लीक के अनुसार, इस बार डिजाइन में भी कुछ अहम बदलाव देखने को मिल सकते हैं। कहा जा रहा है कि iPhone 18 Pro मॉडल्स में Dynamic Island को और छोटा किया जा सकता है, जो मौजूदा मॉडल्स की तुलना में लगभग 35 प्रतिशत तक कम होगा। इसके साथ ही Apple नया LTPO+ डिस्प्ले पैनल इस्तेमाल कर सकता है, जो पहले से ज्यादा पावर एफिशिएंट और स्मूद परफॉर्मेंस देने में सक्षम होगा।
बैटरी को लेकर भी बड़े अपडेट की चर्चा है। रिपोर्ट्स में अनुमान लगाया जा रहा है कि iPhone 18 Pro सीरीज में 5,100mAh से 5,200mAh तक की बैटरी मिल सकती है। वहीं Pro Max मॉडल में बड़ी बैटरी के कारण डिवाइस की मोटाई में हल्का इजाफा भी देखने को मिल सकता है।
लॉन्चिंग टाइमलाइन को लेकर कहा जा रहा है कि Apple अपनी परंपरा के अनुसार सितंबर महीने में iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max को लॉन्च कर सकता है। लॉन्च के कुछ हफ्तों बाद इनकी बिक्री शुरू होने की उम्मीद है। कीमत की बात करें तो अनुमान है कि कंपनी इस बार भी मौजूदा Pro सीरीज के आसपास ही कीमत रख सकती है, यानी भारत में शुरुआती कीमत करीब 1.34 लाख रुपये के आसपास हो सकती है।
हालांकि ये सभी जानकारियां अभी लीक्स और अनुमान पर आधारित हैं, इसलिए असली फीचर्स और डिजाइन का खुलासा Apple के ऑफिशियल लॉन्च इवेंट में ही होगा।