HIGHLIGHTS:
- न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में चोरी का मामला
- 17 लाख रुपये कीमत के 100 ग्राम सोने के जेवर चोरी
- कामवाली बाई सोनिया रैकवार गिरफ्तार
- 12 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा
- आरोपी के घर से बरामद हुए सभी आभूषण

THEFT MAID SERVANT: ग्वालियर। दतिया की न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में हुई चोरी की वारदात का कोतवाली पुलिस ने महज 12 घंटे के भीतर ही खुलासा कर दिया। बता दें कि घर में काम करने वाली महिला ने ही भरोसे का फायदा उठाकर करीब 100 ग्राम सोने के आभूषण चुरा लिए थे। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी सोनिया रैकवार को गिरफ्तार कर लगभग 17 लाख रुपये कीमत के जेवर बरामद कर लिए हैं।
ग्वालियर जाने के दौरान हुई चोरी
फरियादी सुधीर सिकरवार ने 10 फरवरी को कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि 7 फरवरी को वे अपनी मां को दिखाने ग्वालियर गए थे। साथ ही घर की देखरेख के लिए रोज आने वाली कामवाली बाई को घर पर छोड़ गए थे और उसी शाम वापस लौट आए थे ।
अलमारी से 100 ग्राम सोना गायब
10 फरवरी को दिल्ली जाने की तैयारी के दौरान जब उन्होंने अलमारी में रखे जेवर देखे तो पता चला की, करीब 100 ग्राम सोना अलमारी से गायब है। बताया जा रहा है कि चोरी हुए आभूषणों की कीमत लगभग 17 लाख रुपये है। शक के आधार पर उन्होंने कामवाली बाई का नाम पुलिस को बताया।
पूछताछ में टूटी आरोपी
पुलिस ने संदेह के आधार पर सोनिया रैकवार को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पहले वह पुलिस को गुमराह करती रही, लेकिन सख्ती से पूछताछ करने पर उसने चोरी की बात कबूल कर ली। उसने बताया कि 7 फरवरी को घर खाली देखकर उसने अलमारी से जेवर निकाल लिए और उन्हें भारतीयम विद्यापीठ के पास अपने घर में छिपा दिया।
GWALIOR NEWS: ओलावृष्टि प्रभावित किसानों को 20 फरवरी तक मुआवजा: प्रभारी मंत्री सिलावट
घर से बरामद हुए जेवर
पुलिस ने आरोपी के बताए स्थान से करीब 100 ग्राम सोने के जेवर बरामद कर लिए। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जिला जेल दतिया भेज दिया गया।