Chambalkichugli.com

TRAFFIC JAM MORENA : कैलारस में 3 घंटे जाम, एंबुलेंस फंसी; अतिक्रमण बना कारण

TRAFFIC JAM MORENA

TRAFFIC JAM MORENA : मध्यप्रदेश। कैलारस कस्बे में एनएच-552 और पहाड़गढ़ रोड तिराहे पर मंगलवार देर शाम करीब तीन घंटे तक भीषण जाम लगा रहा। सबलगढ़, पहाड़गढ़ और मुरैना की ओर जाने वाले मार्गों पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। बता दें कि स्थिति इतनी खराब रही कि जाम करीब 4 किलोमीटर तक फैल गया और एक 108 एंबुलेंस समेत बसें, कारें व ट्रक फंस गए।

SHIVPURI ACCIDENT  NEWS : शिवपुरी में तेज रफ्तार ट्रक ने पैदल युवक को कुचला, मौके पर हुई मौत

TRAFFIC JAM
TRAFFIC JAM

अवैध गुमठियों से संकरी हुई सड़क

सूचना की मने तो जाम का मुख्य कारण सड़क किनारे दोबारा लगाई गई अवैध गुमठियां बताई जा रही हैं। हाल ही में प्रशासन ने अतिक्रमण हटाया था, लेकिन कार्रवाई के बाद फिर से कब्जे हो गए, जिससे सड़क संकरी हो गई। शाम 6 बजे शुरू हुआ जाम धीरे-धीरे विकराल हो गया।

BAJRANGDAL PROTEST : हिंदू संगठनों का प्रदर्शन, लाउडस्पीकर और मीट दुकानों पर कार्रवाई की मांग

तीन घंटे बाद मौके पर पहुंची पुलिस

स्थानीय लोगों का आरोप है कि पुलिस करीब तीन घंटे बाद मौके पर पहुंची। साथ ही नागरिकों ने मांग की है कि तिराहे पर स्थायी पुलिस तैनाती और अतिक्रमण पर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि बार-बार लगने वाले जाम से राहत मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *