Train theft case : गुना। आगरा से मुंबई जा रही ट्रेन संख्या 12162 लश्कर एक्सप्रेस में बड़ी लूट की वारदात सामने आई है। गुना स्टेशन से कुछ मिनट पहले एक शातिर बदमाश ने बुजुर्ग महिला यात्री के सिरहाने रखा जेवरातों से भरा बैग झपट लिया और चलती ट्रेन से कूदकर फरार हो गया। इस घटना ने एक बार फिर रेल यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
MORENA NEWS : 5 लाख के विवाद में गोलियां चलीं: मुरैना में रिटायर्ड फौजी ने की फायरिंग
नींद में थी महिला, बदमाश ने मारा झपट्टा
आगरा निवासी पीड़िता बेबीताई (60), अपने पति के साथ कोच S-3 में यात्रा कर रही थीं। ट्रेन के धीमे होते ही आरोपी ने मौके का फायदा उठाया और पिंक रंग का हैंडबैग लेकर अंधेरे में गायब हो गया। महिला कुछ समझ पाती, उससे पहले ही बदमाश फरार हो चुका था।

बैग में थे लाखों के जेवर और नकदी
महिला के अनुसार बैग में करीब 7.5 तौला सोना, 850 ग्राम से अधिक चांदी, 56 हजार रुपये नकद और आधार, पैन, राशन कार्ड जैसे जरूरी दस्तावेज थे। कुल नुकसान लाखों में आंका गया है।
GWALIOR CRIMES : नाले में मिला फोटोग्राफर का शव, शराब के नशे में गिरने की आशंका
जांच में जुटी जीआरपी
घटना की सूचना पर रानी कमलापति स्टेशन पर मामला दर्ज किया गया, जिसे जीआरपी थाना गुना भेजा गया है। सूचना के मुताबिक पुलिस सीसीटीवी फुटेज और संदिग्धों के आधार पर आरोपी की तलाश कर रही है।