Transgender mass Suicide : इंदौर, मध्य प्रदेश। इंदौर के नंदलालपुरा इलाके में बुधवार देर शाम एक चौंकाने वाली घटना सामने आई, जहां 24 किन्नरों ने एक साथ जहर पी लिया। गंभीर हालत में सभी को एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया गया। बता दें सभी की जान खतरे से बाहर बताई जा रही है। हालांकि दो किन्नर आईसीयू में भर्ती हैं।
विवाद बनी वजह:
- पुलिस के मुताबिक, यह खौफनाक कदम किन्नरों के दो गुटों के बीच चल रहे आपसी विवाद के कारण उठाया गया।
- यह भी जानकारी मिली है कि हाल ही में दो मीडियाकर्मियों द्वारा कुछ किन्नरों के साथ कथित दुष्कर्म के बाद से विवाद जारी था, लेकिन सामूहिक जहर पीने की असली वजह की पुलिस अभी जांच कर रही है।
- यह विवाद इंदौर के सपना गुरु और सीमा-पायल गुरु के गुटों के बीच अक्सर होता रहता है। पहले भी इन गुटों में झगड़े और केस दर्ज हुए हैं।
हंगामा और चक्काजाम:
- जहर पीने के बाद एक गुट के किन्नरों ने नंदलालपुरा चौराहे पर चक्काजाम कर दिया और सड़क पर हंगामा किया, जिससे यातायात बाधित हो गया। पुलिस ने समझा-बुझाकर जाम खुलवाया।
- प्रारंभिक जांच में फिनायल पीने की बात सामने आई है।
पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई:
इंदौर के एडिशनल डीसीपी क्राइम ब्रांच राजेश दंडोतिया ने बताया कि पंढरीनाथ थाना क्षेत्र में घटना की सूचना मिली। पुलिस मामले की जांच कर रही है। (Transgender mass suicide)
सीएमएचओ को सभी प्रभावितों के बेहतर इलाज के निर्देश दिए गए हैं। एमजीएम मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. अरविंद घनघोरिया ने भी अस्पताल पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।
READ MORE: नहीं रहे महाभारत के कर्ण, मूंछ की खातिर ठुकरा दिया था अर्जुन का किरदार…