Chambalkichugli.com

इंग्लैंड में परिवार संग सेटल हो रहे हैं Virat Kohli? भाई को सौंपी करोड़ों की संपत्ति की पावर ऑफ अटॉर्नी…

Virat Kohli

Virat Kohli: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) एक बार फिर चर्चा में हैं, लेकिन इस बार कारण क्रिकेट नहीं बल्कि उनकी गुरुग्राम स्थित करोड़ों की संपत्ति है। कोहली ने हाल ही में अपनी जनरल पावर ऑफ अटॉर्नी (GPA) अपने बड़े भाई विकास कोहली के नाम की है, जिसके बाद उनके इंग्लैंड में स्थायी रूप से बसने की अटकलें तेज हो गई हैं।

टीम इंडिया के साथ रवाना Virat Kohli

पिछले मंगलवार विराट कोहली (Virat Kohli) गुरुग्राम स्थित वजीराबाद तहसील पहुंचे, जहां उन्होंने DLF फेज़-1 स्थित अपने लग्जरी बंगले और एक फ्लैट की पावर ऑफ अटॉर्नी के कागज़ात पूरे किए। इस दौरान उन्होंने भाई विकास को संपत्ति से जुड़े सभी कानूनी, वित्तीय और प्रशासनिक निर्णयों का अधिकार सौंप दिया।

कार्यवाही पूरी होने के बाद कोहली सीधे दिल्ली एयरपोर्ट रवाना हुए, जहां से वे ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए टीम इंडिया के साथ निकल गए।

क्या इंग्लैंड बन गया है विराट का नया घर?

सूत्रों के अनुसार, विराट कोहली अब ज़्यादातर समय इंग्लैंड में पत्नी अनुष्का शर्मा, बेटी वामिका और बेटे अकाय के साथ बिता रहे हैं। खबर है कि अब उनकी मां सरोज कोहली भी उनके साथ वहीं शिफ्ट हो चुकी हैं। पहले वे विकास कोहली के साथ गुरुग्राम में रहती थीं।

हालांकि विराट ने अभी तक आधिकारिक रूप से इंग्लैंड में सेटल होने की पुष्टि नहीं की है, लेकिन संपत्ति की GPA सौंपने और लगातार वहीं रहने से यह संभावना प्रबल हो गई है कि लंदन उनका नया स्थायी ठिकाना बन चुका है।

GPA क्या होता है?

जनरल पावर ऑफ अटॉर्नी (GPA) एक कानूनी दस्तावेज है, जिसके ज़रिए व्यक्ति किसी दूसरे को अपनी संपत्ति से जुड़े निर्णय लेने का अधिकार देता है। अब विकास कोहली को विराट की संपत्तियों को बेचने, किराए पर देने या क़ानूनी दस्तावेज़ों पर हस्ताक्षर करने का पूरा अधिकार मिल गया है।

विराट कोहली टेस्ट और T20 क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं। उन्होंने 10 मई 2025 को टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कहा था। हालांकि, वे अभी भी वनडे क्रिकेट में टीम इंडिया का हिस्सा हैं।

वे आखिरी बार चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 में नजर आए थे।अब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज में टीम इंडिया के साथ हैं।

READ MORE: Virat Kohli की दरियादिली, ऑस्ट्रेलिया जाने से पहले दिल्ली एयरपोर्ट पर ऐसा कर जीत लिया फैन्स का दिल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *