Chambalkichugli.com

WOMEN CHAIN SNATCHER : भिंडी और विक्टोरिया की लेडी चेन स्नेचर गैंग चढ़ी पुलिस के हत्थे, तीन आरोपी गिरफ्तार

WOMEN CHAIN SNATCHER

WOMEN CHAIN SNATCHER : मध्यप्रदेश। ग्वालियर में मंदिर दर्शन के लिए जाने वाली महिलाओं को निशाना बनाने वाली लेडी चेन स्नेचर गैंग को महाराजपुरा थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने गैंग की दो महिला सदस्यों गुंजा उर्फ भिंडी और रंजीता उर्फ विक्टोरिया के साथ वारदात में सहयोग करने वाले ऑटो चालक को भी हिरासत में लिया है।

GWALIOR ROBBER BRIDE : 2 लाख में शादी कर फरार हुई लुटेरी दुल्हन, तीन आरोपी गिरफ्तार

दंदरौआ धाम मंदिर में हुई थी वारदात

पुलिस के अनुसार आरोपी महिलाएं भीड़भाड़ वाले इलाकों और मंदिरों में आने वाली महिलाओं की रेकी करती थीं। शताब्दीपुरम स्थित दंदरौआ धाम मंदिर में आरोपियों ने मुन्नी शर्मा और उमा राजावत के गले से सोने की चेन उड़ा ली थी, जिसके बाद मामला दर्ज किया गया।

साढ़े तीन लाख की सोने की चेन बरामद

जांच के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब साढ़े तीन लाख रुपए कीमत की सोने की चेन बरामद की है। वारदात में इस्तेमाल किया गया ऑटो भी जब्त कर लिया गया है। पूछताछ में सामने आया है कि ऑटो चालक फरार कराने में अहम भूमिका निभाता था।

RSS 100 YEARS : RSS शताब्दी वर्ष पर शास्त्री पार्क में हिंदू सम्मेलन, भूमि पूजन संपन्न

अन्य वारदातों की भी जांच

महाराजपुरा थाना पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और आशंका जताई जा रही है कि गैंग ने इससे पहले भी कई चेन स्नेचिंग की वारदातों को अंजाम दिया है। पुलिस अब अन्य मामलों से आरोपियों के तार जोड़ने में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *