HIGHLIGHTS:
- राशन न मिलने पर महिलाओं का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन
- वार्ड 30 और 32 के लोग लंबे समय से परेशान
- घोटाले के बाद बदली व्यवस्था भी फेल
- सेल्समैन पर अभद्रता और राशन न देने के आरोप
- प्रशासन से जल्द समाधान की मांग

WOMEN RATION PROTEST : ग्वालियर। शिवपुरी में मंगलवार को वार्ड क्रमांक 30 और 32 की महिलाएं राशन न मिलने से परेशान होकर कलेक्ट्रेट पहुंचीं, जहां उन्होंने प्रदर्शन करते हुए प्रशासन से जल्द खाद्यान्न वितरण की मांग की। पार्षद कमलकिशन शाक्य के नेतृत्व में पहुंचीं महिलाओं ने अपनी समस्या अधिकारियों के सामने रखी, लेकिन लंबे समय से समाधान न मिलने पर नाराजगी जाहिर की।
भारत में 2025 में डेटा का क्रेज़, प्रति यूजर औसत मासिक खपत 31GB से अधिक
वितरण व्यवस्था पर उठे सवाल
पार्षद कमलकिशन शाक्य ने आरोप लगाया कि पिछले एक साल से वार्ड के लोगों को राशन के लिए भटकना पड़ रहा है। पहले वार्ड 30 के लोगों को वार्ड 32 की दुकान से राशन मिलता था, लेकिन नई व्यवस्था के बाद स्थिति और खराब हो गई है। दुकान पर महीने में केवल तीन दिन ही वितरण होने से मजदूर वर्ग को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
PSL में पाकिस्तान क्रिकेट पर कलंक, फखर जमान को बॉल टैंपरिंग पर 2 मैच का बैन
घोटाले के बाद बदली व्यवस्था
दरअसल, वार्ड 32 की दुकान पर करीब 250 क्विंटल अनाज के गबन का मामला सामने आने के बाद प्रशासन ने दुकान बंद कर दी थी और हितग्राहियों को वार्ड 34 की दुकान से राशन लेने के निर्देश दिए थे। लेकिन नई व्यवस्था भी सुचारू रूप से लागू नहीं हो पाई।
इंडिगो का नया CEO, विलियम वॉल्श लेंगे कमान संभालने का जिम्मा
सेल्समैन पर गंभीर आरोप
पार्षद ने आरोप लगाया कि वार्ड 34 की दुकान के सेल्समैन सुनील राठौर राशन देने में आनाकानी कर रहे हैं और महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार भी कर रहे हैं। प्रदर्शन में शामिल महिलाओं ने दावा किया कि राशन मांगने पर उनके कार्ड फेंक दिए गए और उनके साथ दुर्व्यवहार किया गया।
Punjab & Sind Bank में 1000 LBO पदों पर बंपर भर्ती, आज से आवेदन शुरू
प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की मांग
पार्षद का कहना है कि घोटाले के दोषियों पर कार्रवाई जरूरी है, लेकिन इसका खामियाजा गरीब परिवारों को नहीं भुगतना चाहिए। उन्होंने प्रशासन से सभी पात्र हितग्राहियों को जल्द राशन उपलब्ध कराने की मांग की है।