बिहार में बिना लाइसेंस और परमिशन के नहीं बजेंगे DJ, 15 दिन के अंदर होगा एक्शन

नई दिल्ली । बिहार में अब बिना लाइसेंस और बिना परमिशन के डीजे बजाने को लेकर सरकार सख्त नजर आ रही है. राज्य में अब बिना इजाजत और लाइसेंस के बिना कोई भी डीजे नहीं बजा पाएगा. इसके लिए सरकार तैयारियों में जुट गई है. साथ ही प्रशासन को भी सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं. प्रदेश में 15 दिनों के अंदर अब डीजे बजाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. विधान परिषद में निर्दलीय एमएलसी वंशीधर व्रजवासी ने डीजे के मुद्दे को उठाया है. जिस पर बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार ने कार्रवाई सुनिश्चित करने की बात कही. निर्दलीय एमएलसी ने उठाया मुद्दा विधान परिषद निर्दलीय एमएलसी वंशीधर व्रजवासी ने परिषद की कार्यवाही के दौरान सवाल उठाया कि शादी, जुलूसों में बजने वाले तेज डीजे से लोगों को दिल का दौरा पड़ रहा है. बिना नंबर प्लेट की गाड़ियों पर अवैध रूप से डीजे बजाया जाता है. उन्होंने आगे कहा कि कई लोग गाड़ियों को बिना परमिशन के डीजे वाले वाहन में तब्दील कर देते हैं. सरकार इस पर ध्यान दे और कार्रवाई करे. उन्होंने गुरुवार 19 फरवरी को ध्वनि प्रदूषण और डीजे से होने वाली स्वास्थ्य समस्याओं का मुद्दा उठाया.परिवहन मंत्री ने एमएलसी के सवाल पर किया ऐलान परिवहन मंत्री एवं जदयू विधायक श्रवण कुमार ने उनके सवाल पर बड़ा ऐलान किया. मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि अगले 15 दिनों के भीतर पूरे बिहार में बिना अनुमति और बिना लाइसेंस के डीजे बजाने वालों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की जाएगी. उन्होंने आगे यह कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वाली डीजे गाड़ियों को सीधे जब्त किया जाएगा. बाद में यह मत कहिएगा कि शादी-ब्याह का मौका है, इसलिए डीजे बजाने दीजिए. उन्होंने कहा कि उत्सव के नाम पर आम जनता की सेहत और शांति से खिलवाड़ करने की इजाजत किसी को नहीं दी जाएगी. बता दें बिना परमिशन चलने वाले डीजे संचालकों पर नकेल कसने की तैयारी सरकार कर रही है. साउंड लिमिट और लाइसेंसिंग को अनिवार्य बनाया जाएगा.
DATIYA FRAUD: दतिया में ‘सॉफ्टवेयर इंजीनियर’ बनकर ठगी, दुखभरी कहानी सुनाकर अधिकारियों से ऐंठे पैसे

HIGHLIGHTS: दतिया में युवक ने खुद को सॉफ्टवेयर इंजीनियर बताकर मांगी मदद शिलांग और गुरदासपुर का निवासी बताकर बदलता रहा पहचान बस में नींद की गोली खाकर बैग चोरी की कहानी सुनाई एसपी ऑफिस, तहसील और वकीलों से भी ऐंठे पैसे बायोमेट्रिक जांच में पुलिस को हुआ शक, युवक हिरासत में DATIYA FRAUD: ग्वालियर। दतिया जिले में एक 33 वर्षीय युवक खुद को सॉफ्टवेयर इंजीनियर बताकर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों से आर्थिक मदद लेता रहा। जिसके बाद मामला संदिग्ध लगने पर इंदरगढ़ थाना पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। पहचान को लेकर बदलता रहा बयान युवक ने अपना नाम मोहित महाजन बताया। कभी वह खुद को शिलांग का निवासी बताता, तो कभी गुरदासपुर का। उसने दावा किया कि सोशल मीडिया के जरिए उसकी दोस्ती इंदरगढ़ निवासी युवक से हुई थी और उसी से मिलने वह यहां आया था। TOXIC Teaser Out: यश का खूंखार अवतार, राया का एक्शन देख भूल जाएंगे KGF, धमाकेदार टीजर ‘नींद की गोली’ और चोरी की कहानी युवक ने पुलिस को बताया कि बस में सफर के दौरान उसने नींद की दवा ले ली थी, जिससे उसका बैग चोरी हो गया। बैग में लैपटॉप, मोबाइल, कपड़े, आधार कार्ड और बैंक के एटीएम कार्ड होने की बात कही गई। इसी आधार पर उसने आर्थिक सहायता मांगी। एसपी ऑफिस से तहसील तक पहुंचा जांच में सामने आया कि युवक पहले एसपी कार्यालय पहुंचा और वहां भी ट्रेन में बैग गुम होने की कहानी सुनाई। इसके बाद तहसील कार्यालय और कुछ वकीलों से भी मदद के नाम पर रुपए ले चुका था। जब एक ही तरह की कहानी अलग-अलग जगह सामने आई तो पुलिस को शक हुआ। GUNA VIRAL VIDEO: मोबाइल चोरी होने पर नहीं लिखी FIR, तो बोर्ड पर लटका युवक बायोमेट्रिक जांच में उलझा मामला पहचान सत्यापित करने के लिए आधार सेंटर पर फिंगरप्रिंट जांच कराई गई, लेकिन उंगलियों के निशान स्पष्ट नहीं आए। बाद में आंखों की स्कैनिंग की गई। युवक ने सफाई दी कि आंखों में दिक्कत है और बेरोजगारी के कारण उसने ‘एक-दो बार’ गलत कदम उठाया।
Aamlaki Ekadashi 2026: नवविवाहित महिलाओं के लिए क्यों खास है आमलकी एकादशी? जानें महत्व और लाभ

नई दिल्ली । आमलकी एकादशी हिंदू धर्म में एकादशी व्रत का विशेष महत्व है, लेकिन फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की आमलकी एकादशी जिसे रंगभरी एकादशी भी कहते हैं का अपना एक अलग ही आकर्षण है. यह दिन न केवल भगवान विष्णु को समर्पित है, बल्कि नवविवाहित महिलाओं के लिए यह सौभाग्य और खुशहाल वैवाहिक जीवन का द्वार खोलने वाला माना जाता है. आमलकी एकादशी शुभ मुहूर्त 2026 पंचांग के अनुसार, इस वर्ष आमलकी एकादशी की तिथि और समय कुछ इस प्रकार है.नवविवाहित महिलाओं के लिए क्यों है खास? मान्यता है कि इसी दिन भगवान शिव माता पार्वती का गौना कराकर पहली बार काशी आए थे. इसलिए इसे रंगभरी एकादशी के रूप में मनाया जाता है. नवविवाहित महिलाओं के लिए यह काफी व्रत खास माना जाता है.जो महिलाएं शादी के बाद शुरुआती सालों में यह व्रत करती हैं, उन्हें माता पार्वती और भगवान विष्णु का आशीर्वाद मिलता है, जिससे वैवाहिक जीवन में प्रेम बना रहता है. आमलकी एकादशी का व्रत रखने से घर में सुख-शांति आती है और संतान प्राप्ति की राह आसान होती है. स्वास्थ्य का वरदान: आमलकी का अर्थ है आंवला. आयुर्वेद और धर्म दोनों में आंवले को अमृत माना गया है. इस दिन आंवले के पेड़ की पूजा करने से महिलाओं को आरोग्य और शारीरिक शक्ति मिलती है. इस दिन क्या करें? आमलकी एकादशी पर कुछ विशेष कार्यों को करने से व्रत का फल दोगुना हो जाता है. आंवले के पेड़ की पूजा: इस दिन आंवले के पेड़ के नीचे बैठकर भगवान विष्णु की पूजा करें. पेड़ की जड़ में जल अर्पित करें और परिक्रमा करें.आंवले का दान और सेवन: इस दिन आंवले का दान करना अत्यंत शुभ माना जाता है. साथ ही, प्रसाद के रूप में आंवले का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए भी उत्तम है. रंग और गुलाल: चूंकि इसे रंगभरी एकादशी भी कहते हैं, इसलिए भगवान विष्णु और शिव-पार्वती को गुलाल अर्पित करें.पौराणिक महत्व: शास्त्रों के अनुसार, आंवले का वृक्ष भगवान विष्णु को अत्यंत प्रिय है क्योंकि इसकी उत्पत्ति विष्णु जी के आंसुओं से हुई थी. इसलिए इस दिन आंवले की पूजा सीधे श्रीहरि की पूजा मानी जाती है. आमलकी एकादशी के लाभ पापों से मुक्ति: अनजाने में हुई गलतियों और पापों के प्रभाव को कम करने के लिए यह सर्वश्रेष्ठ व्रत है.मोक्ष की प्राप्ति: एकादशी का व्रत करने वाले साधक को आखिर में वैकुंठ धाम की प्राप्ति होती हैआर्थिक उन्नति: शुक्रवार के दिन एकादशी पड़ने से लक्ष्मी-नारायण योग बनता है, जो धन और ऐश्वर्य में वृद्धि करता है.
AI ALERT: AI कंटेंट के नए नियम आज से लागू, इंटरनेट पर कुछ भी पोस्ट करने से पहले रखें इन बातों का ध्यान

AI ALERT: नई दिल्ली । एआई जेनरेटेड कंटेंट के नए नियम लागू द्र सरकार ने एआई जेनरेटेड कंटेंट को लेकर पिछले दिनों नियमों में संशोधन किया था। ये नियम आज यानी 20 फरवरी से लागू हो गए हैं। अब सोशल मीडिया या इंटरनेट पर एआई जेनरेटेड कंटेंट शेयर करना भारी पड़ सकता है। आईटी मिनिस्ट्री ने इस नए नियम को 10 फरवरी 2026 को नोटिफाई किया था। इस नए नियम को IT Digital Media Ethics Code Rules 2021 के अमेंटमेंट के तौर पर लागू किया गया है। सरकार ने इस नियम में सिंथेटिकली या AI द्वारा जनेरेटड कंटेंट को परिभाषित किया है। साथ ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की जिम्मेदारी भी तय की है। इस तरह के कंटेंट शेयर करने वाले यूजर्स पर भी एक्शन की बात इस नए नियम में स्पष्ट किए गए हैं। नई दिल्ली के भारत मंडपम में चल रहे AI Impact Summit के दौरान पीएम मोदी ने भी एआई सेफ्टी पर खुलकर अपनी बात रखी है। पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि डीपफेक और फेब्रिकेटेड कंटेंट की वजह से समाज प्रभावित हो रहे हैं। इस तरह के कंटेंट के लिए वाटरमार्किंग और क्लियर सोर्स स्टैंडर्ड सेट करने की जरूरत है। इसके अलावा उन्होंने ऑनलाइन चाइल्ड सेफ्टी को लेकर भी और ज्यादा विजिलेंट होने की बात की है। क्या है सिंथेटिकली जेनरेटेड SGI कंटेंट? नए नियम के मुताबिक ऐसे कोई भी कम्प्यूटिकृत कंटेंट SGI माने जाएंगे जिन्हें एआई या कम्प्यूटर द्वारा मोडिफेकशन करके जेनरेट किया जाएगा। अगर वो कंटेंट किसी वास्तविक व्यक्ति घटना या स्थान जैसा प्रतीत हो रहा है। ऐसे कंटेंट को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म या इंटरनेट पर शेयर करने से पहले वाटरमार्किंग या लेबलिंग जरूरी है ताकि लोग पहचान कर सके कि ये AI जेनरेटेड है। हालांकि बेसिक एडिटिंग वाले फोटो और वीडियो को SGI कंटेंट नहीं माना जाएगा। इसके लिए लेबलिंग या वाटरमार्किंग की जरूरत नहीं है। हुए तीन बड़े बदलाव डीपफेक वीडियो और इमेज को लेकर सरकार ने सख्ती दिखाते हुए तीन बड़े बदलाव करने का फैसला किया है। इनमें एआई जेनरेटेड कंटेंट को शेयर करने से पहले लेबलिंग को अनिवार्य कर दिया गया है। अगर किसी इमेज या वीडियो पर एक बार एआई वाला लेबल लग गया है तो उसे दोबारा नहीं हटाया जाएगा। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को यूजर्स द्वारा अपलोड किए जाने वाले एआई जेनरेटेड कंटेंट को वेरिफाई करने के लिए जरूरी टूल्स डेवलप करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि बिना वेरिफिकेशन के ऐसे कंटेंट सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपलोड नहीं किए जा सके। इसके अलावा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को ये भी निर्देश दिया गया है कि वो अपने यूजर्स को हर तीन महीने में ये चेतावनी जारी करे कि एआई के मिसयूज पर जुर्माना या सजा हो सकता है। इसे एक सोशल मीडिया अवेयरनेस के तौर पर देखा जाना चाहिए। इन तीन बड़े बदलावों के अलावा सरकार ने कुछ कैटेगरी को No Go जोन में रखा है जिनमें बच्चों से जुड़े अश्लील कंटेंट फर्जी डॉक्यूमेंट या फेक इलेक्ट्रॉनिक्स रिकॉर्ड हथियार गोला-बारूद से संबंधित जानकारी डीपफेक फोटो और वीडियो शामिल हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की जिम्मेदारी तय MeitY ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की जिम्मेदारी बढ़ाते हुए कहा कि किसी कंटेंट को सोशल मीडिया से हटाने के निर्देश जारी होने पर 3 घंटे में उसे हटाना होगा। पहले यह लिमिट 36 घंटों की थी। इसके अलावा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को एक कोडिंग यूज करने के लिए कहा गया है ताकि यह पता चल सके कि एआई कंटेंट को किस प्लेटफॉर्म ने तैयार किया है। बच्चों से जुड़े हिंसक और अश्लील वीडियो पर तुरंत एक्शन लेने के लिए कहा है। इसके अलावा रिस्पॉन्स की टाइमलाइन को भी घटाकर 12 घंटा कर दिया गया है। AI कंटेंट अब जिम्मेदारी के दायरे में-बिना लेबल पोस्ट करना जोखिमभरा। नए नियमों के तहत 3 घंटे में हटाना होगा आपत्तिजनक कंटेंट वरना सख्त कार्रवाई तय। कानूनी कार्रवाई का प्रावधान सरकार ने SGI या एआई जेनरेटेड कंटेंट के नियमों के उल्लंघन पर कानूनी कार्रवाई का भी प्रावधान रखा है। SGI के नए नियमों के उल्लंघन पर भारतीय न्याय संहिता भारतीय नागरिकता सुरक्षा संहिता और POCSO एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी। हालांकि सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि ऑटोमैटेड टूल्स और तकनीक का इस्तेमाल करके SGI की पहुंच को हटाने को IT एक्ट के धारा 79 की शर्तों का उल्लंघन नहीं माना है। ऐसी कार्रवाई को नियमों के तहत माना जाएगा।
TOXIC Teaser Out: यश का खूंखार अवतार, राया का एक्शन देख भूल जाएंगे KGF, धमाकेदार टीजर

नई दिल्ली । यश कियारा आडवाणी और लंबी स्टारकास्ट से सजी फिल्म टॉक्सिक अपने दमदार टाइटल इंट्रो वीडियो के बाद से ही चर्चा में है। इसका टीजर रिलीज हो गया है और फैंस अब फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। डायरेक्टर गीतू मोहनदास ने पहले ही 20 फरवरी को टीजर रिलीज करने की घोषणा कर दी थी जिसके बाद से ही फैंस खुशी के मारे पागल हो रहे थे। टीजर को देखने के बाद से फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट चरम पर है। यह फिल्म रणवीर सिंह की धुरंधर 2 से टकराएगी। गीतु मोहनदास ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर यश की तस्वीर वाला पोस्टर शेयर करते हुए टीजर रिलीज की तारीख की घोषणा की थी। कैप्शन में लिखा था सुबह 9:35 | 20.02.2026 #ToxicTeaser #Toxic 19-03-2026 से दुनिया भर के सिनेमाघरों में। फैंस ने फायर इमोजी के साथ रिएक्शन देना शुरू कर दिया। वे इस अपडेट का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। 123 तेलुगू के अनुसार टॉक्सिक का थिएट्रिकल ट्रेलर मार्च के पहले हफ्ते में रिलीज होने की संभावना है। अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। टॉक्सिक की कहानी का प्लॉट अब फिल्म के UAE डिस्ट्रीब्यूटर फार्स फिल्म ने अपनी वेबसाइट पर फिल्म की कहानी को लेकर कुछ जानकारी दी है जिससे इसके प्लॉट का खुलासा हुआ है। इसमें बताया गया है कि टॉक्सिक साल 1940 और 1970 के दशक के बीच की कहानी है जिसके केंद्र में गोवा शहर है। यश के किरदार राया का खौफ उसकी ताकत और साम्राज्य बनाने की चाहत है। सिनॉप्सिस में आगे लिखा है हर काम का अपना नतीजा होता है। ताकत दी नहीं जाती उसे छीना जाता है और इसके लिए हमेशा एक कीमत चुकानी पड़ती है। जैसे-जैसे स्मगलिंग के रास्ते लड़ाई के मैदान बनते हैं वफादारी शक में बदलती है डर का साया जिंदा रहने का जरिया बन जाता है। आखिर में उसके फैसले उन नतीजों से ज्यादा ताकतवर साबित होते हैं। टॉक्सिक की रिलीज डेट धुरंधर 2 से टक्कर यश की आगामी फिल्म टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोनअप्स की रिलीज को लेकर चल रही अटकलों पर विराम लग गया है। खबरों के मुताबिक फिल्म 19 मार्च 2026 को तय समय पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस रिलीज डेट के चलते फिल्म का सीधा मुकाबला धुरंधर 2 से होगा जिससे बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त टक्कर की संभावना है। हॉलीवुड रिपोर्टर इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार टॉक्सिक के मेकर्स ने 2025 की हिट फिल्म धुरंधर के सीक्वल से टक्कर होने के बावजूद फिल्म को पोस्टपोन न करने का फैसला किया है। टॉक्सिक का बजट और कास्ट टॉक्सिक एक पीरियड एक्शन थ्रिलर है जिसे गीतु मोहनदास ने लिखा और निर्देशित किया है। यश के अलावा फिल्म में कियारा आडवाणी नयनतारा हुमा कुरैशी तारा सुतारिया और रुक्मिणी वसंत हैं। अक्षय ओबेरॉय सुदेव नायर अमित तिवारी और कई कलाकार भी फिल्म का हिस्सा हैं। बजट की बात करें तो टॉक्सिक का बजट करीब 600 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। यानी कि बॉक्स ऑफिस पर कमाई करने के लिए इसे अपनी कमर कसनी होगी। टॉक्सिक 6 भाषाओं में होगी रिलीज फिल्म को कन्नड़ और अंग्रेजी में एक साथ शूट किया गया है और इसे हिंदी मलयालम तेलुगू और तमिल सहित छह भारतीय भाषाओं में डब करके रिलीज किया जाएगा।यश की KGF 2 1200 करोड़ के पार कमाई यश को आखिरी बार लीड रोल में केजीएफ: चैप्टर 2 में देखा गया था। प्रशांत नील की निर्देशित यह एक्शन फिल्म सिनेमाघरों में जबरदस्त सफल रही और इसने दुनियाभर में 1215 करोड़ की कमाई की थी। रामायण में रावण बनेंगे यश लगभग चार साल बाद ए्टर टॉक्सिक के साथ बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। इसके अलावा वह रणबीर कपूर की आगामी रामायण में रावण का रोल भी करने वाले हैं जो इस साल दिवाली पर रिलीज होगी।
GUNA CONGRESS PROTES: विजयवर्गीय के बयान से गरमाई राजनीति, गुना में कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन

HIGHLIGHTS: गुना में कांग्रेस ने मंत्री के बयान के खिलाफ किया प्रदर्शन आंबेडकर चौराहे पर पुतला दहन और नारेबाजी उमंग सिंगार पर की गई टिप्पणी से बढ़ा विवाद कैलाश विजयवर्गीय से सार्वजनिक माफी और इस्तीफे की मांग बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की मौजूदगी, राजनीतिक माहौल गरम GUNA CONGRESS PROTES: ग्वालियर। गुना जिला मुख्यालय पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। बता दें कि आक्रोशित कार्यकर्ता आंबेडकर चौराहे पर एकत्रित होकर मंत्री का पुतला दहन किया, साथ ही ज़ोर-ज़ोर से नारेबाजी भी की। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार को लेकर कथित ‘औकात में रहो’ बयान पर विवाद खड़ा हो गया है। इस टिप्पणी के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी नाराजगी देखी गई। GUNA VIRAL VIDEO: मोबाइल चोरी होने पर नहीं लिखी FIR, तो बोर्ड पर लटका युवक मंत्री पर अभद्र भाषा का आरोप कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने बजट चर्चा के दौरान अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया। साथ ही पार्टी पदाधिकारियों का कहना है कि यह लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है। इस्तीफे और सार्वजनिक माफी की मांग प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने मंत्री से तत्काल सार्वजनिक माफी मांगने और मुख्यमंत्री से उन्हें मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने की मांग की है। पूर्व जिलाध्यक्ष मेहरबान सिंह धाकड़ ने कहा कि सत्ता के अहंकार में भाजपा नेता मर्यादा भूल रहे हैं। Kailash Vijayvargiya: सीएम ने माफी मांगी तो क्या हो गया यार माफी के बाद भी नहीं बदला कैलाश विजयवर्गीय का तेवर, औकात बयान पर सियासी घमासान बड़ी संख्या में जुटे कार्यकर्ता प्रदर्शन में जिले भर से बड़ी संख्या में कांग्रेसी शामिल हुए। पुलिस की मौजूदगी में शांतिपूर्ण तरीके से पुतला दहन किया गया, हालांकि नारेबाजी के कारण कुछ देर के लिए यातायात प्रभावित भी रहा।
NOIDA ENGINEER’S DEATH: नोएडा: गड्ढे में गिरकर इंजीनियर की मौत का मामला, बिल्डर निर्मल सिंह को अग्रिम जमानत

NOIDA ENGINEER’S DEATH: नई दिल्ली । नोएडा में इंजीनियर युवराज की मौत का मामला नोएडा सेक्टर-150 स्थित टी प्वाइंट के पास पानी से भरे गड्ढे में कार सहित गिरने से सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवराज की मौत के मामले में सत्र अदालत ने बिल्डर निर्मल सिंह को अग्रिम जमानत दे दी है. जिला एवं सत्र न्यायाधीश अतुल श्रीवास्तव की अदालत ने विस्तृत सुनवाई के बाद पाया कि प्रथम दृष्टया आरोपी की प्रत्यक्ष या सचेत भूमिका स्थापित करने वाला ठोस साक्ष्य उपलब्ध नहीं है और उसकी कस्टोडियल पूछताछ आवश्यक प्रतीत नहीं होती. हालांकि अदालत ने कहा कि वह बिना न्यायालय की अनुमति के देश नहीं छोड़ेंगे और जांच में सहयोग करेंगे. बचाव पक्ष की दलील आरोपी के अधिवक्ता एवं जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज भाटी बोड़ाकी व सचिव शोभाराम चंदीला ने अदालत में दलील दी कि आरोपी एक प्रतिष्ठित व्यवसायी और डेवलपर हैं. FIR में उनका नाम स्पष्ट रूप से दर्ज नहीं है और न ही किसी प्रत्यक्ष कृत्य का उल्लेख है. वह संबंधित कंपनी के निदेशक या की-मैनेजरियल पर्सन नहीं रहे हैं. कंपनी के शेयरों का बड़ा हिस्सा पहले ही अन्य कंपनी को हस्तांतरित किया जा चुका था. निर्माण स्थल पर दो वर्ष से अधिक समय से नोएडा प्राधिकरण द्वारा रोक लगी हुई थी. अदालत ने क्या पाया सत्र अदालत ने पाया कि रिकॉर्ड से प्रथम दृष्टया यह स्थापित नहीं होता कि आरोपी का विवादित भूमि पर प्रत्यक्ष या परोक्ष नियंत्रण था. आरोपी के विरुद्ध किसी आपत्तिजनक वस्तु की बरामदगी प्रस्तावित नहीं है. संबंधित दस्तावेज प्राधिकरण या जांच एजेंसी के पास उपलब्ध हैं, जिनके लिए हिरासत में पूछताछ जरूरी नहीं. प्राधिकरण द्वारा लगी थी रोक घटना से पूर्व नोएडा प्राधिकरण द्वारा निर्माण गतिविधियों पर रोक लगाई गई थी. अदालत ने कहा कि कॉर्पोरेट संरचना, लीज, सब-लीज, शेयर ट्रांसफर और MOU जैसे लेन-देन के मामलों में केवल स्वामित्व संबंध के आधार पर आपराधिक दायित्व नहीं थोपा जा सकता. अभियोजन पक्ष ने कहा कि आरोपी कंपनी के प्रमोटर हैं और इस नाते जिम्मेदार हैं. लेकिन अदालत ने कहा कि प्रमोटर शब्द की स्पष्ट कानूनी परिभाषा और दायित्व का निर्धारण रिकॉर्ड पर उपलब्ध दस्तावेजों से स्थापित नहीं होता. जलभराव की समस्या अदालत ने यह भी नोट किया कि जलभराव की समस्या को लेकर विजटाउन प्लानर्स द्वारा 2022 में आवेदन दिया गया था और सिंचाई विभाग द्वारा 2023 में जलनिकासी के लिए प्रस्ताव रखा गया था. नोएडा प्राधिकरण की बोर्ड बैठक में 18 जनवरी 2021 को संबंधित भूखंड पर निर्माण कार्य पर रोक लगा दी गई थी, जो जनवरी 2026 में हटाई गई. जब निर्माण और विकास कार्य पर वैधानिक रोक लागू थी, तब जलनिकासी या अन्य निर्माणात्मक हस्तक्षेप सीमित हो सकते थे. ऐसे में यह निष्कर्ष निकालना कि आरोपी ने जानबूझकर पानी जमा रहने दिया, इस स्तर पर उचित नहीं है. तथ्यों, आरोपों की प्रकृति, प्रथम दृष्टया भूमिका के अभाव और कस्टोडियल पूछताछ की आवश्यकता न होने को देखते हुए अदालत ने निर्मल सिंह की अग्रिम जमानत अर्जी मंजूर कर ली.
GUNA VIRAL VIDEO: मोबाइल चोरी होने पर नहीं लिखी FIR, तो बोर्ड पर लटका युवक

HIGHLIGHTS: मोबाइल चोरी की रिपोर्ट दर्ज न होने से युवक नाराज कोतवाली पुलिस पर टालमटोल का आरोप जयस्तंभ चौराहे के गैंट्री पोल पर चढ़ा युवक करीब एक घंटे तक चला हाईवोल्टेज ड्रामा समझाइश के बाद पुलिस ने सुरक्षित उतारा GUNA VIRAL VIDEO: गुना। शहर के जयस्तंभ चौराहे पर गुरुवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब मोबाइल चोरी की रिपोर्ट दर्ज न होने से नाराज एक युवक विज्ञापन बोर्ड के गैंट्री पोल पर चढ़ गया। बता दें कि करीब एक घंटे तक चले इस हाईवोल्टेज ड्रामे के दौरान मुख्य मार्ग पर यातायात प्रभावित रहा और मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। शिकायत दर्ज न होने से आक्रोश श्रीराम कॉलोनी निवासी विश्ववीर सहरिया का मोबाइल सदर बाजार क्षेत्र से चोरी हो गया था। युवक का आरोप है कि जब वह कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंचा तो पुलिस ने उसे पहले मोबाइल का डिब्बा लाने को कहा। GUNA CRIMES: जहरीला पदार्थ खाने से नवविवाहिता की मौत, मायकेवालों ने पति पर लगाए गंभीर आरोप पीड़ित युवक का कहना है कि डिब्बा दिखाने के बाद भी पुलिस ने तत्काल रिपोर्ट दर्ज नहीं की और उसे अगले दिन सुबह आने की बात कहकर लौटा दिया। इसी कथित टालमटोल से आहत होकर उसने विरोध का अनोखा तरीका अपनाया। जयस्तंभ चौराहे पर चढ़ा गैंट्री पोल नाराज युवक सीधे जयस्तंभ चौराहे पहुंचा और वहां लगे विज्ञापन बोर्ड के गैंट्री पोल पर चढ़ गया। युवक को ऊंचाई पर देख राहगीरों में अफरा-तफरी मच गई। कुछ ही देर में सैकड़ों लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। Femina Miss India 2026: भोपाल में पहली बार फेमिना मिस इंडिया 2026 का ग्रैंड फिनाले, सिवनी की धनुश्री चौहान बनीं विजेता एक घंटे तक चला हाईवोल्टेज ड्रामा घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा। करीब एक घंटे तक समझाइश और बातचीत का दौर चलता रहा। इस दौरान यातायात व्यवस्था भी बाधित रही। समझाइश के बाद सुरक्षित उतारा गया काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने युवक को सुरक्षित नीचे उतार लिया। घटना के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यदि समय पर शिकायत दर्ज कर ली जाती, तो ऐसी स्थिति उत्पन्न नहीं होती।
Do Deewane Seher Mein X review: प्यार, इजहार और फिर…मृणाल और सिद्धांत की मॉर्डन लव स्टोरी से लोग हुए इंप्रेस? लोग बोले इम्परफेक्ट लव

नई दिल्ली । सिद्धांत चतुर्वेदी और मृणाल ठाकुर स्टारर रोमांटिक ड्रामा फिल्म दो दीवाने सहर में आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. इस फिल्म के साथ अनुराग सिन्हा के डायरेक्शन में बनी तापसी पन्नू स्टारर फिल्म अस्सी भी रिलीज हुई है. वहीं दो दीवाने सहर में मृणाल और सिद्धांत की रोमांटिक लव स्टोरी दिखाई गई है. फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे एक अरेंज मैरिज के लिए मिले एक लड़का और लड़की की कहानी किस मोड़ पर जाती है. तो चलिए फिल्म को लेकर एक नजर डालते हैं दर्शकों के रिएक्शन पर कि उन्हें यह फिल्म कैसी लगी है. जानें लोगों को कैसी लगी दो दीवाने सहर में ट्विटर पर दो दीवाने सहर में को लेकर लोग रिएक्ट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा दो दीवाने शहर में के स्पेशल फैन प्रीव्यू में दर्शकों की जबरदस्त प्रतिक्रिया देखने को मिली जहां शशांक सिद्धांत और रोशनी मृणाल दर्शकों के पसंदीदा बन गए. मृणाल ठाकुर और सिद्धांत चतुर्वेदी की उपस्थिति ने फिल्म के प्रति उत्साह को और बढ़ा दिया. Do Deewane Seher Mein 20 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में आ रही है. एक अन्य यूजर ने फिल्म को लेकर लिखा इस वैलेंटाइन डे पर प्यार की गूंज सुनाई देगी आस्मा मृणाल ठाकुर और सिद्धांत चतुर्वेदी अभिनीत फिल्म दो दीवाने शहर में आधुनिक प्रेम कहानी को वास्तविक रोमांस के सार के साथ प्रस्तुत करती है. तीसरे यूजर ने लिखा ये पहले से ही ट्रेंड कर रहा है.कोई शोर-शराबा नहीं. बस भावनाएं और अब बुकमायशो पर भी ट्रेंड कर रहा है. दो दीवाने सहर में ये साबित कर रहा है कि एक अपूर्ण रूप से परिपूर्ण प्रेम कहानी जिसे ईमानदारी से बताया जाए आज भी असरदार है. एक और यूजर ने अस्सी और दो दीवाने सहर में को लेकर ट्वीट किया. यूजर ने लिखा क्या तापसी और अनुभव सिन्हा अस्सी के साथ एक हारी हुई लड़ाई लड़ रहे हैं? इस मार्मिक और दिल दहला देने वाली फिल्म के लिए सिनेमाघरों में खाली सीटें ही दिखाई दे रही हैं. क्या दर्शक कठोर सच्चाइयों से मुंह मोड़ रहे हैं या मार्केटिंग इस टकराव को दर्शकों तक पहुंचाने में नाकाम रही? क्या Assi बनाम DoDeewaneSeherMein में कंटेंट बनाम आराम की जीत फिर से हुई? लेकिन प्रतिक्रिया धीमी. 10 में से 6 रेटिंग की संभावना लेकिन सीटें झूठ नहीं बोलतीं. एक और यूजर ने लिखा दो दीवाने सहर में 3.5 रेटिंग. आखिरकार एक ऐसी फिल्म जो सेलिब्रेट करती है इम्परफेक्ट लव को सिद्धांत चतुर्वेदी और मृणाल ठाकुर दोनों ने बहुत अच्छी एक्टिंग की है खास कर के मृणाल ने. प्योर फीलिंग्स शानदार म्यूजिक शानदार एक्टिंग.परफेक्ट डेट वाली फिल्म.
Box Office Clash: जब बॉक्स ऑफिस पर टकारए सनी देओल-आमिर खान, किसकी हुई थी जीत? जानें किसकी फिल्म ने कितनी कमाई की थी

Box Office Clash: नई दिल्ली । 25 साल पहले आमिर खान और सनी देओल की फिल्म के बीच बॉक्स ऑफिस पर क्लैश हुआ था. दोनों ही सुपरस्टार ने एक ही दिन अपनी-अपनी फिल्म रिलीज कर दी थी. चलिए जानते हैं कि किसकी फिल्म ने ज्यादा कमाई की थी. आमिर खान और सनी देओल आमिर खान और सनी देओल लंबे समय से अपनी एक अपकमिंग फिल्म को लेकर चर्चा में चल रहे हैं. फिल्म का नाम है लाहौर 1947 जो इसी साल 13 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. आमिर खान ने इस फिल्म को प्रोड्यूस किया है और सनी देओल इस फिल्म में लीड रोल में नजर आने वाले हैं. अब जहां इस फिल्म पर दोनों ने साथ काम किया है तो वहीं लगभग 25 साल पहले दोनों की फिल्म के बीच ही बॉक्स ऑफिस पर क्लैश भी हुआ था. दरअसल दोनों ही सुपरस्टार्स की फिल्में एक ही दिन सिनेमाघरों में रिलीज हो गई थीं. खास बात ये थी कि दोनों ही फिल्में लोगों को काफी पसंद आई थीं और दोनों बॉक्स ऑफिस पर सफल रही थीं. यहां जिन दो फिल्मों की बात हो रही है उनमें पहली है सनी देओल की गदर और दूसरी है आमिर खान की लगान . दोनों फिल्में 15 जून 2001 को रिलीज हुई थीं. आमिर खान और सनी देओल की फिल्में अनिल शर्मा के डायरेक्शन में बनी गदर में सनी देओल के साथ अमीषा पटेल दिखी थीं. सैकनिल्क के अनुसार इस फिल्म का बजट 18 करोड़ रुपये था. वर्ल्डवाइड इस फिल्म ने 132.60 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया था. इस फिल्म को ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर का टैग मिला था. लगान को डायरेक्ट किया था आशुतोष गोवारिकर ने. आमिर के अपोजिट इस फिल्म में ग्रेसी सिंह दिखी थीं. इस फिल्म को बनाने में 25 करोड़ रुपये खर्च हुए थे और दुनियाभर से कमाई हुई थी 58.05 करोड़. ये फिल्म हिट रही थी. प्रीति जिंटा लाहौर 1947 का हिस्सा दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सक्सेसफुल रही थीं. हालांकि लगान की तुलना में गदर ने ज्यादा कमाई की थी. सालों बाद आज भी ये दोनों फिल्में लोगों के दिलों में बसती हैं. बहरहाल फिलहाल फैंस को दोनों की फिल्म लाहौर 1947 का इंतजार है. सनी देओल के अपोजिट इसमें प्रीटि जिंटा नजर आने वाली हैं. इस फिल्म को डायरेक्टर राजकुमार संतोषी बना रहे हैं. बहरहाल अब देखना होगा कि रिलीज के बाद ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कैसा परफॉर्म दिखाती है.