Chambalkichugli.com

मुस्लिम पक्ष का तर्क… भोजशाला राजस्व रिकॉर्ड में मस्जिद के रूप में दर्ज… मंदिर होने का कोई प्रमाण नहीं

इंदौर। मध्य प्रदेश हाई कोर्ट (Madhya Pradesh High Court) में बुधवार को भोजशाला विवाद (Bhojshala controversy) पर सुनवाई हुई। इस दौरान मुस्लिम पक्ष ने अपनी बात रखते हुए दावा किया कि पुराने सरकारी कागजों यानी राजस्व रिकॉर्ड (Revenue Records) में यह जगह हमेशा से एक मस्जिद के रूप में दर्ज रही है। उन्होंने यह भी कहा कि मौजूद इतिहास के स्रोतों में ऐसा कोई साफ जिक्र नहीं मिलता कि राजा भोज ने यहां सरस्वती मंदिर बनवाया था। बता दें कि हिंदू समाज इस जगह को देवी सरस्वती (वाग्देवी) का मंदिर मानता है जबकि मुस्लिम पक्ष इसे कमाल मौला मस्जिद कहता है। इस पूरी जगह की देखरेख ISI कर रहा है। खुद को सूफी संत मौलाना कमालुद्दीन चिश्ती के वंशज और सज्जादानशीन (किसी सूफी दरगाह, खानकाह या धार्मिक स्थल का आध्यात्मिक प्रमुख, गुरु या उत्तराधिकारी) बताने वाले काजी मोइनुद्दीन की ओर से उनके वकील नूर अहमद शेख ने इंदौर पीठ के जस्टिस विजय कुमार शुक्ला और जस्टिस आलोक अवस्थी के सामने विस्तृत दलीलें पेश कीं। मोइनुद्दीन ने भोजशाला मामले में ‘हिंदू फ्रंट फॉर जस्टिस’ नामक संगठन और कुलदीप तिवारी एवं एक अन्य व्यक्ति की ओर से दायर दो जनहित याचिकाओं पर हस्तक्षेपकर्ता के रूप में सवाल उठाए हैं। इन याचिकाओं में कहा गया है कि भोजशाला सरस्वती मंदिर है। परिसर में केवल हिंदुओं को पूजा-पाठ का अधिकार दिया जाना चाहिए। मस्जिद के रूप में दर्ज है स्थानमोइनुद्दीन के वकील शेख ने अदालत में दावा किया कि मौलाना कमालुद्दीन चिश्ती की वंशावली से जुड़े उनके मुवक्किल के पुरखों के पास विवादित परिसर की सनदें (अधिकार पत्र) ऐतिहासिक तौर पर रही हैं। सरकारी राजस्व रिकॉर्ड में भी यह स्थान मस्जिद के रूप में दर्ज रहा है। भोजशाला परिसर में स्थित कमाल मौला मस्जिद के प्रबंधन से जुड़े लोगों का इस स्थान पर लंबे समय से ‘सतत और शांतिपूर्ण कब्जा’ रहा है। शेख ने मुस्लिम कानूनों का जिक्र करते हुए बताया कि यदि कोई धार्मिक संपत्ति हैए जैसे कि मस्जिद या उससे जुड़ी जमीन तो उसके देख-रेख करने वाले लोगों जैसे सज्जादानशीन और मुतवल्ली को खास हक मिलते हैं। इन पदों पर बैठे लोगों और उनके परिवार वालों को ना सिर्फ उस संपत्ति के कार्यों में दखल देने का अधिकार है वरन उसका इस्तेमाल करने का पूरा हक भी कानूनन उनके पास होता है। मुस्लिम पक्ष के वकील ने प्राचीन स्मारक संरक्षण अधिनियम 1904 के प्रावधानों का उल्लेख करते हुए कहा कि इस कानून में ‘संपत्ति के प्रभारी’ की शब्दावली का प्रयोग किया गया है जिससे स्पष्ट होता है कि जो व्यक्ति या पक्ष लंबे समय से किसी संपत्ति के प्रभार में है, उसे उस संपत्ति के संबंध में अधिकार प्राप्त होते हैं। सरस्वती मंदिर के अस्तित्व का स्पष्ट उल्लेख नहींसुनवाई के दौरान धार की मौलाना कमालुद्दीन वेलफेयर सोसाइटी के वकील तौसीफ वारसी ने दावा किया कि दोनों जनहित याचिकाओं में हिन्दू पक्षकारों की ओर से हाई कोर्ट के समक्ष ऐतिहासिक तथ्यों के संबंध में ‘भ्रामक प्रस्तुतीकरण’ किया गया है। उपलब्ध ऐतिहासिक स्रोतों में धार में परमार राजवंश के राजा भोज की ओर से स्थापित किसी सरस्वती मंदिर के अस्तित्व का स्पष्ट उल्लेख नहीं मिलता है। न्यायिक परीक्षण पर गंभीर सवालधार की मौलाना कमालुद्दीन वेलफेयर सोसाइटी के वकील तौसीफ वारसी ने यह भी कहा कि एएसआई ने भोजशाला विवाद को लेकर दायर मुकदमों में समय-समय पर अपने उत्तरों में परिवर्तन करते हुए तीन अलग-अलग रुख अपनाए हैं। ऐसी स्थिति न्यायिक परीक्षण को लेकर गंभीर सवाल उत्पन्न करती है। सर्वेक्षण प्रक्रिया पर जताई आपत्तियांवारसी ने एएसआई की ओर से भोजशाला परिसर के वैज्ञानिक सर्वेक्षण की प्रक्रिया पर सवाल उठाए। उन्होंने इसकी वीडियोग्राफी के तरीके के बारे में भी आपत्तियां जताईं। उनकी ओर से अदालत से अनुरोध किया कि इन आपत्तियों का परीक्षण किया जाए। भोजशाला मामले में सुनवाई बृहस्पतिवार को भी जारी रहेगी। हाई कोर्ट इस स्मारक के धार्मिक स्वरूप के विवाद को लेकर दायर 4 याचिकाओं और एक रिट अपील पर छह अप्रैल से नियमित सुनवाई कर रहा है।

MP: इंदौर में शादी में आए यूपी के कारोबारी की कार से नगदी और हथियार चोरी… आरोपी गिरफ्तार

इंदौर। मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के इंदौर (Indore) में शादी समारोह में शामिल होने आए एक कारोबारी (Businessman) की कार से नकदी और हथियार चोरी (Cash and weapon theft) होने का मामला अब सुलझ गया है. भंवरकुआ पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और चोरी गया सामान भी बरामद कर लिया है। जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के बरेली निवासी कारोबारी केशव सोनी इंदौर में एक शादी में शामिल होने आए थे. इस दौरान उनकी फॉर्च्यूनर कार का कांच तोड़कर एक अज्ञात बदमाश ने कार में रखा बैग चुरा लिया था. बैग में करीब एक लाख रुपये नकद, लाइसेंसी पिस्टल और कारतूस रखे हुए थे. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत एक विशेष टीम गठित की. एडिशनल डीसीपी जोन-4 आनंद कलादगी के नेतृत्व में पुलिस ने आसपास लगे 400 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली. जांच के दौरान एक संदिग्ध पल्सर बाइक नजर आई, जिसके आधार पर पुलिस आरोपी तक पहुंचने में सफल रही। पुलिस ने भगवती नगर, मूसाखेड़ी निवासी सलमान खान को गिरफ्तार किया है. पूछताछ में उसके पास से चोरी गया बैग, नकदी, लाइसेंसी पिस्टल और कारतूस बरामद कर लिए गए हैं. वारदात में इस्तेमाल की गई पल्सर बाइक भी जब्त कर ली गई है। पुलिस के मुताबिक आरोपी पहले से कई आपराधिक मामलों में लिप्त रहा है. फिलहाल उससे पूछताछ जारी है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि वह और किन घटनाओं में शामिल रहा है.

MP: सतना में महिला ने एक साथ 3 बच्चों को दिया जन्म, जिला अस्पताल में हुई नॉर्मल डिलीवरी

सतना। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के सतना जिला अस्पताल (Satna District Hospital) में एक बार फिर कुदरत का अनोखा नजारा देखने को मिला. पन्ना जिले के सलेहा इलाके की रहने वाली 34 वर्षीय कंचन सोनी ने एक साथ 3 बच्चों को जन्म (Triplets Birth) दिया है. सबसे चौंकाने वाली और सुखद बात यह है कि ये तीनों जन्म नॉर्मल डिलीवरी (Normal Delivery) के जरिए हुए हैं,। सतना जिला अस्पताल में 27 अप्रैल की रात करीब डेढ़ घंटे के अंतराल में तीनों शिशुओं का जन्म हुआ. 10:34 बजे पहले पुत्र का जन्म हुआ. इसके ठीक 11 मिनट बाद 10:45 बजे दूसरे पुत्र ने जन्म लिया. इसके बाद करीब एक घंटे के इंतजार के बाद 11:57 बजे एक पुत्री का जन्म हुआ. तीनों शिशुओं का वजन स्वास्थ्य के लिहाज से काफी बेहतर पाया गया है, जो क्रमशः 2 किलो, 2.300 किलो और 2.650 किलो है। गायनी विभाग की एचओडी डॉ. मंजू सिंह के अनुसार, मां और तीनों बच्चे पूरी तरह स्वस्थ हैं और उन्हें फिलहाल पीएनसी वार्ड में विशेष ऑब्जर्वेशन में रखा गया है. हैरानी की बात यह भी है कि कंचन सोनी के पहले से ही चार बच्चे (11, 9, 7 और 5 वर्ष) हैं। जाहिर सी बात है कि यहां परिवार नियोजन कार्यक्रम हम दो हमारे दो की धज्जियां उड़ गई हैं. प्रसूता कंचन अब हम दो हमारे सात नारे के साथ है यानी अब इन तीन नए मेहमानों के आने से परिवार में बच्चों की कुल संख्या सात हो गई है। हालांकि, यह मामला जिला अस्पताल में परिवार नियोजन कार्यक्रमों के लिए एक चुनौती की तरह देखा जा रहा है, लेकिन सुरक्षित प्रसव और बच्चों की किलकारियों ने परिजनों के चेहरे पर खुशी ला दी है। परिजनों को गर्भावस्था के पांचवें महीने में ही सोनोग्राफी के जरिए इस बात का पता चल गया था कि घर में एक साथ तीन नन्हे मेहमान आने वाले हैं. सतना जिला अस्पताल में इससे पहले भी नवंबर 2025 में ट्रिपलेट प्रसव का सफल मामला सामने आ चुका है।

GWALIOR AMRIT 2.0: अमृत 2.0 में ग्वालियर को 30 करोड़ की मंजूरी, सीवर सिस्टम होगा हाईटेक

Amrit 2.0

HIGHLIGHTS : अमृत 2.0 के तहत ग्वालियर को 30 करोड़ की मंजूरी 20 करोड़ से सीवर सिस्टम के लिए आधुनिक मशीनें खरीदी जाएंगी 5 करोड़ से जीआईएस डैशबोर्ड तैयार होगा 5.75 करोड़ जल संरक्षण और वाटर हार्वेस्टिंग पर खर्च 4.25 करोड़ से संपत्तियों का सर्वे, बढ़ेगा नगर निगम का राजस्व   GWALIOR AMRIT 2.0: ग्वालियर। शहर के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए अमृत 2.0 योजना के तहत 30 करोड़ रुपए की सैद्धांतिक मंजूरी दी गई है। इस राशि में केंद्र और राज्य सरकार दोनों का 15-15 करोड़ रुपए का योगदान रहेगा। नगर निगम का मानना है कि इस फंड से शहर की मूलभूत सुविधाओं में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा। GWALIORB JC MILLS CASE: जेसी मिल विवाद पर हाईकोर्ट सख्त; अब नहीं टलेगी सुनवाई, 13 मई को होगी अंतिम बहस सीवर सिस्टम के लिए आएंगी अत्याधुनिक मशीनें नगर निगम आयुक्त संघ प्रिय के अनुसार, इस बजट का बड़ा हिस्सा सीवर व्यवस्था को सुधारने में खर्च किया जाएगा। करीब 20 करोड़ रुपए से सीवर लाइनों की सफाई और रखरखाव के लिए आधुनिक मशीनें खरीदी जाएंगी। इसके अलावा 5 करोड़ रुपए की लागत से जीआईएस आधारित डैशबोर्ड तैयार होगा, जिससे सीवर नेटवर्क की निगरानी और समस्या समाधान तेज होगा। दिल्ली MCD में बीजेपी का दबदबा: प्रवेश वाही बने मेयर, डॉ. मोनिका पंत डिप्टी मेयर चुनी गईं जल संरक्षण पर भी फोकस शहर में जल संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए 5.75 करोड़ रुपए वाटर हार्वेस्टिंग प्रोजेक्ट्स पर खर्च किए जाएंगे। जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत कुओं और बावड़ियों के संरक्षण और पुनर्भरण का काम किया जाएगा। जीआईएस मैपिंग के जरिए जल स्रोतों की पहचान कर उन्हें फिर से जीवित करने की योजना है। IPL 2026 Purple Cap Race: एक मैच ने बदला खेल, टॉप-5 में बड़ा उलटफेर संपत्तियों का सर्वे, बढ़ेगा राजस्व नगर निगम 4.25 करोड़ रुपए खर्च कर शहर की सभी संपत्तियों का जीआईएस आधारित सर्वे करेगा। इससे ज्यादा से ज्यादा संपत्तियां रिकॉर्ड में आएंगी और संपत्तिकर संग्रह में वृद्धि होगी। इस पहल से नगर निगम की आय बढ़ने के साथ-साथ शहर के विकास कार्यों को भी गति मिलेगी।

सिर्फ 5 मिनट में निखरेगा चेहरा: भुनी हल्दी और शहद का ये नेचुरल लेप देगा इंस्टेंट ग्लो

नई दिल्ली। आजकल धूल, प्रदूषण और तनाव का सीधा असर चेहरे की त्वचा पर दिखने लगता है। ऐसे में लोग महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन कई बार इनके साइड इफेक्ट भी हो सकते हैं। ऐसे में घरेलू और प्राकृतिक उपाय सबसे सुरक्षित और असरदार माने जाते हैं। इन्हीं में से एक है भुनी हल्दी और शहद का फेस पैक, जो त्वचा को अंदर से साफ करके तुरंत निखार देता है। क्यों खास है भुनी हल्दी और शहद का कॉम्बिनेशन?हल्दी को आयुर्वेद में प्राकृतिक एंटीसेप्टिक और एंटीबैक्टीरियल माना जाता है। यह त्वचा की गहराई से सफाई करने में मदद करती है और दाग-धब्बों को कम करती है। वहीं शहद एक नेचुरल मॉइस्चराइजर है, जो त्वचा को हाइड्रेट रखता है और उसे मुलायम बनाता है।जब भुनी हल्दी और शहद को मिलाकर फेस पर लगाया जाता है, तो यह स्किन की डलनेस हटाकर तुरंत फ्रेश और ग्लोइंग लुक देता है। फेस पैक बनाने का आसान तरीकाइस नुस्खे को बनाना बेहद आसान है-1/2 चम्मच भुनी हुई हल्दी लें1 चम्मच शहद मिलाएंदोनों को अच्छी तरह मिक्स करके पेस्ट बना लें  लगाने की विधिसबसे पहले चेहरा अच्छे से धो लेंतैयार पेस्ट को पूरे चेहरे और गर्दन पर लगाएंहल्के हाथों से 2–3 मिनट मसाज करेंइसे 5 से 10 मिनट तक लगा रहने देंगुनगुने पानी से चेहरा धो लें  तुरंत दिखने वाले फायदेचेहरे पर इंस्टेंट ग्लो आता है स्किन सॉफ्ट और स्मूद बनती हैदाग-धब्बों में कमी आती हैऑयली स्किन कंट्रोल होती हैत्वचा फ्रेश और हेल्दी दिखती है ध्यान रखने वाली बातेंबहुत ज्यादा हल्दी का इस्तेमाल न करें, इससे स्किन पीली हो सकती हैपहली बार इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करेंहफ्ते में 2–3 बार से ज्यादा उपयोग न करेंसंवेदनशील त्वचा वाले लोग डॉक्टर की सलाह लें क्यों अपनाएं ये घरेलू उपाय?यह नुस्खा पूरी तरह प्राकृतिक है, इसलिए इसमें किसी तरह के केमिकल का खतरा नहीं होता। नियमित उपयोग से त्वचा की क्वालिटी बेहतर होती है और लंबे समय तक नेचुरल ग्लो बना रहता है। अगर आप बिना खर्च किए और बिना केमिकल के चेहरे पर निखार चाहते हैं, तो भुनी हल्दी और शहद का यह आसान फेस पैक आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प है।

GWALIORB JC MILLS CASE: जेसी मिल विवाद पर हाईकोर्ट सख्त; अब नहीं टलेगी सुनवाई, 13 मई को होगी अंतिम बहस

JC Mills case

HIGHLIGHTS : हाईकोर्ट ने जेसी मिल विवाद में देरी पर लगाई रोक 13 मई को अंतिम बहस की तारीख तय सभी लंबित आवेदनों पर एक साथ सुनवाई होगी 7,844 मजदूरों के दावे अब भी लंबित 1997 से चल रहा विवाद, हजारों परिवार प्रभावित   GWALIORB JC MILLS CASE: मध्यप्रदेश। ग्वालियर के बहुचर्चित जेसी मिल्स लिमिटेड विवाद में अब समाधान की उम्मीद तेज हो गई है। मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने साफ संकेत दिए हैं कि इस लंबे समय से लंबित मामले को अब और टाला नहीं जाएगा। ग्वालियर हाई कोर्ट की एकल पीठ ने सुनवाई के दौरान स्पष्ट कहा कि अब किसी भी तरह की देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी, जिससे मामले के जल्द निपटारे की संभावना बढ़ गई है। Gwalior temple theft: मंदिर की दान पति से उड़ाए 50 हज़ार, खिड़की तोड़कर घुसा चोर; CCTV में कैद हुई वारदात 13 मई को होगी अंतिम बहस कोर्ट ने 13 मई को अंतिम बहस की तारीख तय की है। साथ ही निर्देश दिए गए हैं कि मुख्य याचिका के साथ सभी लंबित अंतरिम आवेदनों पर भी उसी दिन संयुक्त रूप से सुनवाई की जाएगी। सुनवाई के दौरान अधिवक्ताओं ने तारीख आगे बढ़ाने का आग्रह किया, लेकिन कोर्ट ने इस पर नाराजगी जताते हुए साफ कर दिया कि अब मामला नहीं टलेगा। iPhone 15 हुआ सस्ता: 79,900 से सीधे -58 हजार, ऐसे मिलेगा सबसे ज्यादा फायदा मजदूरों के दावों पर उठे सवाल इस बीच मजदूर कांग्रेस ने एक नया आवेदन पेश कर पूर्व में गठित कमेटी की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। आवेदन में कहा गया है कि कमेटी ने श्रमिकों के दावों का सही मूल्यांकन नहीं किया और कई मामलों को नजरअंदाज किया गया। फिलहाल करीब 7,844 मजदूरों के दावे लंबित हैं, जिन पर फैसला होना बाकी है। गुरुवार उपाय: केले के पेड़ में चढ़ाएं ये खास चीज, बदल सकती है किस्मत 1997 से लंबित है मामला यह मामला साल 1997 से लंबित है और ग्वालियर के औद्योगिक इतिहास का अहम हिस्सा रहा है। लंबे समय से चल रहे इस विवाद के कारण हजारों मजदूर परिवारों को आर्थिक संकट का सामना करना पड़ा है। ऐसे में हाईकोर्ट का सख्त रुख इस बात का संकेत है कि अब इस मामले का जल्द ही अंतिम निष्कर्ष निकल सकता है।

गुरुवार उपाय: केले के पेड़ में चढ़ाएं ये खास चीज, बदल सकती है किस्मत

नई दिल्ली। हिंदू धर्म में गुरुवार का दिन बेहद खास माना जाता है। यह दिन Lord Vishnu और देवगुरु Brihaspati को समर्पित होता है। मान्यता है कि यदि कुंडली में गुरु ग्रह कमजोर हो या जीवन में बार-बार बाधाएं आ रही हों, तो गुरुवार के दिन केले के पेड़ की पूजा करना बेहद फलदायी होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, केले के पेड़ में भगवान विष्णु का वास माना जाता है। इसलिए इस दिन विधि-विधान से पूजा करने पर न केवल गुरु ग्रह मजबूत होता है, बल्कि घर में सुख-समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का संचार भी होता है। गुरुवार को केले के पेड़ में क्या चढ़ाएं?अगर आप किस्मत का साथ पाना चाहते हैं, तो गुरुवार के दिन केले के पेड़ में जल के साथ गुड़ और चने की दाल जरूर चढ़ाएं। माना जाता है कि यह दोनों चीजें भगवान विष्णु को अत्यंत प्रिय हैं।इसके साथ ही हल्दी मिला जल केले के पेड़ की जड़ में अर्पित करने से घर में धन-धान्य और खुशहाली का आगमन होता है। यह उपाय सोई हुई किस्मत को जगाने वाला माना जाता है।  पूजा की सही विधसुबह जल्दी उठकर स्नान करें और साफ (पीले) वस्त्र धारण करेंतांबे या पीतल के लोटे में जल लेंउसमें हल्दी, चने की दाल और गुड़ मिलाएंकेले के पेड़ की जड़ में यह जल अर्पित करेंजल चढ़ाते समय “ॐ बृं बृहस्पतये नमः” मंत्र का जाप करेंपेड़ के पास घी का दीपक जलाएं और परिक्रमा करें क्यों है यह उपाय खास?ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, यह उपाय गुरु ग्रह को मजबूत करता है, जिससे व्यक्ति को भाग्य का साथ मिलने लगता है। साथ ही, आर्थिक स्थिति में सुधार, करियर में तरक्की और पारिवारिक सुख-शांति के योग बनते हैं।  अगर आप जीवन में रुकावटों से परेशान हैं, तो इस सरल गुरुवार उपाय को अपनाकर सकारात्मक बदलाव महसूस कर सकते हैं।

रिस्क से भरा शूट, रणवीर सिंह करीब थे आग के गोले के, ‘धुरंधर 2’ का क्लाइमेक्स बना चर्चा में

नई दिल्ली। बॉलीवुड की हालिया एक्शन फिल्म ‘धुरंधर 2’ एक बार फिर सुर्खियों में है, लेकिन इस बार वजह इसके बॉक्स ऑफिस आंकड़े नहीं बल्कि इसका खतरनाक और असली क्लाइमेक्स सीन है। फिल्म के इस सीन को लेकर जो खुलासे सामने आए हैं, उन्होंने दर्शकों और फिल्म इंडस्ट्री दोनों को हैरान कर दिया है। फिल्म के SFX सुपरवाइजर विशाल त्यागी के अनुसार, क्लाइमेक्स सीन में किसी भी तरह का CGI या ग्राफिक्स इस्तेमाल नहीं किया गया था। पूरा सीन प्रैक्टिकल इफेक्ट्स के साथ शूट किया गया, जिसमें असली धमाके और वास्तविक सेटअप का उपयोग हुआ। इस सीन में एक टैंकर ब्लास्ट दिखाया गया है, जिसे बेहद रियलिस्टिक बनाने के लिए करीब 500 लीटर ईंधन का इस्तेमाल किया गया। शुरुआत में यह मात्रा 250 लीटर तय थी, लेकिन बाद में इसे बढ़ा दिया गया ताकि दृश्य अधिक प्रभावशाली लगे। त्यागी के मुताबिक, इस पूरे सीन में लगभग 25 किलो विस्फोटक सामग्री का भी इस्तेमाल किया गया, जिससे धमाके का असर और अधिक वास्तविक दिखाई दे। सेट पर ट्रेन और कंटेनर जैसे तत्व भी असली थे, जिससे शूटिंग का जोखिम और बढ़ गया। सबसे बड़ी चिंता की बात यह थी कि अभिनेता रणवीर सिंह शूटिंग के दौरान बेहद करीब मौजूद थे। टीम को इस बात का पूरा ध्यान रखना था कि आग और धमाके की लपटें उनके तक न पहुंचें। सुरक्षा टीम लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए थी। हालांकि, इन जोखिमों के बावजूद शूटिंग सफलतापूर्वक पूरी की गई। टीम के अनुसार, रणवीर सिंह ने पूरे सीन के दौरान बेहद आत्मविश्वास के साथ काम किया और उन्हें तकनीकी टीम पर पूरा भरोसा था। सूत्रों के मुताबिक, क्लाइमेक्स पूरा होने के बाद रणवीर ने टीम की सराहना करते हुए कहा कि सीन बेहद शानदार बना है। वहीं सह-अभिनेता Arjun Rampal भी शूटिंग के दौरान मौजूद थे, लेकिन सुरक्षा कारणों से उन्हें धमाके से पहले ही हटाया गया। फिल्म की टीम का दावा है कि यह क्लाइमेक्स भारतीय सिनेमा के सबसे रियलिस्टिक एक्शन सीन्स में से एक है, जिसमें VFX का इस्तेमाल लगभग नहीं के बराबर किया गया। कुल मिलाकर, ‘धुरंधर 2’ का यह क्लाइमेक्स न सिर्फ फिल्म की सबसे बड़ी हाइलाइट बन गया है, बल्कि इसने एक्शन फिल्मों की शूटिंग के तरीके पर भी नया सवाल खड़ा कर दिया है—क्या अब भी असली धमाकों का जोखिम लेना जरूरी है? 

iPhone 15 हुआ सस्ता: 79,900 से सीधे -58 हजार, ऐसे मिलेगा सबसे ज्यादा फायदा

नई दिल्ली| Apple Inc. का पॉपुलर स्मार्टफोन Apple iPhone 15 अब पहले से काफी सस्ता हो गया है। लॉन्च के समय इसकी कीमत 79,900 रुपये थी, लेकिन अब यह करीब 58–60 हजार रुपये के आसपास मिल रहा है। Apple iPhone 15 (128GB)₹57,900•Latest model with 128GB storage, high user ratings.4.7Apple iPhone 15 128GB (Deal Price)55,499•Deal price for the same 128GB iPhone, popular among users.4.7 ऑफर्स और सेल के दौरान यह कीमत और भी नीचे गिर सकती है, जिससे यह डील मिड-प्रीमियम सेगमेंट में बेहद आकर्षक बन जाती है। बैंक ऑफर से और ज्यादा बचतअगर आप सही बैंक कार्ड का इस्तेमाल करते हैं, तो 2,000–3,000 रुपये तक का अतिरिक्त डिस्काउंट मिल सकता है। इस तरह फोन की इफेक्टिव कीमत करीब 54–55 हजार रुपये तक पहुंच जाती है। कुछ प्लेटफॉर्म्स पर एक्सचेंज ऑफर और नो-कॉस्ट EMI विकल्प भी मिलते हैं, जिससे खरीदना और आसान हो जाता है। फीचर्स जो इसे खास बनाते हैंApple iPhone 15 सिर्फ कीमत ही नहीं, फीचर्स के मामले में भी दमदार है: A16 Bionic चिप – तेज और स्मूद परफॉर्मेंस6.1 इंच Super Retina XDR डिस्प्ले48MP + 12MP डुअल कैमरा सेटअपDynamic Island फीचरUSB Type-C पोर्ट और 5G सपोर्टयह फोन रोजमर्रा के काम से लेकर गेमिंग और फोटोग्राफी तक शानदार अनुभव देता है। Samsung का भी तगड़ा मुकाबलाअगर आप Android ऑप्शन देख रहे हैं, तो Samsung Galaxy S26 5G पर भी इस समय अच्छा डिस्काउंट मिल रहा है। Samsung Galaxy S26 5G87,999•5G connectivity and high performance with 12GB RAM.4.7Samsung Galaxy S26 5G (12GB/256GB)₹87,999•Powerful Samsung flagship with ample storage and fast 5G.4.7इसकी कीमत ऑफर में काफी कम हो रही है और यह हाई-एंड फीचर्स के साथ iPhone को सीधी टक्कर देता है। कहां से खरीदें ताकि ज्यादा बचत हो?बड़े रिटेल स्टोर्स और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स (जैसे Amazon, Flipkart) पर कीमत तुलना करेंबैंक कार्ड ऑफर जरूर चेक करेंएक्सचेंज डील का फायदा उठाएंफेस्टिव या फ्लैश सेल का इंतजार करें क्या यह खरीदने का सही समय है?अगर आप लंबे समय से iPhone लेने का प्लान कर रहे थे, तो यह समय काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। इतनी बड़ी कीमत गिरावट के बाद Apple iPhone 15 अब वैल्यू-फॉर-मनी डील बन गया है।

IPL 2026 Purple Cap Race: एक मैच ने बदला खेल, टॉप-5 में बड़ा उलटफेर

नई दिल्ली| Indian Premier League 2026 में हर मैच के साथ पर्पल कैप की रेस दिलचस्प होती जा रही है। पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेले गए 40वें मुकाबले के बाद गेंदबाजों की रैंकिंग में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। इस मैच में पंजाब को सीजन की पहली हार झेलनी पड़ी, लेकिन असली चर्चा पर्पल कैप लिस्ट में हुए फेरबदल की रही। सबसे बड़ी बात यह रही कि Kagiso Rabada और Prasidh Krishna टॉप-5 से बाहर हो गए हैं। वहीं राजस्थान के तेज गेंदबाज Jofra Archer ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दूसरे स्थान पर छलांग लगा दी है। पर्पल कैप लिस्ट: कौन है टॉप-5 में?  Bhuvneshwar Kumar (14 विकेट)भुवनेश्वर कुमार इस समय पर्पल कैप अपने नाम किए हुए हैं। उन्होंने 8 मैचों में 14 विकेट लेकर शानदार निरंतरता दिखाई है और अब भी टॉप पर मजबूती से बने हुए हैं।  Jofra Archer (14 विकेट)आर्चर ने 9 मैचों में 14 विकेट लेकर दूसरा स्थान हासिल कर लिया है। उनकी तेज गेंदबाजी और सटीक लाइन-लेंथ उन्हें खतरनाक बना रही है। Anshul Kamboj (14 विकेट)अंशुल कंबोज भी शानदार फॉर्म में हैं। 8 मैचों में 14 विकेट लेकर वह तीसरे स्थान पर बने हुए हैं और टॉप पर पहुंचने की पूरी क्षमता रखते हैं।   Ishan Malinga (14 विकेट)सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेल रहे ईशान मलिंगा ने भी 8 मैचों में 14 विकेट झटके हैं और चौथे स्थान पर काबिज हैं। Prince Yadav (13 विकेट)लखनऊ सुपर जायंट्स का प्रदर्शन भले ही खास नहीं रहा हो, लेकिन प्रिंस यादव ने 8 मैचों में 13 विकेट लेकर खुद को इस रेस में बनाए रखा है। रेस हुई और भी दिलचस्पपर्पल कैप की इस रेस में खास बात यह है कि टॉप-4 गेंदबाजों के विकेट लगभग बराबर हैं। ऐसे में आने वाले मैचों में एक अच्छा स्पेल पूरे समीकरण को बदल सकता है। IPL 2026 जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है, वैसे-वैसे पर्पल कैप की जंग और कड़ी होती जा रही है। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या Bhuvneshwar Kumar अपनी बढ़त बनाए रख पाते हैं या कोई नया गेंदबाज इस ताज को अपने नाम करता है।