Chambalkichugli.com

तीन बार रिजेक्ट हुआ था बॉलीवुड का ये मशहूर गीत, आज भी बारिश में गूंजता है हर दिल में

नई दिल्ली ।  हिंदी फिल्मों में कई अमर गीत बने हैं। अमर गीतों की लिस्ट में एक ऐसा भी गाना है जिसे एक नहीं बल्कि तीन बार रिजेक्ट किया गया। सेंसर बोर्ड ने गाने के कुछ बोल पर आपत्ति जताई जिसके बाद उस गाने को फिल्म में लाना मुश्किल हो गया। लेकिन अंत में जब वही गाना सालों बाद किसी दूसरी फिल्म में सुनाई दिया तो वो गाना हमेशा के लिए अमर हो गया। आज भी बारिश के गानों में एक उस गाने की गिनती भी की जाती है। सेंसर बोर्ड ने रिजेक्ट किया गानाये 50 का दशक था। उस दौर में मम्यूजिक कंपोजर कल्याण जी आनंदजी की नई जोड़ी थी जो फिल्म मदारी के लिए गाने बना रही थी। फिल्म रिलीज के लिए तैयार थी। जब इस फिल्म को सर्टिफिकेट के लिए सेंसर बोर्ड के पास भेजा गया तो गाने के कुछ बोल को लेकर उसे रिजेक्ट कर दिया गया। बोर्ड की तरफ से गाने के बोल में बदलाव करने की बात कही गई। लेकिन गाना तो पहले ही शूट हो चुका था। और रिलीज डेट भी करीब थी। ऐसे में मेकर्स ने रिस्क नहीं लिया और गाने को ही फिल्म से हटा दिया। लेकिन कल्याणजी आनंदजी जानते थे कि इस गाने में वो बात है जो ऑडियंस को खुश कर सकती है। उन्होंने वो गाना अपनी आने वाली फिल्मों में इस्तेमाल करने के बारे में सोचा। दूसरी फिल्म से रिजेक्ट हुआ गानाइसके बाद 1959 में कल्याणजी आनंदजी को फिल्म घर घर की बात में गाने देने का मौका मिला। लेकिन इस फिल्म में भी वो अपना रिजेक्ट हुआ गाना इस्तेमाल नहीं कर पाए, क्योंकि फिल्म की सिचुएशन वैसी नहीं थी। इसके बाद 1960 में दिल भी तेरा हम भी तेरे रिलीज हुई। फिल्म के हीरो थे धर्मेंद्र। फिल्म का गाना कल्यानजी आनंदजी बना रहे थे। उन्होंने अपना वही गीत डायरेक्टर अर्जुन हिंगोरानी को सुनाया। लेकिन उन्हें ये गाना पसंद नहीं आया। ऊपर गाना सेंसर बोर्ड ने रिजेक्ट किया था। तो डायरेक्टर रिस्क नहीं लेना चाहते थे। अब तक ये गाना दो फिल्मों से रिजेक्ट हो चुका था। लेकिन म्यूजिक कंपोजर की जोड़ी को अपने गाने पर यकीन था। राज कपूर की फिल्म में मिला मौका1960 में एक फिल्म आई छलिया। इस फिल्म में राज कपूर और नूतन लीड रोल में थे। फिल्म की कहानी भारत-पाकिस्तान के बीच हुए बंटवारे पर बेस्ड थी। इस फिल्म में कल्यानजी आनंदजी को म्यूजिक देने का मौका मिला। मनमोहन देसाई की ये पहली डायरेक्टोरियल फिल्म थी। इस फिल्म के लिए उन्हें एक बारिश सॉन्ग की जरूरत थी। उन्होंने ये बात जब म्यूजिक कंपोजर की जोड़ी कल्यानजी और आनंदजी को बताई तो उन्होंने फटाक से अपना रिजेक्टेड गाना उन्हें सुना दिया। मनमोहन देसाई को गाना बहुत पसंद आया। क्योंकि सेंसर बोर्ड को गाने के कुछ बोल से आपत्ति थी तो गीतकार कमाल जलालाबादी को फिर से उस गाने के बोल बदलने के लिए बुलाया गया। मुखड़ा वैसा ही रखा लेकिन अंतरे में बदलाव किया गया। इस गाने को आवाज देने वाले मुकेश को फिर से बुलाया गया और गाना अंतरा फिर से रिकॉर्ड किया गया। आज अमर है ये गीतगाने के नए वर्जन पर राज कपूर और नूतन ने खूब डांस करते हुए शूट किया। लेकिन जब फिल्म सेंसर बोर्ड के पास पहुंची तो गाना फिर से अटक गया। सेंसर बोर्ड ने फिर से अंतरे के बोल पर आपत्ति जताई। गीतकार कमाल जलालाबादी को फिर से बुलाया गया। गाने के बोल फिर से बदले गए। और जिस गाने को लेकर सभी को इतनी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था वो था ‘डम डम डिगा डिगा, मौसम भीगा भीगा’ । इस गाने के अंतरे के पहले बोल थे ‘देखो लुटारा आज लुट गया हाय अल्लाह’ की जगह ‘देखो रे आज कोई लुट गया’ और ‘भोला भाला छुप के डाका डाला जाने तू कैसा मेहमान है’ की जगह ‘सनम हम माना गरीब हैं नसीब खोटा ही सही सही बंदा छोटा सही दिल खजाना है प्यार का हाय अल्लाह’। ये गाना जब बनकर फिल्म में सुना गया तो अमर हो गया। आज भी ये गीत अमर है।

स्टेज पर हुई चूक के बाद राम चरण ने जसप्रीत बुमराह से माफी मांगी

नई दिल्ली।  साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार राम चरण इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘पेड्डी’ के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इसी कड़ी में हाल ही में वह भोपाल पहुंचे, जहां फिल्म का म्यूजिक लॉन्च इवेंट आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम के दौरान एक हल्की-फुल्की लेकिन चर्चा में आ जाने वाली गलती ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। इवेंट के दौरान स्टेज पर एक रैपिड फायर सेशन रखा गया था, जिसमें राम चरण से भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज खिलाड़ियों के बारे में सवाल पूछे गए। जब सचिन तेंदुलकर, महेंद्र सिंह धोनी, रोहित शर्मा और विराट कोहली के बारे में सवाल किए गए, तो राम चरण ने उनके जवाब बड़े ही सहज अंदाज में दिए। लेकिन जब बात तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की आई, तो एक्टर से एक बड़ी भूल हो गई। राम चरण ने बुमराह को क्रिकेटर की जगह फुटबॉलर कह दिया। उन्होंने कहा कि वह बुमराह के बड़े फैन हैं और उन्हें फुटबॉल को आगे बढ़ाते हुए देखकर गर्व महसूस होता है। यह बयान जैसे ही सोशल मीडिया पर आया, तेजी से वायरल हो गया और लोग इस पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देने लगे। वीडियो वायरल होने के कुछ ही घंटों बाद राम चरण को अपनी गलती का एहसास हुआ और उन्होंने देर रात सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर बुमराह से सार्वजनिक रूप से माफी मांगी। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा कि नामों को लेकर कभी-कभी उनसे गलती हो जाती है और यह एक मानवीय भूल थी, जो इवेंट की भीड़ और उत्साह के बीच हो गई। राम चरण ने अपने माफीनामे में यह भी कहा कि वह जसप्रीत बुमराह के खेल के बड़े प्रशंसक हैं और जब वह बल्लेबाजों को लगातार बैकफुट पर धकेलते हैं, तो हर भारतीय गर्व महसूस करता है। उन्होंने बुमराह के प्रति अपनी गहरी सम्मान भावना भी व्यक्त की। इस पूरे घटनाक्रम के बाद फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स ने मिश्रित प्रतिक्रियाएं दीं, जहां कुछ लोगों ने इसे एक सामान्य मानवीय भूल बताया, वहीं कुछ ने इसे हल्के-फुल्के अंदाज में लिया। गौरतलब है कि राम चरण की फिल्म ‘पेड्डी’ का निर्देशन बुची बाबू सना कर रहे हैं। इस फिल्म में राम चरण के साथ जाह्नवी कपूर मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। फिल्म में शिव राजकुमार, जगपति बाबू और दिव्येंदु जैसे कलाकार भी महत्वपूर्ण किरदार निभा रहे हैं। यह फिल्म 4 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

जिहादी’ बयान से मचा बवाल: दृश्यम 3 एक्ट्रेस अंसीबा हसन के आरोपों से हिली मलयालम इंडस्ट्री

नई दिल्ली(New Delhi)। मलयालम फिल्म इंडस्ट्री से एक बड़ा विवाद सामने आया है, जहां ‘दृश्यम 3’ फेम एक्ट्रेस अंसीबा हसन ने अपने को-एक्टर टाइनी टॉम और एसोसिएशन ऑफ मलयालम मूवी आर्टिस्ट्स (AMMA) के कुछ सदस्यों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। अंसीबा का दावा है कि उनके खिलाफ आपत्तिजनक और सांप्रदायिक टिप्पणियां की गईं, जिसमें उन्हें “जिहादी” तक कहा गया। हालांकि, टाइनी टॉम ने इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। अंसीबा हसन ने मीडिया से बातचीत में कहा कि संगठन के एक सदस्य ने उन्हें बताया कि टाइनी टॉम ने उनके खिलाफ यह टिप्पणी की है। एक्ट्रेस का आरोप है कि उन पर धर्म परिवर्तन को लेकर भी गलत बातें फैलाई गईं और उनकी निजी जिंदगी को लेकर अफवाहें उड़ाई गईं, जिससे उन्हें मानसिक तनाव झेलना पड़ा। एक्ट्रेस ने यह भी दावा किया कि उन्होंने 21 फरवरी को निजी कारणों और काम के दबाव का हवाला देते हुए AMMA से इस्तीफा दे दिया था, लेकिन इसके पीछे असली वजह उन्होंने संगठन के सचिव को अलग से बताई थी। उनका आरोप है कि कार्यकारी समिति की एक महिला सदस्य ने उनके खिलाफ पुलिस में झूठी शिकायत भी दर्ज कराई, जिससे उनकी परेशानी और बढ़ गई। वहीं, इन सभी आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए टाइनी टॉम ने कहा कि यह बातें पूरी तरह गलत हैं और उन्होंने कभी किसी के खिलाफ ऐसी टिप्पणी नहीं की। उनका कहना है कि ये आरोप किसी सुनी-सुनाई बात पर आधारित हैं और वह अपने काम को गंभीरता से लेते हैं। टॉम ने यह भी कहा कि AMMA की कार्यकारी समिति इस मामले की जांच करेगी और उचित निर्णय लेगी। इस पूरे विवाद ने मलयालम फिल्म इंडस्ट्री में हलचल मचा दी है, खासकर तब जब ‘दृश्यम 3’ पहले से ही सिनेमाघरों में अच्छा प्रदर्शन कर रही है। फिल्म में अंसीबा हसन ने मोहनलाल के किरदार जॉर्जकुट्टी की बेटी अंजू जॉर्ज का रोल निभाया है। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने दो दिनों में करीब 26.90 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। गौरतलब है कि ‘दृश्यम’ फ्रेंचाइजी मलयालम सिनेमा की सबसे सफल सीरीज में से एक है, जिसके पहले दो भागों के हिंदी रीमेक में अजय देवगन ने मुख्य भूमिका निभाई थी।

पुनर्मतदान के बाद फाल्टा में भाजपा का दबदबा, चौथे राउंड तक देबांग्शु पांडा ने बनाई निर्णायक बढ़त

नई दिल्ली । फाल्टा विधानसभा सीट पर हुए पुनर्मतदान के बाद जारी मतगणना ने पश्चिम बंगाल की राजनीति में नई हलचल पैदा कर दी है। चौथे राउंड की काउंटिंग समाप्त होने तक भाजपा उम्मीदवार देबांग्शु पांडा ने मजबूत बढ़त बनाकर मुकाबले को बेहद दिलचस्प बना दिया है। शुरुआती रुझानों के बाद भाजपा समर्थकों में उत्साह साफ दिखाई दे रहा है, जबकि दूसरी ओर विपक्षी खेमों में चिंता बढ़ती नजर आ रही है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि इस सीट का परिणाम राज्य की राजनीति में बड़ा संदेश देने वाला साबित हो सकता है। फाल्टा विधानसभा सीट इस बार शुरुआत से ही चर्चा का केंद्र बनी रही। पहले चरण के मतदान के दौरान कई मतदान केंद्रों पर ईवीएम मशीनों को लेकर शिकायतें सामने आई थीं। विपक्षी दलों ने चुनावी प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए निष्पक्ष मतदान की मांग की थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए चुनाव आयोग ने 285 मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान कराने का फैसला लिया। पुनर्मतदान के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी रखी गई और पूरे क्षेत्र में शांतिपूर्ण तरीके से मतदान संपन्न हुआ। किसी भी प्रकार की हिंसा या बड़ी गड़बड़ी की खबर सामने नहीं आई, जिससे प्रशासन ने राहत की सांस ली। चुनाव अधिकारियों के अनुसार पुनर्मतदान में मतदाताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। भारी संख्या में लोगों के मतदान केंद्रों तक पहुंचने से यह साफ संकेत मिला कि जनता इस चुनाव को लेकर बेहद गंभीर थी। मतदान प्रतिशत भी काफी ऊंचा दर्ज किया गया, जिसने राजनीतिक दलों की चिंता और उत्सुकता दोनों को बढ़ा दिया। यही वजह है कि मतगणना शुरू होते ही सभी दलों की नजरें फाल्टा सीट पर टिक गईं। इस चुनाव में भाजपा उम्मीदवार देबांग्शु पांडा, कांग्रेस के अब्दुर रज्जाक मोल्ला और सीपीआई(एम) के शंभू नाथ कुर्मी के बीच मुख्य मुकाबला माना जा रहा था। इसके अलावा कुछ निर्दलीय उम्मीदवार भी मैदान में मौजूद हैं। हालांकि चुनावी मुकाबले को सबसे बड़ा मोड़ तब मिला जब तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने मतगणना से पहले खुद को चुनावी दौड़ से अलग करने की घोषणा कर दी। उनके इस फैसले के बाद राजनीतिक समीकरण पूरी तरह बदल गए और भाजपा को मनोवैज्ञानिक बढ़त मिलती दिखाई दी। चौथे राउंड की मतगणना समाप्त होने तक भाजपा उम्मीदवार देबांग्शु पांडा को 25 हजार से अधिक वोट मिल चुके हैं। लगातार मिल रही बढ़त ने भाजपा खेमे का आत्मविश्वास बढ़ा दिया है। पार्टी कार्यकर्ताओं का मानना है कि अगर यही रुझान आगे भी कायम रहता है तो फाल्टा सीट भाजपा के खाते में जा सकती है। दूसरी ओर विपक्षी दल अभी अंतिम परिणाम आने तक उम्मीद बनाए हुए हैं और उनका कहना है कि आगे के राउंड में तस्वीर बदल सकती है। राजनीतिक विश्लेषकों के मुताबिक फाल्टा सीट का परिणाम केवल एक विधानसभा क्षेत्र तक सीमित नहीं रहने वाला है। यह नतीजा राज्य की भविष्य की राजनीति और दलों की रणनीति पर भी असर डाल सकता है। भाजपा इस सीट को अपनी राजनीतिक मजबूती के प्रतीक के रूप में देख रही है, जबकि विपक्ष इसे अपनी साख से जोड़कर देख रहा है। अब सभी की नजरें अंतिम परिणाम पर टिकी हुई हैं, जो आने वाले समय में पश्चिम बंगाल की राजनीति की दिशा तय करने में अहम भूमिका निभा सकता है।

जब 16 हजार लौटाकर मोहम्मद रफी ने रच दिया इंसानियत का इतिहास, जीतेंद्र भी रह गए हैरान

नई दिल्ली(New Delhi)। हिंदी सिनेमा के सुनहरे दौर के दिग्गज पार्श्वगायक मोहम्मद रफी को उनकी बेहतरीन आवाज के साथ-साथ उनकी सादगी और इंसानियत के लिए भी याद किया जाता है। उनसे जुड़ा एक ऐसा ही भावुक किस्सा अभिनेता जीतेंद्र ने साझा किया था, जो आज भी लोगों के दिलों को छू जाता है। दरअसल, कुछ साल पहले एक संगीत समारोह में जीतेंद्र ने अपने और मोहम्मद रफी के बीच का एक पुराना अनुभव सुनाया था। उन्होंने बताया कि वे एक मिडिल क्लास परिवार से थे और बाद में उन्होंने फिल्म प्रोडक्शन की दुनिया में कदम रखा। अपनी कंपनी “तिरुपति फिल्म्स” के तहत उन्होंने कई फिल्मों का निर्माण किया, जिनमें ‘हमजोली’, ‘परिचय’, ‘खुशबू’, ‘ज्योति बने ज्वाला’ और ‘दीदार-ए-यार’ जैसी फिल्में शामिल थीं। ‘दीदार-ए-यार’ उनके करियर की सबसे महंगी फिल्मों में से एक थी, जिसमें ऋषि कपूर भी मुख्य भूमिका में थे। इसी फिल्म के लिए मोहम्मद रफी ने एक गाना गाया था, जिसके लिए उन्हें शुरुआत में 4 हजार रुपये फीस दी गई थी। समय के साथ फिल्म का बजट बढ़ गया और बाद में एक और गाना किशोर कुमार और मोहम्मद रफी दोनों ने मिलकर रिकॉर्ड किया। इस दौरान जीतेंद्र के मैनेजर ने निर्णय लिया कि दोनों गायकों को समान फीस दी जाए और उन्होंने मोहम्मद रफी को 20 हजार रुपये भेज दिए। लेकिन जब यह बात मोहम्मद रफी तक पहुंची, तो उन्होंने इस पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि जब फिल्म की शुरुआत में उनकी फीस 4 हजार तय हुई थी, तो उससे अधिक पैसे लेना उन्हें स्वीकार नहीं है। इसके बाद मोहम्मद रफी ने केवल 4 हजार रुपये ही अपने पास रखे और बाकी 16 हजार रुपये वापस कर दिए। उन्होंने साफ कहा कि वे सिर्फ उतनी ही रकम लेंगे जितनी शुरुआत में तय हुई थी। उनकी इस ईमानदारी और विनम्रता ने जीतेंद्र को गहराई से प्रभावित किया और यह किस्सा आज भी वह भावुक होकर याद करते हैं। यह घटना सिर्फ एक लेन-देन की कहानी नहीं है, बल्कि उस दौर के कलाकारों की सादगी, सिद्धांत और सम्मान की भावना को भी दर्शाती है, जो आज के समय में भी मिसाल के रूप में देखी जाती है।

स्पेसएक्स IPO से इतिहास रच सकते हैं एलन मस्क, दुनिया के पहले खरबपति बनने की ओर बढ़े कदम

वॉशिंगटन। दुनिया के सबसे अमीर कारोबारी एलन मस्क अब एक और बड़ा इतिहास रचने की तैयारी में हैं। उनकी अंतरिक्ष और सैटेलाइट कंपनी SpaceX जल्द ही शेयर बाजार में उतर सकती है। माना जा रहा है कि यह अमेरिकी इतिहास का सबसे बड़ा आईपीओ साबित हो सकता है और इसके बाद मस्क दुनिया के पहले खरबपति बनने के करीब पहुंच जाएंगे। 24 साल बाद शेयर बाजार में उतरने की तैयारीस्पेसएक्स ने करीब 24 वर्षों तक निजी कंपनी बने रहने के बाद अब अमेरिकी शेयर बाजार में लिस्टिंग की प्रक्रिया शुरू कर दी है। कंपनी ने नास्देक टेक्सास पर “SPCX” टिकर के तहत लिस्टिंग के लिए आवेदन किया है और अमेरिकी नियामक SEC के पास जरूरी दस्तावेज भी जमा करा दिए हैं। हालांकि आईपीओ के बाद भी कंपनी पर एलन मस्क का नियंत्रण बना रहेगा। रिकॉर्ड तोड़ सकता है IPOरिपोर्ट्स के मुताबिक, स्पेसएक्स इस आईपीओ के जरिए लगभग 75 अरब डॉलर जुटाने की योजना बना रही है। यदि ऐसा होता है, तो यह अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ बन जाएगा। इससे पहले सऊदी अरामको ने 2019 में 29.4 अरब डॉलर जुटाए थे। अलीबाबा ग्रुप ने 2014 में 22 अरब डॉलर का आईपीओ लाया था स्पेसएक्स की संभावित वैल्यू 1.75 से 2 ट्रिलियन डॉलर के बीच आंकी जा रही है, जो कई देशों के पूरे शेयर बाजार से भी बड़ी मानी जा रही है। स्टारलिंक बना कमाई का बड़ा स्रोतकंपनी के दस्तावेजों के अनुसार, Starlink इंटरनेट सेवा स्पेसएक्स की कमाई का प्रमुख आधार बन चुकी है। 2025 में कंपनी का अनुमानित राजस्व करीब 18.7 अरब डॉलर बताया गया है। हालांकि कुछ विशेषज्ञों का मानना है कि कंपनी का मूल्यांकन काफी ऊंचा है, लेकिन निवेशकों के बीच इसे भविष्य की सबसे बड़ी टेक कंपनियों में देखा जा रहा है। ऐसे बन सकते हैं पहले खरबपतिस्पेसएक्स में एलन मस्क की हिस्सेदारी करीब 42 प्रतिशत बताई जाती है। यदि कंपनी की वैल्यू 2 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंचती है, तो सिर्फ स्पेसएक्स में उनकी हिस्सेदारी का मूल्य 735 अरब डॉलर से अधिक हो सकता है। इसके अलावा Tesla, xAI और अन्य कंपनियों में उनकी हिस्सेदारी जोड़ने पर मस्क की कुल संपत्ति 1 ट्रिलियन डॉलर यानी 1 खरब डॉलर के पार जा सकती है। ऐसा होने पर वे दुनिया के पहले ट्रिलियनेयर बन जाएंगे।

कपूरथला जेल में देर रात बवाल: कैदियों के बीच हिंसक झड़प, बैरक की दीवारें तोड़ीं, भारी पुलिस बल तैनात

 कपूरथला। पंजाब की कपूरथला जेल में शनिवार रात अचानक हिंसा भड़कने से अफरा-तफरी मच गई। मामूली विवाद के बाद कैदियों और विचाराधीन बंदियों के बीच शुरू हुई कहासुनी देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई। जेल परिसर में हालात इतने बिगड़ गए कि कई कैदियों ने बैरक नंबर 4 में तोड़फोड़ शुरू कर दी और दीवारों को नुकसान पहुंचाया। जानकारी के अनुसार, कुछ कैदियों ने जेल के एक हिस्से में आग लगाने की भी कोशिश की। घटना के दौरान जेल प्रशासन और सुरक्षाकर्मियों में हड़कंप मच गया। हालात पर काबू पाने पहुंची पुलिस टीम पर भी कैदियों द्वारा हमला किए जाने की बात सामने आई है। गोली चलाने के आरोपघटना के बाद सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो भी सामने आए हैं, जिनमें कैदी जेल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में दावा किया गया कि स्थिति नियंत्रित करने के दौरान गोलियां चलाई गईं और एक कैदी को गोली लगने की बात भी कही जा रही है। हालांकि प्रशासन की ओर से अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। कई लोगों के घायल होने की आशंकाजेल के बाहर कई एंबुलेंस तैनात देखी गईं, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि झड़प में कई लोग घायल हुए हैं। हालांकि घायलों की संख्या को लेकर फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। मौके पर पहुंचे वरिष्ठ अधिकारीघटना की सूचना मिलते ही कपूरथला के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) भारी पुलिस बल के साथ जेल पहुंचे और हालात का जायजा लिया। जालंधर रेंज के डीआईजी ने देर रात बयान जारी कर कहा कि स्थिति अब नियंत्रण में है। जेल के भीतर हुई इस हिंसक घटना और सुरक्षा व्यवस्था में हुई चूक को लेकर जांच शुरू कर दी गई है। प्रशासन पूरे मामले की गहन पड़ताल कर रहा है कि आखिर विवाद इतना बड़ा कैसे हुआ और जेल के अंदर तोड़फोड़ व हिंसा की नौबत क्यों आई।

आईपीएल डेब्यू में चमके अर्जुन तेंदुलकर, बेटे की शानदार गेंदबाजी देख गर्व से भर उठे सचिन तेंदुलकर

नई दिल्ली ।  अर्जुन तेंदुलकर को आखिरकार आईपीएल 2026 में एक मैच खेलने का मौका मिला और उन्होंने इस मुकाबले में ऐसा परफॉर्मेंस दिया कि पिता सचिन तेंदुलकर की छाती चौड़ी हो गई। अर्जुन तेंदुलकर को आईपीएल 2026 की नीलामी में लखनऊ सुपर जाएंट्स ने 30 लाख में खरीदा था। पूरा सीजन बेंच गर्म करने के बाद उन्हें एलएसजी के आखिरी लीग स्टेज मुकाबले में डेब्यू करना का मौका मिला। पंजाब किंग्स के खिलाफ उन्होंने धमाल मचा दिया। अर्जुन इससे पहले मुंबई इंडियंस के साथ थे, 2023 में उनका आईपीएल डेब्यू हुआ था। LSG vs PBKS मैच में दोनों टीमों ने मिलकर 396 रन बनाए, हर गेंदबाज की जमकर कुटाई हुई। मगर अर्जुन तेंदुलकर उन चुनिंदा गेंदबाजों में रहे जिन्होंने 10 से कम की इकॉनमी से रन खर्च किए। अर्जुन तेंदुलकर ने अपने 4 ओवर के कोटे में मात्र 36 रन खर्च कर 1 विकेट चटकाया। यह विकेट उन्हें प्रभसिमरन सिंह के रूप में मिला, जिन्हें उन्होंने अपनी कातिलाना यॉर्कर पर आउट किया। अर्जुन को इससे पहले ही एक और विकेट मिल जाता, मगर विकेट के पीछे ऋषभ पंत मुश्किल कैच को पकड़ नहीं पाए। अर्जुन तेंदुलकर की इस परफॉर्मेंस की तारीफ करते हुए पिता सचिन तेंदुलकर ने लिखा, ‘बहुत बढ़िया, अर्जुन। इस सीजन में जिस तरह से तुमने खुद को संभाला है, हमेशा अपनी काबिलियत पर भरोसा रखा, सब्र रखा, चुपचाप मेहनत की, और आखिरी मैच तक अपने मौके का इंतजार करने के बावजूद पॉजिटिव बने रहे, उस पर मुझे गर्व है। क्रिकेट में स्किल के साथ-साथ सब्र भी टेस्ट होता है, और तुमने आज दोनों को बहुत अच्छे से संभाला। अपने पैर जमीन पर रखो, और हमेशा की तरह खेल से प्यार करते रहो। हमेशा प्यार।’ लखनऊ सुपर जाएंट्स ने इस मैच में पहले बैटिंग करते हुए 196 रन बोर्ड पर लगाए थे। सलामी बल्लेबाज जोश इंग्लिस ने 72 रनों की धुआंधार पारी खेली थी। इस स्कोर का पीछा पंजाब किंग्स ने आखिरी गेंद पर किया, कप्तान श्रेयस अय्यर ने शानदार शतकीय पारी खेली और वह अंत तक नाबाद रहे। अय्यर ने आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर अपना शतक पूरा किया और पंजाब को जीत दिलाई। अय्यर के अलावा प्रभसिमरन सिंह 39 गेंदों पर 69 रनों की धुआंधार पारी खेली। ने पंजाब किंग्स इस जीत के साथ प्लेऑफ की दौड़ में बनी हुई है।

कान्स फिल्म फेस्टिवल में ऐश्वर्या राय के लुक ने मचाया तहलका, एक्ट्रेस ने बटोरी सुर्खियां

नई दिल्‍ली । ऐश्वर्या राय बच्चन गॉर्जियस डीवा हैं. उनका हर लुक ये बात साबित करता है. बॉलीवुड एक्ट्रेस ने भले ही कान्स 2026 के आखिरी दिनों में एंट्री ली, लेकिन सबको हैरान करने में कोई कसर नहीं छोड़ी. अब उनके नए लुक ने तहलका मचा दिया है. एक्ट्रेस ने इस इंटरनेशनल फेस्टिवल के खत्म होने के साथ, सारी लाइमलाइट ही लूट ली है. ऐश्वर्या का आइकॉनिक लुकऐश्वर्या राय ने कान्स फिल्म फेस्टिवल के क्लोजिंग सेरेमनी में डिजाइनर चेनी चान कूचर का कस्टम व्हाइट पैंटसूट में नजर आईं. उनका लुक देख फैंस के होश ही उड़ गए. ऐश्वर्या के इस आउटफिट के लैपल पर सिल्वर एम्बेलिशमेंट्स थे, जबकि बड़े-बड़े फेदर्स उनके शोल्डर्स और एल्बो के आसपास लगे थे, जिसने उनके लुक को और ग्लैमरस बना दिया. कान्स के क्लोजिंग सेरेमनी में चमकीं ऐश्वर्या रायइस पंख लगे ऑल व्हाइट आउटफिट में ऐश्वर्या किसी परी से कम नहीं लगीं. सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें छा गई हैं. हर कोई उनकी खूबसूरती और अदाओं का दीवाना हो रहा है. स्टाइलिस्ट मोहित राय ने उनका लुक स्टाइल किया था. ऐश्वर्या ने वेवी हेयर और स्मोकी आई मेकअप के साथ अपना लुक पूरा किया. वो कान्स के रेड कारपेट पर अपनी कॉन्फिडेंट स्माइल के साथ जलवा बिखेरती नजर आईं. कान्स 2026 में ऐश्वर्या रायऐश्वर्या के लुक्स ने फैंस को काफी अमेज किया. एक्ट्रेस ने अपने सिग्नेचर स्टाइल में खूब पोज दिए. विदेशी पैपराजी भी उनकी फोटोज लेने से नहीं चूके. कई वीडियोज सामने आए जहां फोटोग्राफर्स ऐश्वर्या नाम चिल्लाते नजर आए. कहना गलत नहीं होगा कि हर साल की तरह ऐश्वर्या ने कान्स में सिर्फ पार्टिसिपेट किया बल्कि उनका प्रेजेंस फैंस ने महसूस किया. ऐश्वर्या का हर अंदाज सोशल मीडिया पर वायरलइससे पहले ऐश्वर्या ने ‘लाइट ऑन विमेन वर्थ’ गाला में ब्लू ऑफ-शोल्डर आउटफिट पहनकर एंट्री की थी. इसके बाद एक्ट्रेस ने सोफी कूचर की पाउडर पिंक ड्रेस पहनी, जिसमें फ्लोइंग शिफॉन केप था. इस ड्रेस पर फ्लोरल ज्वेलरी एप्लीक वर्क भी किया गया था, जिसने इसमें चमक जोड़ी. ब्रांड की वेबसाइट के मुताबिक, इस ड्रेस की कीमत 3700 अमेरिकी डॉलर यानी करीब 3.54 लाख रुपये है. इस लुक में भी मोहित राय ने उन्हें स्टाइल किया. ऐश्वर्या ने अपने आउटफिट को हाईलाइट करने के लिए मेकअप और हेयर को सिंपल रखा. उन्होंने साइड-पार्टेड सॉफ्ट कर्ल्स, हल्का आईलाइनर, ब्लश्ड चीक्स और पिंक लिप्स चुने. इसके साथ उन्होंने डायमंड डैंगलर्स और रिंग्स पहनीं. बेटी आराध्या ने भी लूटी लाइमलाइटब्यूटी क्वीन ऐश्वर्या की बेटी आराध्या बच्चन भी उनके साथ नजर आईं. आराध्या ने रेड गाउन के साथ मैचिंग केप पहना था. इससे पहले दिन में ऐश्वर्या अमित अग्रवाल की ‘ल्यूमिनारा’ कूचर ड्रेस में भी दिखीं. डिजाइनर के मुताबिक, ये आउटफिट ‘लाइट इन मोशन’ यानी चलती रोशनी की सोच पर आधारित था. इस ड्रेस को बनाने में 1500 घंटे से ज्यादा की मेहनत लगी. ये डिजाइन रोशनी को सिर्फ चमक नहीं, बल्कि एनर्जी, मूवमेंट और फोर्स के रूप में दिखाता है.

गंगा दशहरा 2026 कब मनाया जाएगा? जानिए सही तारीख, शुभ मुहूर्त और पूजा का महत्व

नई दिल्ली। सनातन धर्म में गंगा दशहरा का पर्व बेहद पवित्र और पुण्यदायी माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मां गंगा स्वर्ग से पृथ्वी पर अवतरित हुई थीं। इसी उपलक्ष्य में हर वर्ष गंगा दशहरा मनाया जाता है। इस बार गंगा दशहरा की तारीख को लेकर लोगों में असमंजस बना हुआ है कि यह पर्व 25 मई को मनाया जाएगा या 26 मई को। 25 मई को मनाया जाएगा गंगा दशहरापंचांग के अनुसार, ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि 25 मई 2026 को सुबह 4:30 बजे शुरू होगी और 26 मई 2026 को सुबह 5:10 बजे समाप्त होगी। उदया तिथि और 25 मई को पूरे दिन रवि योग रहने के कारण गंगा दशहरा का पर्व 25 मई 2026, सोमवार को मनाया जाएगा। गंगा स्नान और पूजा के शुभ मुहूर्तगंगा दशहरा के दिन पवित्र नदियों में स्नान और दान का विशेष महत्व माना गया है। इस दिन के प्रमुख शुभ मुहूर्त इस प्रकार हैं-ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 4:04 बजे से 4:45 बजे तकप्रातः संध्या मुहूर्त: सुबह 4:24 बजे से 5:26 बजे तकहस्त नक्षत्र प्रारंभ: 26 मई सुबह 4:08 बजे सेरवि योग: 25 मई को पूरे दिन रहेगा क्यों खास है गंगा दशहरा?धार्मिक कथाओं के अनुसार, राजा भगीरथ ने अपने पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए कठोर तपस्या की थी। उनकी तपस्या से प्रसन्न होकर मां गंगा पृथ्वी पर अवतरित हुईं। माना जाता है कि इसी कारण इस दिन को भगीरथी जयंती भी कहा जाता है। दस प्रकार के पापों से मुक्ति की मान्यता‘दशहरा’ शब्द का अर्थ है दस प्रकार के पापों का नाश करने वाला। मान्यता है कि इस दिन गंगा स्नान करने से शरीर, वाणी और मन से जुड़े दस प्रकार के पाप समाप्त हो जाते हैं। यदि गंगा स्नान संभव न हो, तो घर में स्नान के पानी में गंगाजल मिलाकर स्नान करना भी शुभ माना जाता है। ऐसे करें पूजागंगा दशहरा के दिन सुबह स्नान कर मां गंगा का ध्यान करें और “ॐ नमः शिवायै नारायण्यै दशहरायै गंगायै नमः” मंत्र का जाप करें। इसके बाद धूप, दीप, फूल और नैवेद्य अर्पित करें। दान का विशेष महत्वइस दिन ठंडा पानी, शरबत, सत्तू, घड़ा, पंखा, वस्त्र और अन्न का दान करना अत्यंत पुण्यकारी माना गया है। जरूरतमंदों की सहायता और सेवा करने से विशेष फल प्राप्त होता है।