Chambalkichugli.com

MOREAN CONTENT CREATOR EXTORTION: मुरैना में कंटेंट क्रिएटर की रंगदारी: नपा अध्यक्ष से 10 लाख मांगे, महिला अधिकारी को भी किया ब्लैकमेल

MORENA CONTENT CREATOR

HIGHLIGHTS:

  • कंटेंट क्रिएटर जयपुर से गिरफ्तार
  • महिला परिवहन अधिकारी से लाखों की मांग
  • नपा अध्यक्ष से 10 लाख रुपये की रंगदारी
  • आरक्षक की पत्नी भी सहआरोपी
  • आईटी एक्ट समेत कई धाराओं में केस दर्ज
MORENA CONTENT CREATOR
MORENA CONTENT CREATOR

MOREAN CONTENT CREATOR EXTORTION: ग्वालियर।।मुरैना में एक सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को पुलिस ने परिवहन अधिकारी और नगर पालिका अध्यक्ष से रंगदारी मांगने के आरोप में गिरफ्तार किया है। बता दें कि मुख्य आरोपी सपन जादौन को पुलिस ने जयपुर से पकड़ लिया है। सूत्रों के मुताबिक आरोपी ने सोशल मीडिया पर धमकी भरे पोस्ट शेयर कर छवि खराब करने की चेतावनी दी और फिर लाखों रुपये की मांग भी की।

SHIVPURI CRIMES : बच्चों के शोर पर भड़का विवाद, तलवार लेकर पहुंचे परिजन; शिवपुरी में 4 पर FIR

परिवहन अधिकारी की शिकायत पर पहली FIR

23 फरवरी को कोतवाली थाने में परिवहन अधिकारी अर्चना परिहार की शिकायत पर मामला दर्ज हुआ। उन्होंने आरोप लगाया कि आरोपी फोन पर उनकी लोकेशन बताकर मानसिक दबाव बनाता था और चार लाख रुपये की मांग कर रहा था। अधिकारी ने बताया कि वे गर्भावस्था के अंतिम चरण में हैं और लगातार धमकियों से परेशान थीं।

SHIVPURI LOVERS SUICIDE: जमानत के 14 दिन बाद मौत: युवक और नाबालिग के शव पेड़ से लटके मिले

नपा अध्यक्ष से 10 लाख की मांग

दूसरी एफआईआर सबलगढ़ थाने में नगर पालिका अध्यक्ष सोनाराम धाकड़ की शिकायत पर दर्ज हुई। आरोप है कि आरोपी ने भ्रष्टाचार में फंसाने की धमकी देकर 10 लाख रुपये मांगे। उनके बेटे के मोबाइल पर बार कोड भेजकर रकम ट्रांसफर करने का दबाव बनाया गया।

राजधानी में दो सगी बहनें नौकरी का झांसा देकर कर रही थीं धर्मांतरण और देह व्यापार

आरक्षक की पत्नी भी सहआरोपी

पुलिस ने इस मामले में लता भदौरिया, शिवेंद्र जादौन सहित अन्य लोगों को आरोपी बनाया है। लता भदौरिया एक आरक्षक की पत्नी बताई जा रही हैं।

 GWALIOR CHAUMIN DISPUTE: ग्वालियर में चाउमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप, युवक पर किया कट्टे से हमला

आईटी एक्ट समेत कई धाराओं में केस दर्ज

आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं और आईटी एक्ट की धारा 66 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस सोशल मीडिया अकाउंट और कॉल डिटेल्स की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *