Chambalkichugli.com

POLICE BIRTHDAY PARTY CONTROVERSY: मुरैना थाने में बाइक चोर के साथ जन्मदिन पर नाचते दिखे टीआई: वीडियो वायरल होते ही सस्पेंड

MORENA TI NEWS

HIGHLIGHTS:

  • थाना परिसर में टीआई का जन्मदिन समारोह, वीडियो वायरल
  • हिस्ट्रीशीटर बाइक चोर के कंधे पर बैठकर नाचे थाना प्रभारी
  • 18 बाइक चोरी के आरोपी के साथ दिखे टीआई
  • एसपी ने तत्काल प्रभाव से किया सस्पेंड, जांच शुरू
  • टीआई की सफाई: आरोपी मुखबिर था, केस की जानकारी नहीं थी
MORENA TI NEWS
MORENA TI NEWS

POLICE BIRTHDAY PARTY CONTROVERSY: मुरैना। जौरा थाना परिसर में 28 फरवरी की रात लगभग 9 बजकर 15 मिनट पर थाना प्रभारी टीआई दर्शन लाल शुक्ला का जन्मदिन मनाया गया। इस मौके पर थाने के कर्मचारियों ने प्रभारी को मालाएँ पहनाई और केक काटा। बधाई देने वालों की लाईन लगी रही। अचानक पुलिस परिसर में एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें थाना प्रभारी को बाइक चोरी के मुख्य आरोपी लवकुश शर्मा ने अपने कंधे पर बैठाकर नृत्य करते हुए घुमाया।

डॉक्टर नहीं, बना देश का चैंपियन! योगेश कथुनिया ने डिस्कस थ्रो में दिलाया पदक

आरोपी के साथ नृत्य और वायरल वीडियो

वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि हिस्ट्रीशीटर लवकुश शर्मा थाना प्रभारी को कंधे पर उठाकर पूरे थाना परिसर में घुमा रहा है, जबकि पीछे पुलिस स्टाफ व अन्य लोग पैदल चल रहे हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से फैल गया, जिससे पुलिस में हड़कम्प मच गया।

सपना चौधरी ने ‘द 50’ में किया खुलासा, 35 केस और हथियारों से भरे शो में डरावना अनुभव, मां के साथ जिंदा बचीं

टीआई को किया सस्पेंड

हतप्राय एसपी समीर सौरभ ने इस मामले में तत्परता दिखाते हुए टीआई दर्शन लाल शुक्ला को सस्पेंड कर दिया। उन्हें पुलिस लाइन में अटैच किया गया है। मामले की जांच एडिशनल एसपी सुरेंद्र प्रताप को सौंपी गई है।

देश में सबसे पहले होलिका दहन महाकाल मंदिर में, वैदिक मंत्रो के साथ जलेगी होली; आरती का समय बदलेगा

लवकुश शर्मा के खिलाफ दर्ज मामले

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, 12 जून 2025 को लवकुश शर्मा को 13 लाख रुपए की 18 बाइक चोरी के आरोप में गिरफ़्तार किया गया था। जमानत पर बाहर आने के बाद जनवरी 2026 में उसने बिजली कर्मचारियों पर हमला किया था, जिस पर भी मामला दर्ज है।

इजरायल और अमेरिका के बीच संघर्ष गहराया, लेबनान तक फैल रहा तनाव

टीआई की सफाई

टीआई दर्शन लाल शुक्ला ने कहा कि भीड़ में कौन कब आ गया, उन्हें पता नहीं चला। उन्होंने बताया कि लवकुश उनके थाने का मुखबिर है और कई मामलों में सूचना दी है। उनका कहना था कि उन्हें यह जानकारी नहीं थी कि लवकुश चोरी के मामलों में आरोपी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *