HIGHLIGHTS:
-
लंबी बीमारी के बाद भोपाल में निधन
-
72 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस
-
2008 में चंदेरी से विधायक बने
-
सीएम मोहन यादव ने अस्पताल में की थी मुलाकात
-
30 वर्षों से परिवार का ईसागढ़ जनपद में प्रभाव
FORMER MLA RAO RJKUMAR DEATH: अशोकनगर। राव राजकुमार सिंह यादव का लंबी बीमारी के बाद भोपाल में निधन हो गया। 72 वर्षीय वरिष्ठ नेता पिछले छह महीनों से अस्वस्थ चल रहे थे और उनका इलाज भोपाल स्थित जवाहरलाल नेहरू कैंसर अस्पताल में चल रहा था। जिसके बाद मंगलवार को उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली।
उनके निधन की खबर मिलते ही भारतीय जनता पार्टी में शोक की लहर दौड़ गई। बता दें कि दो दिन पहले ही मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव अस्पताल पहुंचकर उनका स्वास्थ्य हाल जानने गए थे।
महुअन से शुरू हुआ राजनीतिक सफर
अशोकनगर जिले के महुअन गांव में जन्मे राव राजकुमार सिंह यादव को राजनीति विरासत में मिली थी। उनके पिता बादल सिंह यादव भी क्षेत्र के प्रभावशाली नेता रहे।
पंच से विधायक तक का सफर
उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत पंचायत में पंच के रूप में की। इसके बाद वे ईसागढ़ जनपद के अध्यक्ष बने। वर्ष 2008 में वे चंदेरी विधानसभा से विधायक निर्वाचित हुए। बाद में पार्टी ने दोबारा उन पर भरोसा जताया, हालांकि वे चुनाव नहीं जीत सके। उन्होंने एक बार बहुजन समाज पार्टी के टिकट पर भी विधानसभा चुनाव लड़ा।
30 वर्षों से परिवार का प्रभाव
ईसागढ़ जनपद में लगभग तीन दशकों से उनके परिवार का दबदबा रहा है। पहले उनके पिता, फिर स्वयं राव राजकुमार सिंह और बाद में उनकी पत्नी व वर्तमान में पुत्रवधू जनपद अध्यक्ष रहीं।
अंतिम संस्कार गृह जिले में
उनका अंतिम संस्कार अशोकनगर जिले में किया जाएगा। क्षेत्रीय राजनीति में