Chambalkichugli.com

MINOR GIRL HARASSED: सिरफिरे युवक से परेशान नाबालिग ने छत से लगाई छलांग; मां का आरोप- शादी के लिए बना रहा था दबाव

MINOR GIRL HARASSED

HGHLIGHTS:

  • गुना के बूढ़े बालाजी इलाके में नाबालिग छत से गिरकर घायल

  • मां का आरोप: युवक बना रहा था जबरन शादी का दबाव

  • धमकियों से मानसिक तनाव में थी नाबालिग

  • आरोपी अस्पताल पहुंचकर किया हंगामा

  • परिजनों ने पुलिस से की शिकायत, जांच जारी

MINOR GIRL HARASSED: गुना। मध्य प्रदेश के गुना शहर में एक सिरफिरे युवक की धमकियों और दबाव से परेशान होकर एक नाबालिग के घायल होने का मामला सामने आया है। बता दें कि घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के बूढ़े बालाजी इलाके की है, जहां नाबालिग छत से गिरकर घायल हो गई। जिसके बाद परिजन उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका उपचार जारी है।

FD Scheme: एफडी कराने की सोच रहे हैं तो पत्नी के नाम से कराएं, हो जाएंगे मालामाल

लंबे समय से बना रहा था शादी का दबाव

जानकारी के अनुसार पुरानी छावनी क्षेत्र की रहने वाली नाबालिग गुरुवार को अपने घर की छत से गिरकर घायल हो गई। नाबालिग की मां का आरोप है कि बूढ़े बालाजी इलाके के ताजिया मैदान के पास रहने वाला एक युवक उनकी बेटी पर काफी समय से जबरन शादी का दबाव बना रहा था। उसकी धमकियों और लगातार दबाव के कारण बेटी मानसिक रूप से काफी परेशान थी।

13 March 2026: तुला राशि- सेहत को लेकर सतर्क रहना होगा,एक्स्ट्रा इनकम के भी योग बनेंगे

अस्पताल पहुंचकर किया हंगामा

परिजनों के अनुसार रात करीब 11 बजे आरोपी युवक अपने दो साथियों के साथ जिला अस्पताल पहुंच गया। आरोप है कि युवक ने वार्ड में चाकू लहराते हुए हंगामा किया और नाबालिग का हाथ पकड़कर जबरन अपने साथ ले जाने की कोशिश की। इस दौरान उसने परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी।

GUNA MINOR GIRL RAPED: नाबालिग से दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार; कई दिनों तक करता रहा गलत काम

नशे में था आरोपी, पुलिस से की शिकायत

परिवार का कहना है कि युवक शराब के नशे में था। किसी तरह उन्होंने बेटी को उससे बचाया। घटना के बाद परिजनों ने पूरे मामले की शिकायत पुलिस से कर दी है। पुलिस अब मामले की जांच कर रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *