Chambalkichugli.com

GWALIOR MAUSAM UPDATE : मार्च की तपिश के बाद मौसम का यू-टर्न: ग्वालियर में गर्मी के बीच बारिश और आंधी की दस्तक

MP WETAHER

HIGHLIGHTS:

  • ग्वालियर में तापमान 36.8°C तक पहुंचा
  • न्यूनतम तापमान भी सामान्य से अधिक
  • 28–30 मार्च के बीच मौसम बदलेगा
  • तेज हवा, बादल और बारिश की संभावना
  • गेहूं और चना फसल को नुकसान का खतरा
MP WETAHER
MP WETAHER

GWALIOR MAUSAM UPDATE : मध्यप्रदेश। ग्वालियर में मार्च के आखिरी दिनों में गर्मी ने अचानक तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। गुरुवार को अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि शुक्रवार सुबह न्यूनतम तापमान 21.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो सामान्य से अधिक है। दिन और रात दोनों के तापमान में बढ़ोतरी से लोगों को तेज गर्मी का एहसास हो रहा है।

MP Weather Update बारिश और ओलों ने मचाई तबाही 72 घंटे से जारी सिस्टम से बिगड़ा हालात

सुबह से ही चढ़ रहा तापमान

सुबह से ही तेज धूप का असर साफ नजर आ रहा है। हालात ऐसे हैं कि सुबह 10 बजे के बाद सड़कों पर लोगों की आवाजाही कम हो गई है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले दो दिनों तक गर्मी का असर ऐसे ही बरकरार रहेगा, जिससे तापमान और बढ़ोत्तरी हो सकती है।

ग्वालियर में सड़क हादसा, पांच लोगों की मौत, चार घायल

पश्चिमी विक्षोभ से बदलेगा मौसम

हालांकि, इस गर्मी के बीच राहत की खबर भी है। एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है, जिसका असर 28 से 30 मार्च के बीच देखने को मिलेगा। इस दौरान तेज हवाएं चल सकती हैं, आसमान में बादल छा सकते हैं और गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।

Nepal के सबसे युवा प्रधानमंत्री होगे बालेंद्र शाह, आज ग्रहण करेंगे पदभार

किसानों की बढ़ी चिंता

मौसम में इस अचानक बदलाव से किसानों की चिंता बढ़ गई है। रबी फसलों, खासकर गेहूं और चने की कटाई का समय चल रहा है। ऐसे में तेज हवा और बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती है, जिससे आर्थिक हानि की आशंका है।

श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी मुख्यमंत्री मोहन यादव ने घाट निर्माण कार्यों की समीक्षा कर दिए अहम निर्देश

सावधानी बरतने की सलाह

विशेषज्ञों ने किसानों को सलाह दी है कि वे मौसम पूर्वानुमान को ध्यान में रखते हुए कटाई और भंडारण का काम सावधानी से करें। वहीं आम लोगों को भी तेज धूप से बचने, पर्याप्त पानी पीने और जरूरी एहतियात बरतने की सलाह दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *