Chambalkichugli.com

Murena Temple Roof Collapse : मुरैना में भूमिया बाबा मंदिर की छत गिरी, ग्रामीणों ने हटाया मलबा

Temple Roof Collapse

HIGHLIGHTS:

  • भूमिया बाबा मंदिर की हॉल की छत गिर गई।
  • हादसे में कोई जन हानि नहीं।
  • मंदिर लगभग 100 साल पुराना।
  • पटिया टूटने से छत गिरी।
  • ग्रामीण मलबा हटाने और सुरक्षा इंतजाम में जुटे।
Temple Roof Collapse
Temple Roof Collapse

Murena Temple Roof Collapse : मुरैना। जिले के माता बसैया थाना क्षेत्र के हुराई पुरा संगोली गांव में स्थित भूमिया बाबा मंदिर की हॉल की छत शुक्रवार शाम अचानक भरभरा कर नीचे गिर गई। हालांकि, गनीमत रही कि इस समय हॉल में कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था, जिससे कोई जन हानि नहीं हुई। ग्रामीणों ने तुरंत मलबा हटाने का काम शुरू कर दिया।

5 बार की चैंपियन CSK पर दाग! पंजाब किंग्स से हारते ही बना अनचाहा रिकॉर्ड, West Indies cricket team को भी छोड़ा पीछे

पुराना मंदिर और हॉल की स्थिति

ग्रामीणों ने बताया कि यह भूमिया बाबा मंदिर लगभग 100 साल पुराना है। पहले यहां केवल एक चबूतरा था, जिस पर बाबा का स्थान था और भक्त पूजा अर्चना करते थे। बाद में ग्रामीणों ने चंदा इकट्ठा करके श्रद्धालुओं की मदद से एक हॉल बनाया, जिसके ऊपर छत के रूप में पटिया चढ़ाई गई। लेकिन पटिया कब टूटी, इसका किसी को अंदाजा नहीं था।

तीसरे ODI में न्यूजीलैंड का धमाका! दक्षिण अफ्रीका को 66 रन से हराया, सीरीज पर किया कब्जा

हादसा टलने की कहानी

माता बसैया थाना प्रभारी एसआई विवेक तोमर के अनुसार, छत गिरने के समय हॉल में कोई नहीं था। पटिया टूटने से ही छत नीचे गिर गई। अगर उस समय कोई व्यक्ति हॉल में होता, तो बड़ा हादसा हो सकता था। इस घटना ने गांववालों को सचेत किया और सभी मलबा हटाने और सुरक्षा इंतजाम करने में जुट गए।

Guna Worker Bribe Case : 200 रूपए की रिश्वत लेते पकड़या कर्मचारी, नौकरी से धोना पड़ा हाथ !

ग्रामीण और प्रशासन की प्रतिक्रिया

ग्रामीण अब मंदिर की मरम्मत और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विचार कर रहे हैं। पुलिस ने बताया कि किसी तरह की शिकायत नहीं मिली थी और मंदिर का कंस्ट्रक्शन काफी पुराना था। स्थानीय लोगों ने आपसी सहयोग से मलबा हटाने और हॉल को सुरक्षित बनाने का काम शुरू कर दिया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *