Chambalkichugli.com

DAM ACCIDENT : तैरना नहीं आता था, फिर भी उतरे पानी में; 3 दोस्तों की डूबकर मौत

Ashoknagar Dam Acciden

HIGHLIGHTS:

  • अशोकनगर में डैम में डूबने से 3 किशोरों की मौत
  • 6 दोस्त नहाने गए थे, 3 गहराई में डूबे
  • मृतकों को तैरना नहीं आता था
  • SDRF टीम ने रेस्क्यू कर शव निकाले
  • गांव में शोक का माहौल, पुलिस जांच जारी
Ashoknagar Dam Acciden
Ashoknagar Dam Acciden

DAM ACCIDENT : अशोकनगर। जिले में सोमवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां डैम में नहाने गए 6 दोस्तों में से 3 किशोरों की डूबने से मौत हो गई। घटना नई सराय थाना क्षेत्र की है, जहां सभी दोस्त रोज की तरह नहाने पहुंचे थे, लेकिन कुछ ही पलों में यह मस्ती मातम में बदल गई।

ग्वालियर से लाया गया गौवंश, छत्तीसगढ़ भेजने की तैयारी नाकाम, शिवपुरी पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

तैरना नहीं आता था, गहराई में फंसे

जानकारी के अनुसार, मृतकों की पहचान मयंक (16), देव (16) और ओम (15) के रूप में हुई है, जो अजलेश्वर गांव के निवासी थे। सभी दोस्त डैम में नहा रहे थे, तभी तीनों धीरे-धीरे गहरे पानी की ओर बढ़ गए। बताया जा रहा है कि उन्हें तैरना नहीं आता था, जिससे वे अचानक संतुलन खो बैठे और डूबने लगे। साथ मौजूद दोस्तों ने बचाने की कोशिश की, लेकिन गहराई अधिक होने के कारण वे खुद डरकर बाहर आ गए।

Bhind Illegal Colonies : अवैध कॉलोनियों पर कार्रवाई जारी, लहार नगर पालिका का 15 लोगों पर नोटिस जारी

SDRF ने निकाले शव, गांव में पसरा मातम

घटना की जानकारी मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया और परिजन मौके पर पहुंचे। सूचना पर पुलिस और एसडीआरएफ टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद टीम ने तीनों के शव डैम से बाहर निकाले। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

Ashoknagar Dam Acciden
Ashoknagar Dam Acciden

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *