HIGHLIGHTS:
- 14 वर्षीय नाबालिग का घर से अपहरण
- पड़ोसी अनिल द्वारा एकांत जगह पर दुष्कर्म
- जान से मारने की गंभीर धमकी
- पीड़िता ने मां को बताया, महिला थाने में शिकायत
- पुलिस ने सोमवार रात आरोपी को पकड़ा
MINOR GIRL RAPED : मध्यप्रदेश। ग्वालियर के पिछोर इलाके में शनिवार-रविवार की दरमियानी रात एक दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को हिला दिया। 14 वर्षीय नाबालिग लड़की को उसके घर से अगवा कर एकांत स्थान पर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। आरोपी ने वारदात के बाद जान से मारने की धमकी दी, लेकिन पुलिस ने तेजी से कार्रवाई कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
कालाष्टमी 2026: क्यों Kaal Bhairav ने Brahma का सिर काटा? कैसे बने ‘काशी के कोतवाल’
कैसे हुआ अपहरण?
नाबालिग शनिवार रात खाना खाकर सो गई थी। रात करीब 2 बजे नींद खुलने पर वह बाथरूम जाने के लिए आंगन में गई। इसी दौरान घर के पास रहने वाला आरोपी अनिल अचानक आया। इससे पहले नाबालिग कुछ समझ पाती, उससे पहले आरोपी ने उसका मुंह दबा लिया और उसे जबरन उठाकर घर से दूर सुनसान जगह पर ले गया। वहां आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया।
MP में फिर बदलेगा मौसम, तीन दिन आंधी-बारिश की चेतावनी, आज 34 जिलों में अलर्ट
आरोपी ने दी जान से मारने की धमकी
वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी अनिल ने नाबालिग को धमकी दी कि यदि उसने किसी को इस घटना के बारे में बताया तो वह उसे और उसके पूरे परिवार को मार डालेगा। धमकी से डरी हुई लड़की किसी तरह घर पहुंची और अपनी मां को सारी घटना बताई।
Wife Left Husband : पति को ठुकरा कर प्रेमी का थामा हाथ; हाई कोर्ट में टूटा 17 महीने में रिश्ता!
परिवार की शिकायत और पुलिस कार्रवाई
परिवार ने तुरंत नाबालिग को महिला थाने ले जाकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर पिछोर थाने को केस डायरी भेजी। पिछोर थाना प्रभारी शिवम सिंह राजावत की टीम ने तेजी से कार्रवाई करते हुए सोमवार रात आरोपी अनिल को गिरफ्तार कर लिया।