HIGHLIGHTS:
- ग्वालियर में खेत में छुपे बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की
- पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों ओर से 9 राउंड गोलियां चलीं
- दो बदमाशों को मौके से गिरफ्तार किया गया
- आरोपी पहले शराब दुकान के मैनेजर और उसके रिश्तेदार पर हमले कर चुके थे
- घायल हुए मोहर सिंह को अस्पताल में भर्ती कराया गया

Gwalior Police Shootout : ग्वालियर। पनिहार नयागांव इलाके में पुलिस और बदमाशों के बीच फायरिंग हुई। बता दें कि खेत में छुपे बदमाशों ने पुलिस को देखते ही पिस्टल और अधिया से गोलियां चला दीं। जिसके बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की और दोनों ओर से कुल 9 राउंड गोलियां चलीं।
क्या डिजिटल राजनैतिक प्रचार की कोई नैतिक सीमा है?
पुलिस की जवाबी कार्रवाई और गिरफ्तारी
पुलिस की जवाबी कार्रवाई से बदमाशों में भगदड़ मच गई। मौके से भागने की कोशिश कर रहे दो बदमाशों को पुलिस ने पकड़ लिया। पकड़े गए हमलावरों ने पिछले दिन ढाई घंटे में दो हमले किए थे।
IPL 2026 अपडेट: पथिराना-हसरंगा की फिटनेस पर सवाल, SLC को रिपोर्ट नहीं सौंपी
शराब दुकान के मैनेजर पर हमला
एक दिन पहले पनिहार के नयागांव स्थित शराब दुकान के मैनेजर कुलदीप सिंह गुर्जर पर हमला और मारपीट की गई थी। पुलिस ने अमरीश गुर्जर, गजेंद्र गुर्जर, सतेंद्र गुर्जर, रामनिवास गुर्जर, भूपेंद्र गुर्जर, गिर्राज गुर्जर और शैलेंद्र गुर्जर के खिलाफ केस दर्ज किया था।
IPL 2026 पॉइंट्स टेबल अपडेट: पंजाब किंग्स नंबर-1, केकेआर ने भी खोला जीत का खाता
रिश्तेदार पर भी हमला
मारपीट के अगले दिन, शाम को झांसी रोड थाना क्षेत्र के याराना ढाबे पर अमरीश और उसके साथी शराब दुकान के मैनेजर के रिश्तेदार मोहर सिंह गुर्जर को रोककर गाली-गलौज के साथ उनकी कार पर गोलीबारी कर दी। इस घटना में मोहर सिंह के हाथ में गोली लगी और उन्हें मुरार अस्पताल में भर्ती कराया गया।
गैस संकट पर फूटा छात्रों का गुस्सा नर्मदापुरम में कलेक्ट्रेट के बाहर चूल्हा जलाकर किया विरोध
पुलिस की जांच जारी
पनिहार थाना प्रभारी हरेंद्र शर्मा ने बताया कि दोनों गिरफ्तार बदमाशों से पूछताछ की जा रही है और बाकी आरोपी की तलाश की जा रही है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी है।