HIGHLIGHTS:
- ग्वालियर में मिस्ट टावर लगाने की योजना तैयार
- 30 करोड़ रुपए से अधिक एनकैप फंड से होंगे निर्माण कार्य
- ग्रीन पार्क और एयरपोर्ट क्षेत्र में भी होंगे विकास कार्य
- मिस्ट टावर हवा में पानी की बूंदें छोड़कर धूल कम करेंगे
- प्रमुख ट्रैफिक चौराहों और धूल प्रभावित इलाकों में लगाए जाएंगे

GWALIOR MIST TOWER : ग्वालियर। नगर निगम ने शहर में धूल और वायु प्रदूषण कम करने के लिए मिस्ट टावर लगाने की योजना बनाई है। बता दें कि निगमायुक्त संघ प्रिय ने सोमवार को पीआईयू और एनकैप अधिकारियों की बैठक कर प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। योजना जबलपुर मॉडल पर आधारित होगी और नोडल अधिकारी पवन सिंघल को इसका प्रस्ताव तैयार करने की जिम्मेदारी दी गई है।
इंदौर-पीथमपुर उद्योगों पर युद्ध का असर, घटा उत्पादन, सरकार ने मांगी रिपोर्ट, राहत पैकेज की मांग तेज
एनकैप फंड से निर्माण
एनकैप फंड में 30 करोड़ रुपए से अधिक राशि उपलब्ध है। इस फंड से अब तक 5.5 करोड़ रुपए के कार्यों के टेंडर जारी किए जा चुके हैं। ग्रीन पार्क, एयरपोर्ट और अन्य धूल प्रभावित इलाकों में मिस्ट टावर के साथ लैंडस्केपिंग और विकास कार्य भी किए जाएंगे।
मध्य पूर्व तनाव और ट्रंप की चेतावनी के चलते कच्चे तेल की कीमतों में 3 प्रतिशत से ज्यादा की उछाल
मिस्ट टावर का कार्य और प्राथमिकता
मिस्ट टावर में ऊंचाई पर लगे नोजल से पानी की महीन बूंदें हवा में छोड़ी जाएंगी, जो धूल के कणों को नीचे गिराकर वायु प्रदूषण कम करेंगी। प्राथमिकता के आधार पर ये टावर प्रमुख ट्रैफिक चौराहों, निर्माण स्थलों और अधिक धूल वाले क्षेत्रों में लगाए जाएंगे