HIGHLIGHTS:
- 211 मोबाइल बरामद, कुल मूल्य 31 लाख रुपए
- CEIR पोर्टल और साइबर सेल की मदद से रिकवरी
- ग्वालियर, गुना, धौलपुर और आगरा से भी मोबाइल बरामद
- एप्पल, सैमसंग, वनप्लस, वीवो, रियलमी, मोटोरोला और ओप्पो शामिल
- किसान, छात्र, गृहिणी और निजी क्षेत्र के कर्मचारी मोबाइल वापसी पाए

Operation Vishwas Murena Police : ग्वालियर। मुरैना पुलिस ने ‘ऑपरेशन विश्वास’ के तहत गुम हुए 211 मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को सौंपे हैं। इन मोबाइलों की अनुमानित बाजार कीमत लगभग 31 लाख रुपए है। पुलिस ने इस सफलता के लिए CEIR पोर्टल और साइबर सेल की मदद ली और मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश तथा राजस्थान के विभिन्न जिलों में जाकर कार्रवाई की।
GWALIOR MIST TOWER : 30 करोड़ फंड से ग्वालियर में मिस्ट टावर, धूल और धुएं पर होगा कंट्रोल
ग्वालियर, गुना, धौलपुर और आगरा से हुई रिकवरी
मुरैना पुलिस ने बरामद मोबाइलों में एप्पल, सैमसंग, वनप्लस, वीवो, रियलमी, मोटोरोला और ओप्पो के स्मार्टफोन शामिल थे। ये मोबाइल मुरैना के अलावा ग्वालियर, गुना, शिवपुरी, राजस्थान के धौलपुर और उत्तर प्रदेश के आगरा से भी ट्रेस कर बरामद किए गए।
हेल्थ टिप्स: सुबह उठते ही शरीर में जकड़न दूर करने के लिए अपनाएं ये आयुर्वेदिक उपाय
SP समीर सौरभ ने दी जानकारी
एसपी समीर सौरभ ने बताया कि ऑपरेशन विश्वास के तहत जिले के सभी थाना प्रभारियों को गुम मोबाइलों पर कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। उन्होंने कहा कि इस अभियान के तहत किसानों, छात्रों, निजी क्षेत्र के कर्मचारियों और गृहणियों सहित अन्य लोगों के मोबाइल उनके असली मालिकों तक लौटाए गए।
KKR की मुश्किलें बढ़ीं! एक नहीं कई समस्याएं, प्लेऑफ की राह हो सकती है कठिन
पुलिस कार्रवाई जारी रहेगी
एसपी ने कहा, मुरैना पुलिस ने ऑपरेशन विश्वास चलाकर गुम हुए मोबाइल मालिकों तक पहुंचाने का जिम्मा उठाया। यह कार्यवाही भविष्य में भी निरंतर जारी रहेगी।
मध्य पूर्व तनाव और ट्रंप की चेतावनी के चलते कच्चे तेल की कीमतों में 3 प्रतिशत से ज्यादा की उछाल