HIGHLIGHTS:
- अशोकनगर में 212 आवेदकों ने उठाए अपने मुद्दे
- निजी स्कूलों की मनमानी फीस और घटिया गुणवत्ता वाली ड्रेस पर सवाल
- HPV टीकाकरण में लापरवाही पर अधिकारियों को कलेक्टर की फटकार
- कलेक्टर ने अधिकारियों को समय पर काम करने के निर्देश दिए
- जनसुनवाई सामान्य से डेढ़ घंटे लंबी चली

COLLECTOR HEARING : अशोकनगर। कलेक्टर साकेत मालवीय ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट में जनसुनवाई आयोजित की। बता दें कि इस दौरान कुल 212 आवेदक अपनी समस्याओं के साथ पहुंचे और अधिकारियों से समाधान की मांग की।
मुलताई स्टेशन पर चलती ट्रेन में चढ़ते समय यात्री की मौत, पुलिस जांच में जुटी
स्कूलों की मनमानी फीस पर सवाल
समाजसेवियों ने निजी स्कूलों पर किताबें, कॉपियां और ड्रेस अत्यधिक कीमत पर बेचने का आरोप लगाया। स्कूलों की अपनी बुक स्टोर से खरीदारी करने की मजबूरी और घटिया गुणवत्ता वाली ड्रेस के लिए अधिक पैसे वसूलने की शिकायतें सामने आईं।
टीकाकरण में लापरवाही पर फटकार
जनसुनवाई के दौरान कलेक्टर ने HPV टीकाकरण में लापरवाही बरतने पर जिला शिक्षा अधिकारी चंद्रशेखर सिसोदिया और टीकाकरण अधिकारी डॉ. रजनी छारी को फटकार लगाई। साथ ही उन्होंने अधिकारियों से कहा, “आप लोग काम करोगे या तमाशा देखोगे? हम तमाशा देखने नहीं देंगे।
राज्यसभा चुनाव से पहले राजनीतिक तनाव: बाला बच्चन ने जताई भाजपा पर हॉर्स ट्रेडिंग की आशंका
समस्या समाधान के लिए निर्देश
कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बच्चों को समय पर टीकाकरण सुनिश्चित किया जाए और स्कूलों में उचित मूल्य पर किताबें व ड्रेस उपलब्ध कराई जाए। सुबह 11 बजे शुरू हुई यह जनसुनवाई डेढ़ घंटे बढ़कर दोपहर ढाई बजे समाप्त हुई। इस दौरान कलेक्टर ने अधिकारियों और विभागों की कार्यप्रणाली पर सख्त निर्देश दिए।