Chambalkichugli.com

AMBEDKAR JAYANTI GWALIOR : 800 जवानों की निगरानी में मनाई जाएगी अंबेडकर जयंती, जुलूस और सोशल मीडिया पर पुलिस की पैनी नजर!

AMBEDKAR JAYANTI CELEBRATION

HIGHLIGHTS:

  • अंबेडकर जयंती पर 800 से ज्यादा पुलिस जवान तैनात
  • शहरभर में चेकिंग पॉइंट और ट्रैफिक डायवर्जन लागू
  • बाल भवन में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित
  • जुलूस फूलबाग चौराहे पर होगा समाप्त
  • सोशल मीडिया पर पुलिस की सख्त निगरानी
AMBEDKAR JAYANTI CELEBRATION
AMBEDKAR JAYANTI CELEBRATION

AMBEDKAR JAYANTI GWALIOR : ग्वालियर। शहर में अंबेडकर जयंती को लेकर इस बार सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। बता दें की 800 से ज्यादा पुलिस जवान और अफसर तैनात किए गए हैं। पुलिस प्रशासन सड़कों के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी पैनी नजर बनाए हुए है, ताकि किसी भी तरह की अफवाह या विवाद को समय रहते रोका जा सके।

शहरभर में चेकिंग पॉइंट, ट्रैफिक डायवर्जन लागू

सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए शहर के अलग-अलग हिस्सों में चेकिंग पॉइंट बनाए गए हैं। आने-जाने वाले वाहनों की जांच की जा रही है। वहीं, भीड़भाड़ वाले इलाकों में ट्रैफिक डायवर्जन भी लागू किया गया है, जिससे आयोजन के दौरान किसी तरह की अव्यवस्था न हो।

आशा भोसले का खुलासा: हिमेश रेशमिया को थप्पड़ मारने की बात, आरडी बर्मन पर कही दिलचस्प बात

बाल भवन में जिला स्तरीय कार्यक्रम

बाल भवन में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें डॉ. भीमराव अंबेडकर के जीवन और विचारों पर व्याख्यान होंगे, साथ ही विभिन्न हितग्राहियों का सम्मान भी किया जाएगा।

शहर में निकलेंगे जुलूस, फूलबाग पर होगा समापन

शहर के अलग-अलग इलाकों से जुलूस और चल समारोह निकाले जाएंगे, जो फूलबाग चौराहा पहुंचकर अंबेडकर प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करेंगे। इसके अलावा कई स्थानों पर भंडारों का भी आयोजन किया जा रहा है।

केंद्र सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 48 वरिष्ठ अधिकारियों की संयुक्त सचिव स्तर पर नियुक्ति

हाईकोर्ट परिसर में अतिरिक्त सुरक्षा

मध्य प्रदेश हाईकोर्ट परिसर में अंबेडकर प्रतिमा स्थापना को लेकर किसी भी संभावित विरोध को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। प्रशासन किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है।

डीजे पर रोक, फिर भी पुलिस सतर्क

कलेक्टर के आदेश के अनुसार तेज आवाज में डीजे बजाने पर रोक लगाई गई है। इसके बावजूद पुलिस को आशंका है कि कुछ स्थानों पर नियमों का उल्लंघन हो सकता है, इसलिए इस पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।

केंद्र सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 48 वरिष्ठ अधिकारियों की संयुक्त सचिव स्तर पर नियुक्ति

एसएसपी का बयान: हर गतिविधि पर नजर

एसएसपी धर्मवीर सिंह ने साफ कहा है कि पूरे शहर में पुलिस मुस्तैद है। खासकर सोशल मीडिया पर नजर रखी जा रही है और आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *