HIGHLIGHTS:
- ग्वालियर में अक्षय तृतीया पर 1300+ विवाह
- एक दिन में 600 से ज्यादा शादियां संपन्न
- सामूहिक विवाह में 73 जोड़े बने जीवनसाथी
- नवविवाहितों को घरेलू सामान का उपहार
- बाल विवाह रोकने प्रशासन की कड़ी निगरानी

GWALIOR WEDDING NEWS : मध्यप्रदेश। ग्वालियर में अक्षय तृतीया के अवसर पर इस बार शादियों की जबरदस्त रौनक देखने को मिल रही है। 19 और 20 अप्रैल को शहर में 1300 से अधिक विवाह होने का अनुमान है। रविवार को ही 600 से ज्यादा जोड़े विवाह बंधन में बंध चुके हैं, जिससे पूरे शहर में उत्सव जैसा माहौल बना हुआ है।
बंगाल में रैलियों के बीच देसी अंदाज में दिखे PM मोदी…. स्ट्रीट फूड झालमुड़ी का लुत्फ उठाया
सामूहिक विवाह सम्मेलन में दिखी सामाजिक एकता
डबरा के मंडी प्रांगण में मुख्यमंत्री कन्यादान व निकाह योजना के तहत आयोजित सामूहिक विवाह सम्मेलन में 73 जोड़ों ने शादी की। इनमें 67 हिंदू, 4 बौद्ध और 2 निकाह शामिल रहे, जो सामाजिक समरसता की मिसाल बने।
कॉमेडी नाइट्स से कपिल शर्मा शो तक दादी बनकर छा जाने वाले अली असगर ने क्यों किया शो छोड़ने का फैसला,
आज भी 700 से ज्यादा शादियों की तैयारी
आज शहर में 700 से अधिक विवाह होने का अनुमान है, जिनमें कई सामूहिक विवाह सम्मेलन शामिल हैं। कुशवाह, किरार और ब्राह्मण समाज द्वारा अलग-अलग स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जहां सैकड़ों जोड़े एक साथ विवाह करेंगे।
जब्त टैंकर से तेल उड़ गया हनुमना थाने की थ्योरी पर बवाल थाना प्रभारी पर आरोप
नवविवाहितों को मिलेंगे उपहार
सामूहिक विवाह आयोजनों में नवविवाहित जोड़ों को घरेलू सामान जैसे फ्रिज, वॉशिंग मशीन, टीवी, गैस चूल्हा और अन्य जरूरी वस्तुएं उपहार में दी जाएंगी, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को बड़ी राहत मिलती है।
जब्त टैंकर से तेल उड़ गया हनुमना थाने की थ्योरी पर बवाल थाना प्रभारी पर आरोप
बाल विवाह रोकने प्रशासन सख्त
बाल विवाह पर रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। कलेक्टर रुचिका चौहान के निर्देशन में कंट्रोल रूम और फ्लाइंग स्क्वॉड सक्रिय किए गए हैं। साथ ही बैंड, टेंट हाउस और अन्य सेवाओं से जुड़े लोगों को आयु प्रमाण पत्र जांचने के सख्त निर्देश दिए गए हैं।