HIGHLIGHT:
- जंगल में जमीन के नीचे छिपाई गई अवैध शराब बरामद
- 96 लीटर से अधिक शराब जब्त
- 1400 किलो गुड़-लहान मौके पर नष्ट
- 2.55 लाख रुपए की सामग्री जब्त
- एक आरोपी गिरफ्तार, मामला दर्ज
Gwalior Liquor Seized : मध्यप्रदेश। ग्वालियर में आबकारी विभाग ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए जंगल में जमीन के नीचे गड्ढों में छिपाकर रखी गई शराब और कच्चा माल बरामद किया। रविवार को हस्तिनापुर, मोहनपुर कंजर डेरा और डबरा क्षेत्रों में की गई छापेमारी के दौरान टीम ने गुप्त ठिकानों का खुलासा किया और एक आरोपी को गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया गया।
सलमान खान के सामने डांस करने से घबराए वरुण धवन, मजेदार अंदाज में कही ये बात
96 लीटर शराब जब्त, 1400 किलो लहान नष्ट
कार्रवाई के दौरान अधिकारियों ने करीब 96 लीटर से अधिक अवैध शराब बरामद की, जिसमें देसी और विदेशी दोनों तरह की मदिरा शामिल है। वहीं मोहनपुर कंजर डेरा क्षेत्र में जमीन के भीतर छिपाकर रखे गए लगभग 1400 किलोग्राम गुड़-लहान को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। जब्त सामग्री की कुल कीमत करीब 2.55 लाख रुपए आंकी गई है।
देश में LPG की खपत में गिरावट, मार्च में 13 प्रतिशत घटकर 24 लाख टन पहुंची
आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज
आबकारी विभाग ने आरोपी के खिलाफ मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम, 1915 के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जिले में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।