HIGHLIGHTS:
- सीएम से मिलने से रोकी गईं मुरैना महापौर
- टीआई और महापौर के बीच तीखी बहस
- “यह मेरा भी घर है” कहकर जताया विरोध
- नेताओं के हस्तक्षेप के बाद मिली एंट्री
- महापौर ने पार्टी फोरम पर शिकायत की चेतावनी दी

Morena Mayor Sharda Solanki
Morena Mayor Sharda Solanki : मुरैना। कृषि मंत्री एदल सिंह कंसाना के निवास पर आयोजित एक पारिवारिक कार्यक्रम अचानक विवाद का केंद्र बन गया, जब मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद देने पहुंचे। बता दें कि कार्यक्रम निजी था और दूसरी मंजिल पर चल रहा था, जहां प्रवेश को सीमित रखा गया था। इसी दौरान मुरैना महापौर शारदा सोलंकी वहां पहुंचीं और सीएम से मिलने ऊपर जाने लगीं, लेकिन ड्यूटी पर तैनात टीआई ने उन्हें रोक दिया।
गलत सूचना के आधार पर कार्रवाई का आरोप: कटनी स्टेशन पर मानव तस्करी शक में उतारे गए बच्चों पर विवाद
सीढ़ियों पर रोकी गई महापौर
महापौर को रोके जाने पर माहौल गर्म हो गया। शारदा सोलंकी ने नाराजगी जताते हुए कहा कि “यह मेरा भी घर है”, लेकिन टीआई राजकुमारी परमार ने सुरक्षा और निर्देशों का हवाला देते हुए उन्हें ऊपर जाने की अनुमति नहीं दी। काफी देर तक महापौर सीढ़ियों पर ही खड़ी रहीं, जिससे मौके पर मौजूद लोगों के बीच चर्चा और तनाव दोनों बढ़ गए।
महापौर ने TI को कहा बदतमीज
आखिरकार अन्य नेताओं के हस्तक्षेप के बाद महापौर को अंदर जाने दिया गया। हालांकि, जाते-जाते उन्होंने टीआई पर नाराजगी जाहिर करते हुए “बदतमीज” जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सामने आने के बाद मामला और ज्यादा चर्चा में आ गया है।
टेंडर प्रक्रिया पूरी, फिर भी रुका काम: पार्षद ने उठाए सवाल, अधिकारियों पर निष्क्रियता का आरोप
महापौर का पक्ष: प्रोटोकॉल का हवाला
महापौर शारदा सोलंकी ने कहा कि वे नगर की प्रथम नागरिक हैं और पार्टी की वरिष्ठ नेता होने के नाते उन्हें प्रोटोकॉल के तहत वहां मौजूद होना चाहिए था। उन्होंने आरोप लगाया कि अन्य लोगों को अंदर जाने दिया जा रहा था, जबकि उन्हें रोका गया। उन्होंने इस व्यवहार को अपमानजनक बताते हुए पार्टी फोरम पर शिकायत की बात कही।
विधायक-मंत्री पर मनमानी का आरोप: पूर्व विधायक ने जनप्रतिनिधियों की अनदेखी पर जताई नाराजगी
टीआई का जवाब: ‘मैंने सिर्फ ड्यूटी निभाई’
वहीं टीआई राजकुमारी परमार ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि उन्होंने किसी प्रकार की अभद्रता नहीं की। उनके अनुसार, उन्होंने केवल सुरक्षा निर्देशों का पालन किया और किसी के साथ पक्षपात नहीं किया। उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री का कार्यक्रम सीमित समय का था और व्यवस्था बनाए रखना उनकी जिम्मेदारी थी।