Chambalkichugli.com

MLA PRITAM LODHI : औकात और कानून में रहो…’ भाजपा विधायक प्रीतम लोधी का IPS अधिकारी को खुली धमकी का वीडियो वायरल

MP MLA Threatens SDOP

HIGHLIGHTS:

  • थार हादसे में विधायक पुत्र पर FIR के बाद बढ़ा विवाद
  • IPS अधिकारी आयुष जाखड़ पर लगाए गंभीर आरोप
  • विधायक ने वीडियो में दी धमकी भरी चेतावनी
  • “करैरा क्या तुम्हारे डैडी का है?” बयान से गरमाई राजनीति
  • पुलिस का जवाब: कार्रवाई पूरी तरह नियमों के तहत

 

MLA PRITAM LODHI
MLA PRITAM LODHI

MLA PRITAM LODHI : ग्वालियर। शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम लोधी के बेटे दिनेश लोधी द्वारा थार से पांच राहगीरों को टक्कर मारने के मामले ने अब राजनीतिक तूल पकड़ लिया है। बता दें कि 16 अप्रैल को हुए इस हादसे के बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज की थी जिसके बाद मामले की जांच जारी है।

SHEOPUR COLLECTOR’S HEARING : विजयपुर जनसुनवाई में बड़ा एक्शन; दिव्यांग को मौके पर पेंशन, 12 को आवास लाभ

विधायक का वीडियो बयान बना विवाद का केंद्र

सोमवार सुबह सामने आए वीडियो में विधायक प्रीतम लोधी ने IPS अधिकारी डॉ. आयुष जाखड़ को सीधे धमकी भरे अंदाज में चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि “औकात और कानून के दायरे में रहो” और उनके बेटे को लेकर कथित टिप्पणी पर कड़ी नाराजगी भी जताई, उनके इस बयान के बाद राजनीतिक माहौल गरमा गया है।

Hair Care Tips: झड़ते बालों से छुटकारा पाने और ग्रोथ बढ़ाने के लिए अपनाएं ये असरदार उपाय

पुलिस पर पक्षपात के आरोप

विधायक ने आरोप लगाया कि पुलिस उनके बेटे के मामले में एकतरफा कार्रवाई कर रही है। उन्होंने यह भी कहा कि एक अन्य सड़क हादसे में आदिवासी महिला की मौत के बावजूद एसडीओपी मौके पर नहीं गए, जबकि उनके बेटे के मामले में सख्ती दिखाई जा रही है।

SAMRAT CHAUDHRY DELHI VISIT : सीएम बनने के बाद पहली दिल्ली यात्रा में सम्राट चौधरी की पीएम मोदी से मुलाकात मंत्रिमंडल विस्तार और राज्य विकास पर मंथन

IPS अधिकारी का जवाब

वहीं IPS अधिकारी डॉ. आयुष जाखड़ ने स्पष्ट किया कि उन्होंने किसी प्रकार की धमकी या आपत्तिजनक टिप्पणी नहीं की है। उनके अनुसार, पुलिस ने पूरी कार्रवाई कानून के दायरे में रहकर की है और बयान को गलत तरीके से प्रस्तुत किया जा रहा है।

DATIYA COLLECTOR’S HEARING : दतिया जनसुनवाई में शिकायतों का अंबार, कलेक्टर ने दिए सख्त निर्देश

‘गोबर से बंगला भरने’ तक पहुंचा मामला

वायरल वीडियो में विधायक ने यह भी कहा कि यदि स्पष्टीकरण नहीं दिया गया तो वे 10 हजार लोगों के साथ एसडीओपी के बंगले पर पहुंचकर विरोध करेंगे। इस बयान ने विवाद को और बढ़ा दिया है और मामला अब राजनीतिक बहस का मुद्दा बन गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *