Chambalkichugli.com

GUNA SON MURDERED FATHER: बाइक की चाबी के पीछे हुआ विवाद, तो बेटे ने अपने पिता को ही मारदी गैंती; बाप की मौत

GUNA CRIME NEWS

HIGHLIGHTS:

  • गुना में बाइक की चाबी को लेकर पिता की हत्या
  • बेटे ने गैंती से सिर पर किया हमला
  • घायल पिता की अस्पताल में मौत
  • आरोपी बेटा मौके से फरार
  • पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की

GUNA SON MURDERED FATHER:मध्यप्रदेश। गुना जिले के म्याना थाना क्षेत्र के सगोरिया गांव में शुक्रवार शाम एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। करीब 40 वर्षीय रमेश जाटव और उनके बड़े बेटे विकास जाटव के बीच बाइक की चाबी और पेट्रोल को लेकर विवाद हो गया। रमेश एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे और उन्होंने बेटे से बाइक की चाबी मांगी थी।

IPL 2026 अपडेट: टॉप 4 की रेस हुई और रोमांचक, RCB ने बढ़ाई मुश्किलें..

बात बढ़ी और घर के अंदर से लाई गैंती

परिजनों के अनुसार, बेटे ने चाबी देने से इनकार करते हुए कहा कि टैंक फुल है और पहले पेट्रोल निकालकर ही चाबी देगा। इसी बात को लेकर दोनों के बीच बहस बढ़ गई। इसके बाद आरोपी बेटा घर के अंदर गया और वहां से गैंती लेकर आया। बाहर आते ही उसने अपने पिता के सिर पर गैंती से हमला कर दिया, जिससे रमेश गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े।

Uttarakhand Board Result 2026 जारी 10वीं में 98% पास 12वीं में लड़कियों का जलवा

अस्पताल में इलाज के दौरान मौत

घटना के बाद परिजन घायल रमेश को इलाज के लिए अस्पताल ले जा रहे थे, जहां रास्ते में उन्हें डायल 112 की मदद मिली। पुलिस ने उन्हें तुरंत जिला अस्पताल ले जाने की सलाह दी। परिजन उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने इलाज शुरू किया, लेकिन शनिवार तड़के करीब 3 बजे रमेश जाटव ने दम तोड़ दिया।

रिलायंस का दमदार प्रदर्शन चौथी तिमाही में 20589 करोड़ मुनाफा 6 रुपए डिविडेंड का ऐलान

पुलिस जांच में जुटी

म्याना थाना पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी ब्रजमोहन भदौरिया के अनुसार, आरोपी बेटे की तलाश की जा रही है। शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है। इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है और लोग पारिवारिक विवाद में हुई इस हिंसा से स्तब्ध हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News