Chambalkichugli.com

Shivpuri Hospital Attendee Beaten: शिवपुरी जिला अस्पताल में गार्डों की दबंगई; अटेंडर के साथ मारपीट का वीडियो वायरल

Shivpuri Hospital Attendee Beaten

HIGHLIGHTS:

  • वार्ड में प्रवेश को लेकर शुरू हुआ विवाद
  • पास दिखाने के बावजूद अटेंडर को रोका गया
  • चार गार्डों ने मिलकर की मारपीट
  • घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
  • अस्पताल प्रबंधन की ओर से अभी तक कोई बयान नहीं

 

Shivpuri Hospital Attendee Beaten: मध्यप्रदेश। शिवपुरी जिला अस्पताल में एक सामान्य विवाद अचानक हिंसा में बदल गया। मामला वार्ड में प्रवेश को लेकर शुरू हुआ, जब एक अटेंडर को अंदर जाने से रोका गया। देखते ही देखते यह बहस मारपीट में बदल गई, जिससे अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई।

दोस्ती से बगावत तक, राघव चड्ढा ने मोड़ा सियासी रुख, संकट में केजरीवाल की साख।

पास दिखाने के बावजूद नहीं मिली एंट्री

कोलारस के पचावला गांव निवासी सचिन गोस्वामी ने बताया कि उनकी भाभी पिछले दो दिनों से अस्पताल में भर्ती हैं। शनिवार को उन्होंने नियमानुसार पास बनवाया और खाना देने वार्ड की ओर जा रहे थे। आरोप है कि ड्यूटी पर तैनात गार्ड भास्कर राजे ने उन्हें रोक दिया और पास दिखाने के बावजूद अंदर जाने नहीं दिया।

अंकिता लोखंडे का इमोशनल संदेश: पिता को याद कर लिखी दिल छू लेने वाली बात, फैंस हुए भावुक

गार्डों ने मिलकर की मारपीट

पीड़ित के अनुसार, विरोध करने पर गार्ड ने अपने अन्य साथियों को बुला लिया। इसमें एक शाक्य गार्ड और महिला गार्ड सोनम व राजकुमारी भी शामिल थीं। इसके बाद सभी ने मिलकर सचिन के साथ मारपीट की। वायरल वीडियो में भी चार गार्ड एक व्यक्ति को घेरकर पीटते हुए नजर आ रहे हैं।

बंगाल चुनाव 2026 में पहले चरण के बाद सियासी गरमाहट, हिमंता का बड़ा दावा

दूसरे अटेंडर के साथ भी हाथापाई का आरोप

सचिन ने यह भी आरोप लगाया कि घटना के दौरान एक अन्य अटेंडर के साथ भी गार्डों ने हाथापाई की। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं।

15 की उम्र में शादी, 17 में मां और फिर बॉलीवुड में एंट्री: मौसमी चटर्जी की प्रेरणादायक कहानी

प्रबंधन की चुप्पी, उठ रहे सवाल

घटना के बाद भी अस्पताल प्रबंधन या संबंधित अधिकारियों की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। ऐसे में गार्डों के व्यवहार और अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लोगों में नाराजगी देखी जा रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *