HIGHLIGHTS:
• नाबालिग छात्रा को लगातार ब्लैकमेल किया
• मां के 2 मंगलसूत्र व 1 जोड़ी कड़े ठगे
• आरोपी पिता की दुकान का ही कर्मचारी
• फरवरी 2026 से पीछा व छेड़छाड़ शुरू
GWALIOR CRIMES: ग्वालियर। मुरार थाना क्षेत्र में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के गंभीर दुरुपयोग का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। 17 वर्षीय 12वीं की छात्रा ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि उसके पिता की सदर बाजार स्थित दुकान पर काम करने वाले हर्ष ठाकुर नामक युवक ने AI टूल से उसका फर्जी अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया।
ETF में निवेश का बढ़ता दायरा: सोना-चांदी से आगे बैंकिंग, टेक और ग्लोबल मार्केट में भी मौका
कोचिंग रास्ते से शुरू हुई छेड़छाड़
छात्रा नियमित रूप से बारादरी क्षेत्र में कोचिंग जाती थी। फरवरी 2026 से हर्ष ठाकुर उसका पीछा करने लगा और कई बार रास्ते में छेड़छाड़ की। जब लड़की ने उसके प्रेम प्रस्ताव को ठुकरा दिया तो आरोपी ने बदला लेने के लिए AI तकनीक का इस्तेमाल किया।
फर्जी वीडियो से 15 हजार की मांग
आरोपी ने छात्रा का फर्जी आपत्तिजनक वीडियो तैयार कर उसे वायरल करने की धमकी दी और 15 हजार रुपये मांगे। डर के मारे छात्रा ने पहले पिता को बताया। पिता ने आरोपी को समझाया, लेकिन कुछ दिनों बाद हर्ष ने फिर धमकाना शुरू कर दिया।
MP: छतरपुर में पंचायत सचिव का कारनामा… 3 ‘जिंदा’ लोगों के जारी कर दिए डेथ सर्टिफिकेट…
बदनामी के डर से गहने सौंपे
लगातार दबाव और समाज में बदनामी के भय से छात्रा ने घर से दो मंगलसूत्र और एक जोड़ी कड़े चुराकर आरोपी को दे दिए। जब घर में गहनों की जांच हुई तो पूरा मामला सामने आ गया। जिसके बाद परिजन तुरंत छात्रा को लेकर थाने पहुंचे।
पुलिस ने शुरू की तलाश
सीएसपी मनीष यादव ने बताया कि आरोपी हर्ष ठाकुर के खिलाफ आईटी एक्ट, पॉक्सो और ब्लैकमेलिंग समेत कई धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी दुकान पर ही काम करता था और फिलहाल फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।