Chambalkichugli.com

Leopard Cub Sighted Morena: मुरैना में दिखा घायल तेंदुआ शावक, शादी से लौट रहे ग्रामीणों ने बनाया वीडियो

morena news

HIGHLIGHTS:

• कैलारस-पहाड़गढ़ रोड पर रात 10 बजे घायल तेंदुआ शावक
• शादी से लौट रहे ग्रामीणों ने बनाया वीडियो
• पिछले पैर में चोट, लंगड़ाकर जंगल में घुसा
• डीएफओ और कूनो एसडीओ ने दी सर्चिंग की हिदायत
• कूनो का चीता नहीं, तेंदुआ शावक होने की पुष्टि

Leopard Cub Sighted Morena: मुरैना। जिले के कैलारस-पहाड़गढ़ रोड पर रविवार देर रात एक घायल तेंदुआ शावक दिखने से ग्रामीणों में खलबली मच गई। बता दें कि शादी समारोह से लौट रहे लोग अचानक सड़क किनारे अंधेरे में तेंदुए शावक को बैठा देखकर डर गए और गाड़ी रोक दी।

गाड़ी की लाइट में कैद हुआ लंगड़ाता शावक

ग्रामीणों ने मोबाइल पर गाड़ी की हेडलाइट की रोशनी में शावक का वीडियो बना लिया। वीडियो में तेंदुआ शावक अपने पिछले पैर में चोट के कारण लंगड़ाते हुए जंगल की ओर जाता दिख रहा है। थोड़ी देर बाद शावक उठकर जंगल में घुस गया, जिसके बाद ग्रामीण आगे बढ़ सके।

US IRAN WAR: ईरान के विदेश मंत्री की रूस यात्रा से भड़के ट्रंप… बोले- 3 दिन में समझौता… नहीं तो होगा भयंकर विस्फोट….

वन विभाग की टीम कर रही सर्च

डीएफओ मुरैना हरिश्चंद्र बघेल ने बताया कि वे भोपाल में बैठक में हैं, लेकिन स्टाफ को निर्देश दे दिए गए हैं कि घायल शावक की सर्चिंग की जाए। कूनो एसडीओ राजेश ने भी स्पष्ट किया कि वीडियो में दिख रहा जानवर कूनो नेशनल पार्क का चीता नहीं है, बल्कि स्थानीय जंगल का घायल तेंदुआ शावक है।

चोट का कारण अभी अज्ञात

अभी यह पता नहीं चल सका है कि शावक को चोट कैसे लगी। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर सर्चिंग कर रही है ताकि शावक को समय पर मदद मिल सके और वह पूरी तरह स्वस्थ हो जाए।

RINKU SINGH STATEMENT: मेरा नाम रिंकू ही रहने दो… प्लेयर ऑफ द मैच बने रिंकू सिंह का दिल जीतने वाला बयान वायरल

ग्रामीणों से की गई अपील

ऐसी घटनाओं में स्थानीय लोगों को सतर्क रहने और वन विभाग को तुरंत सूचना देने की सलाह दी गई है। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे क्षेत्र में वन्यजीवों की मौजूदगी को लेकर चर्चा बढ़ गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *