Chambalkichugli.com

SCHOOL HOLIDAY: भीषण गर्मी के चलते शिवपुरी में 8वीं तक के स्कूलों में छुट्टी, 9वीं से 12वीं की टाइमिंग चेंज

Schools Holiday Due To Heatwave

HIGHLIGHTS:

  • 8वीं तक के सभी स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी
  • 27 अप्रैल से आदेश तत्काल प्रभाव से लागू
  • 9वीं से 12वीं की क्लास अब सुबह 7:30 से 12 बजे तक
  • सभी बोर्ड के स्कूलों पर लागू आदेश
  • शिक्षकों को नियमित आना होगा, परीक्षाएं यथावत

 

SCHOOL HOLIDAY: शिवपुरी। जिले में पड़ रही भीषण गर्मी और लू को देखते हुए प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। बता दें कि कलेक्टर के निर्देश पर जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) ने प्री-प्राइमरी से लेकर कक्षा 8वीं तक के सभी शासकीय और निजी स्कूलों में 30 अप्रैल 2026 तक अवकाश घोषित कर दिया है।

Scindias Development Pledge: CM राइज स्कूल का उद्धाटन, शिवपुरी में केंद्रीय मदनतरि बोले- न रुकूंगा, न झुकूंगा!

बड़ी कक्षाओं के लिए नया समय

प्रशासन ने कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए स्कूल टाइमिंग में बदलाव किया है। अब इन कक्षाओं का संचालन सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक किया जाएगा, ताकि छात्र तेज धूप और लू के असर से बच सकें। यह निर्णय भी छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

MIDDLE EAST WAR: ट्रंप के डिनर हमले को लेकर नया खुलासा, हमलावर ने गोलीबारी से पहले परिवार को भेजा था मैसेज

सभी बोर्ड के स्कूलों पर लागू आदेश

जिला शिक्षा अधिकारी विवेक श्रीवास्तव द्वारा जारी निर्देश के अनुसार यह आदेश जिले के सभी स्कूलों पर अनिवार्य रूप से लागू होगा। इसमें एमपी बोर्ड, सीबीएसई, आईसीएसई, केंद्रीय विद्यालय सहित सभी मान्यता प्राप्त सरकारी और निजी स्कूल शामिल हैं।

RINKU SINGH STATEMENT: मेरा नाम रिंकू ही रहने दो… प्लेयर ऑफ द मैच बने रिंकू सिंह का दिल जीतने वाला बयान वायरल

परीक्षाएं तय समय पर ही निर्धारित

आदेश में स्पष्ट किया गया है कि अवकाश केवल छात्रों के लिए रहेगा, जबकि शिक्षकों को नियमित रूप से स्कूल आना होगा। साथ ही, पहले से निर्धारित परीक्षाएं और अन्य शैक्षणिक गतिविधियां अपने तय कार्यक्रम के अनुसार ही संचालित की जाएंगी, उनमें कोई बदलाव नहीं किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *