HIGHLIGHTS :
- नाबालिग बेटी ने प्रेमी संग रची खौफनाक साजिश
- खाने में जहर मिलाकर माता-पिता को देने का आरोप
- 5 दिन अस्पताल में जिंदगी की जंग के बाद बची जान
- पहले भी प्रेमी के साथ भाग चुकी है लड़की
- पुलिस को मिले ऑडियो सबूत, दोनों फरार

Girl Poisons Parents : मुरैना। जिले के पोरसा क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां नाबालिग बेटी पर अपने ही माता-पिता को जहर देकर मारने की कोशिश का आरोप है। 47 वर्षीय पिता और उनकी पत्नी को जहर मिली रोटी खाने के बाद गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। समय पर इलाज मिलने से उनकी जान बच गई, लेकिन इस घटना ने पूरे परिवार को दहशत में डाल दिया है।
इंदौर में पानी संकट पर पार्षद का बड़ा बयान, बोले- अब महापौर-निगम कमिश्नर से लेंगे पानी
पहली बार बनाई रोटी और मिला दिया जहर
पिता के मुताबिक, 29 मार्च की रात बेटी ने पहली बार रोटी बनाने की जिद की थी। अंधेरे में खाना परोसा गया, लेकिन रोटी का स्वाद अजीब लगा। कुछ ही देर में दोनों की तबीयत बिगड़ने लगी और उल्टी-चक्कर शुरू हो गए। हालत बिगड़ने पर डायल 112 की मदद से उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहां 5 दिन तक इलाज चला।
प्रेम संबंध बना साजिश की वजह
माता-पिता का आरोप है कि बेटी के प्रेम संबंधों को लेकर घर में पहले से विवाद चल रहा था। परिवार ने उसकी सगाई धौलपुर में तय कर दी थी, जिससे नाराज होकर उसने अपने प्रेमी के साथ मिलकर यह खौफनाक साजिश रची। सगाई रोकने के लिए ही जहर देने की योजना बनाई गई।
‘स्त्री’ को पीछे छोड़ा, क्या ‘भूल भुलैया 2’ का किला फतह कर पाई ‘भूत बंगला’?
छत से कूदकर प्रेमी से मिलने जाती थी बेटी
मां ने बताया कि बेटी पहले भी प्रेमी के साथ भाग चुकी है। पुलिस ने उसे वन स्टॉप सेंटर भेजा था और प्रेमी को जेल भी जाना पड़ा था। इसके बावजूद दोनों संपर्क में रहे। लड़की रात में छत से कूदकर प्रेमी से मिलने जाती थी और फिर लौट आती थी।
ब्रिटिश PM कीर स्टार्मर पर लटकी जांच की तलवार… एपस्टीन के चक्कर में जा सकती है कुर्सी
ऑडियो क्लिप बने अहम सबूत, पुलिस जांच में जुटी
पुलिस के अनुसार, मामले में पिता की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है। कुछ ऑडियो क्लिप भी सामने आए हैं, जिनमें लड़की कथित तौर पर प्रेमी से जहर मंगवाने की बात कर रही है। फिलहाल दोनों आरोपी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है।