Chambalkichugli.com

Datia Temple Theft: मंदिर का रखवाला ही निकला चोर, भगवान के जेवर लेकर हुआ फरार

DATIYA TEMPLE THEFT

HIGHLIGHTS:

  • रामजानकी मंदिर से केयरटेकर लाखों के जेवर लेकर भागा
  • भगवान के सोने-चांदी के आभूषण और बाइक चोरी
  • चामुंडा देवी मंदिर की दानपेटी तोड़ी, नकदी पार
  • CCTV कैमरे भी उखाड़कर ले गए चोर
  • पुलिस ने केस दर्ज कर शुरू की जांच

 

Datia Temple Theft: मध्यप्रदेश। दतिया जिले के कमलापुरी गांव स्थित रामजानकी मंदिर में चोरी का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां पूजा-पाठ के लिए रखा गया एक युवक, जिसने खुद को ‘कल्लू बाबा’ बताया था, मंदिर से भगवान के सोने-चांदी के आभूषण, बर्तन और एक मोटरसाइकिल लेकर फरार हो गया। बताया जा रहा है कि उसे 22 अप्रैल को मंदिर की देखरेख के लिए रखा गया था और कुछ ही दिनों में वह ग्रामीणों का भरोसा जीत चुका था।

HIGHCOURT HEARING: धोखाधड़ी केस में राजेंद्र भारती को राहत या झटका? दिल्ली हाईकोर्ट में आज अहम सुनवाई

भगवान के आभूषण और बाइक लेकर भागा आरोपी

27 अप्रैल की रात आरोपी ने मंदिर में रखे दो सोने के हार, चांदी का गिलास और अन्य सामान चुरा लिया। साथ ही फरियादी वरसिंह यादव की बाइक भी लेकर फरार हो गया। घटना के बाद गोदन थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है।

Guna Gang Rape: गुना में नवविवाहिता से गैंगरेप, रिश्तेदार ने 2 दोस्तों के साथ मिलकर किया दुष्कर्म

चामुंडा देवी मंदिर भी बना निशाना

दूसरी घटना शहर के हड़ा पहाड़ स्थित प्रसिद्ध चामुंडा देवी मंदिर में हुई, जहां अज्ञात चोरों ने देर रात दानपेटी का ताला तोड़कर नकदी चुरा ली। इतना ही नहीं, चोर मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे भी उखाड़कर अपने साथ ले गए, ताकि पहचान न हो सके।

Guna Gang Rape: गुना में नवविवाहिता से गैंगरेप, रिश्तेदार ने 2 दोस्तों के साथ मिलकर किया दुष्कर्म

सुबह खुला मामला, जांच में जुटी पुलिस

सुबह जब पुजारी मंदिर पहुंचे तो परिसर में सामान बिखरा मिला। जांच करने पर दानपेटी टूटी हुई थी और नकदी गायब थी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने दोनों मामलों में जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *