Chambalkichugli.com

GWALIOR MIST SPRAY SYSTEM: चिलचिलाती गर्मी के बिच लोगों को रहत देने का प्रयास, ग्वालियर में चौराहों पर लगे मिस्ट स्प्रे सिस्टम

MIST SPRAY SYSTEM

HIGHLIGHTS :

  • ग्वालियर में मिस्ट स्प्रे सिस्टम की शुरुआत
  • पड़ाव चौराहे पर पायलट प्रोजेक्ट सफल
  • हवा में धूल कणों को कम करने में मददगार
  • पीक आवर्स में रोजाना 3-3 घंटे चलेगा सिस्टम
  • अन्य चौराहों पर भी लागू करने की योजना

 

MIST SPRAY SYSTEM
MIST SPRAY SYSTEM

GWALIOR MIST SPRAY SYSTEM: मध्य प्रदेश। ग्वालियर में बढ़ती गर्मी और वायु प्रदूषण से निपटने के लिए नगर निगम ने मिस्ट स्प्रे सिस्टम की शुरुआत की है। बता दें कि शहर के व्यस्त पड़ाव चौराहे पर करीब ढाई लाख रुपए की लागत से यह पायलट प्रोजेक्ट लगाया गया है, जिसका ट्रायल सफल रहा। अब इसे 30 अप्रैल से नियमित रूप से शुरू किया जाएगा।

रेल सुरक्षा और सिंहस्थ 2028 की तैयारी तेज डीजीपी मकवाणा ने बुलाई हाई लेवल बैठक

कैसे काम करता है मिस्ट स्प्रे सिस्टम

इस सिस्टम के तहत चौराहे पर चार पोल लगाए गए हैं, जिन पर विशेष नोजल फिट हैं। ये नोजल 4 से 5 फीट तक पानी की महीन फुहार छोड़ते हैं, जिससे हवा में मौजूद धूल कण नीचे बैठ जाते हैं। इससे न सिर्फ प्रदूषण कम होता है, बल्कि राहगीरों को तुरंत ठंडक भी महसूस होती है।

विंध्य के विकास को मिलेगी नई गति उपाध्यक्ष बने डॉ पटेल को उप मुख्यमंत्री का आशीर्वाद

पीक आवर्स में मिलेगा ज्यादा फायदा

नगर निगम के अनुसार, इस मिस्ट स्प्रे सिस्टम को सुबह और शाम के पीक आवर्स में तीन-तीन घंटे तक चलाया जाएगा। यही वह समय होता है जब ट्रैफिक और धूल का स्तर सबसे ज्यादा होता है। इससे लोगों को राहत मिलने के साथ-साथ हवा की गुणवत्ता में भी सुधार होगा।

सेना की ट्रेन रोकने की साजिश का अंत खंडवा रेलवे कोर्ट ने ट्रैकमैन को सुनाई 6 साल की सजा

स्वास्थ्य के लिए सुरक्षित बताया गया सिस्टम

डॉक्टरों के अनुसार, इस मिस्ट स्प्रे सिस्टम से स्वास्थ्य को कोई नुकसान नहीं है। इसमें बहुत कम मात्रा में पानी की फुहार छोड़ी जाती है, जो हवा में घुलकर हल्की हो जाती है और सीधे तौर पर शरीर पर कोई नकारात्मक प्रभाव नहीं डालती।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *