Chambalkichugli.com

Gwalior temple theft: मंदिर की दान पति से उड़ाए 50 हज़ार, खिड़की तोड़कर घुसा चोर; CCTV में कैद हुई वारदात

Gwalior news

HIGHLIGHTS :

  • मंदिर की खिड़की तोड़कर अंदर घुसा चोर
  • दानपेटी से करीब 50 हजार रुपए चोरी
  • बनियान और जेब में भरकर ले गया नकदी
  • CCTV में कैद हुई पूरी घटना
  • पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की

Gwalior temple theft: मध्यप्रदेश। ग्वालियर के गोला का मंदिर इलाके में स्थित भगवान शंकर मंदिर में चोरी की वारदात सामने आई है। बता दें कि बैंक कॉलोनी में पानी की टंकी के नीचे बने इस मंदिर को चोर ने देर रात निशाना बनाया। आरोपी ने पहले मंदिर की खिड़की तोड़ी और अंधेरे का फायदा उठाकर अंदर घुस गया।

लोग मौके का फायदा उठाते हैं”, फिल्मों के इंटीमेट सीन पर अन्नू कपूर का बड़ा बयान

दानपेटी तोड़कर नकदी लेकर फरार

मंदिर में प्रवेश करने के बाद चोर ने लोहे की दानपेटी को औजारों की मदद से तोड़ दिया। दानपेटी में लंबे समय से जमा श्रद्धालुओं की राशि रखी थी। आरोपी करीब 50 हजार रुपए नकद अपनी बनियान और पैंट की जेबों में भरकर मौके से फरार हो गया।

पाकिस्तान को अल कायदा की सीधी धमकी, अफगानिस्तान मुद्दे पर आर्मी चीफ आसिम मुनीर निशाने पर

CCTV में कैद हुई वारदात

घटना का पता सुबह तब चला जब पुजारी और श्रद्धालु मंदिर पहुंचे। अंदर का नजारा देखकर सभी चौंक गए। बताया जा रहा है कि मंदिर में लगे CCTV कैमरों में पूरी वारदात रिकॉर्ड हो गई थी। फुटेज में आरोपी खिड़की तोड़कर अंदर घुसते और दानपेटी तोड़ते साफ नजर आ रहा है।

गुरुवार का रहस्य: क्यों खास है पीला रंग? जानिए इसका धार्मिक और ज्योतिषीय महत्व

पुलिस जांच में जुटी

सूचना मिलते ही गोला का मंदिर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। थाना प्रभारी के अनुसार, CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान की जा रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *