HIGHLIGHTS :
- अमृत 2.0 के तहत ग्वालियर को 30 करोड़ की मंजूरी
- 20 करोड़ से सीवर सिस्टम के लिए आधुनिक मशीनें खरीदी जाएंगी
- 5 करोड़ से जीआईएस डैशबोर्ड तैयार होगा
- 5.75 करोड़ जल संरक्षण और वाटर हार्वेस्टिंग पर खर्च
- 4.25 करोड़ से संपत्तियों का सर्वे, बढ़ेगा नगर निगम का राजस्व
GWALIOR AMRIT 2.0: ग्वालियर। शहर के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए अमृत 2.0 योजना के तहत 30 करोड़ रुपए की सैद्धांतिक मंजूरी दी गई है। इस राशि में केंद्र और राज्य सरकार दोनों का 15-15 करोड़ रुपए का योगदान रहेगा। नगर निगम का मानना है कि इस फंड से शहर की मूलभूत सुविधाओं में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा।
सीवर सिस्टम के लिए आएंगी अत्याधुनिक मशीनें
नगर निगम आयुक्त संघ प्रिय के अनुसार, इस बजट का बड़ा हिस्सा सीवर व्यवस्था को सुधारने में खर्च किया जाएगा। करीब 20 करोड़ रुपए से सीवर लाइनों की सफाई और रखरखाव के लिए आधुनिक मशीनें खरीदी जाएंगी। इसके अलावा 5 करोड़ रुपए की लागत से जीआईएस आधारित डैशबोर्ड तैयार होगा, जिससे सीवर नेटवर्क की निगरानी और समस्या समाधान तेज होगा।
दिल्ली MCD में बीजेपी का दबदबा: प्रवेश वाही बने मेयर, डॉ. मोनिका पंत डिप्टी मेयर चुनी गईं
जल संरक्षण पर भी फोकस
शहर में जल संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए 5.75 करोड़ रुपए वाटर हार्वेस्टिंग प्रोजेक्ट्स पर खर्च किए जाएंगे। जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत कुओं और बावड़ियों के संरक्षण और पुनर्भरण का काम किया जाएगा। जीआईएस मैपिंग के जरिए जल स्रोतों की पहचान कर उन्हें फिर से जीवित करने की योजना है।
IPL 2026 Purple Cap Race: एक मैच ने बदला खेल, टॉप-5 में बड़ा उलटफेर
संपत्तियों का सर्वे, बढ़ेगा राजस्व
नगर निगम 4.25 करोड़ रुपए खर्च कर शहर की सभी संपत्तियों का जीआईएस आधारित सर्वे करेगा। इससे ज्यादा से ज्यादा संपत्तियां रिकॉर्ड में आएंगी और संपत्तिकर संग्रह में वृद्धि होगी। इस पहल से नगर निगम की आय बढ़ने के साथ-साथ शहर के विकास कार्यों को भी गति मिलेगी।