Highlights:
- कलेक्टर के निरीक्षण में 16 शिक्षक अनुपस्थित
- सभी शिक्षकों के वेतन काटने के आदेश
- बीईओ की 15 दिन की सैलरी कटेगी
- डीईओ और डीपीसी को नोटिस जारी
- स्कूल, स्वास्थ्य केंद्र और नदी कार्य का निरीक्षण

Collector inspects schools: ग्वालियर। अशोकनगर जिले के सहराई गांव में कलेक्टर साकेत मालवीय के औचक निरीक्षण में शिक्षा व्यवस्था की बड़ी लापरवाही सामने आई। गुरुवार सुबह दो अलग-अलग स्कूलों के निरीक्षण के दौरान कुल 16 शिक्षक अनुपस्थित पाए गए। कलेक्टर ने तुरंत सख्त कार्रवाई करते हुए सभी शिक्षकों के अनुपस्थित दिनों का वेतन काटने के निर्देश दिए।
पीलीभीत में कृषि इतिहास का नया अध्याय: देश का पहला बासमती और जैविक प्रशिक्षण केंद्र तैयार होगा
माधव स्कूल में छात्र भी नहीं, 9 शिक्षक गायब
शासकीय माधव उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में कक्षा 9 से 12 तक एक भी छात्र मौजूद नहीं मिला, जबकि 9 शिक्षक भी नदारद थे। इसके बाद कलेक्टर ने पीएमश्री शासकीय माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण किया, जहां 7 शिक्षक अनुपस्थित पाए गए। दोनों ही मामलों में कलेक्टर ने वेतन कटौती के आदेश जारी किए।
किसानों के हित में बड़ा कदम: समर्थन मूल्य पर 2625 रुपए में खरीदी, तारीख बढ़ाकर 23 मई तक
अधिकारियों पर भी गिरी गाज, नोटिस जारी
मामले को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर ने मॉनिटरिंग में लापरवाही पर मुंगावली के बीईओ का 15 दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए हैं। साथ ही जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) और डीपीसी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। प्रशासन की इस सख्ती से शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है।
आईसीएसई-आईएससी परिणाम 2026: छात्राओं ने फिर मारी बाजी, दोनों कक्षाओं में रिकॉर्ड पास प्रतिशत दर्ज
नदी, स्वास्थ्य और जल योजना का भी किया निरीक्षण
दौरे के दौरान कलेक्टर ने जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत बेलन नदी के गहरीकरण कार्य का जायजा लिया और श्रमदान करते हुए फावड़ा भी चलाया। इसके अलावा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और एवीएन आरोग्य केंद्र का निरीक्षण कर मरीजों को बेहतर सुविधा देने के निर्देश दिए। नल-जल योजना की समीक्षा करते हुए पानी की बर्बादी रोकने और नियमित सप्लाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।