Highlights:
- दतिया जिला अस्पताल में वार्ड बॉय पर कट्टा ताना
- नवजात वार्ड में घुसने से रोकने पर विवाद
- 30 मिनट तक अस्पताल में दहशत का माहौल
- CCTV में कैद हुई पूरी घटना
- पुलिस ने जांच शुरू की, गिरफ्तारी की तैयारी
DATIYA CRIME NEWS : ग्वालियर। दतिया जिला अस्पताल के एसएनसीयू (नवजात गहन चिकित्सा इकाई) में मंगलवार शाम एक गंभीर घटना सामने आई। वार्ड बॉय सुमित बाल्मीकि ने नियमों के तहत एक युवक को फीडिंग रूम में जाने से रोका, जहां पुरुषों का प्रवेश प्रतिबंधित है। इसी बात पर युवक भड़क गया और अस्पताल परिसर में ही हंगामा शुरू कर दिया। उस समय वहां नवजात बच्चों की माताएं भी मौजूद थीं, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया।
बूंद-बूंद से बनी मिसाल: गोचा नदी स्टॉप डैम में लौटी जलधारा, ग्रामीणों ने रचा इतिहास
कट्टा निकालकर दी जान से मारने की धमकी
आरोपी युवक, जिसकी पहचान सोहिल मंसूरी के रूप में हुई है, पहले वार्ड के अंदर गाली-गलौज करता रहा और फिर वार्ड बॉय को बाहर बुलाया। बाहर आते ही उसने कमर से कट्टा निकालकर सुमित की कनपटी पर तान दिया और जान से मारने की धमकी दी। बीच-बचाव करने पहुंचे अन्य कर्मचारियों को भी आरोपी ने धमकाया, जिससे करीब 30 मिनट तक अस्पताल में दहशत बनी रही।
घटना के बाद भी परिसर में रहा आरोपी
हैरानी की बात यह रही कि वारदात के बाद भी आरोपी काफी देर तक अस्पताल परिसर में घूमता रहा। जानकारी के अनुसार, वह बाद में पुलिस चौकी तक पहुंचा और वहां भी कुछ समय तक मौजूद रहा। इस दौरान पीड़ित वार्ड बॉय और अस्पताल स्टाफ में भारी आक्रोश देखने को मिला।
अशोक पंडित ने अभिनय की दुनिया में रखा कदम, वायरल हुआ नया रूप।
CCTV में कैद वारदात, जांच शुरू
घटना का वीडियो बुधवार को सामने आया, जिसमें आरोपी कट्टा लहराते हुए साफ दिखाई दे रहा है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और CCTV फुटेज खंगाले। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपी की गिरफ्तारी की कार्रवाई की जा रही है।