HIGHLIGHTS:
- शादी के 4 दिन बाद दुल्हन का आत्महत्या का प्रयास
- ससुराल पक्ष पर स्कॉर्पियो कार की दहेज मांग का आरोप
- सपना वेंटिलेटर पर, अभी बेहोशी की हालत में
- मायके पक्ष ने हत्या की कोशिश का लगाया मुकदमा
- पुलिस युवती के होश आने का इंतजार कर रही

WOMAN ATTEMPT SUICIDE: ग्वालियर। विवाह के सिर्फ चार दिन बाद नवविवाहित महिला सपना कंसाना के आत्महत्या के प्रयास ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। बता दें कि लक्ष्मणगढ़ निवासी सपना वर्तमान में अस्पताल में गंभीर हालत में भर्ती हैं। ससुराल पक्ष इसे स्वयं की गई आत्महत्या का प्रयास बताते हुए किसी भी दबाव से इनकार कर रहा है, वहीं पीड़िता के मायके पक्ष ने दहेज की मांग के चलते हत्या की कोशिश का गंभीर आरोप लगाया है।
तेज बीप और चेतावनी संदेश से दहशत, देशभर में हुआ आपदा प्रबंधन सिस्टम का परीक्षण..
अभी भी बेहोशी की हालत में युवती
घटना के बाद सपना को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसे वेंटिलेटर पर रखा गया है। फिलहाल वह बेहोश है, जिसके चलते हादसे के पांच दिन बाद भी उसका बयान नहीं हो पाए हैं। आपको बता देइ कि सपना की शादी 24 अप्रैल को सौरभ सिंह गुर्जर से हुई थी। मायके पक्ष के अनुसार शादी में करीब 8 लाख रुपए नकद और गृहस्थी का सामान दिया गया था। आरोप है कि शादी के चार दिन बाद ही ससुराल पक्ष ने स्कॉर्पियो कार की मांग शुरू कर दी और सपना को प्रताड़ित करने लगे
4 मई से पहले अभेद्य रणनीति, ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी की बड़ी बैठक..
युवती को प्रताड़ित करने के आरोप
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूछताछ शुरू की जिसके बाद मायके पक्ष के लोगो ने आरोप लगाया है कि सपना के पति सौरभ गुर्जर पिता पान सिंह गुर्जर मां कल्लोबाई गुर्जर ने दहेज में स्कॉर्पियो की मांग पूरी न होने पर सपना का गला दबाकर उसकी हत्या करने की कोशिश की।
पुलिस कर रही सपना के होश में आने का इंतज़ार
फोरेंसिक टीम मामले की जांच हर रही है। मामले में सीएसपी का कहना है कि युवती को होश आने पर ही पता चल पायेगा कि यह आत्महत्या का प्रयास था या फिर कुछ और, फ़िलहाल पुलिस सपना के होश में आने का इंतज़ार कर रही है। उनका कहना है कि जांच जारी और मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।