HIGHLIGHTS:
- TVK+ 105 सीटों पर आगे, रुझानों में बड़ी बढ़त
- AIADMK+ 81 और DMK+ 48 सीटों पर पीछे
- 23 अप्रैल को एक चरण में हुई थी वोटिंग
- 2 फरवरी 2024 को बनी थी TVK पार्टी
- विजय बने चुनाव के सबसे बड़े चेहरे
TAMILNADU ELECTION: चेन्नई। तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 की मतगणना के बीच बड़ा राजनीतिक उलटफेर देखने को मिल रहा है। शुरुआती रुझानों में विजय की पार्टी TVK ने जबरदस्त बढ़त बना ली है। सुबह 11:30 बजे तक के आंकड़ों के अनुसार TVK+ 105 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं AIADMK+ 81 सीटों पर और DMK+ 48 सीटों पर सिमटती नजर आ रही है। 234 सीटों वाले इस राज्य में यह ट्रेंड सत्ता परिवर्तन के संकेत दे रहा है।
दिग्गज पार्टियां पिछड़ीं
तमिलनाडु की पारंपरिक राजनीति में लंबे समय से वर्चस्व रखने वाली द्रविड़ मुनेत्र कड़गम और ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम इस बार पीछे छूटती दिख रही हैं। TVK की तेजी ने इन दोनों स्थापित दलों के समीकरण बिगाड़ दिए हैं। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह परिणाम राज्य में नई राजनीति के उभार का संकेत है।
शराब पीकर पंजाब चला रहे भगवंत मान, इन्हें हटाएं; भाजपा की राज्यपाल से मांग
कब हुई वोटिंग, कब आएंगे नतीजे
तमिलनाडु में 23 अप्रैल को एक ही चरण में मतदान कराया गया था। मतगणना 4 मई को हो रही है और देर रात तक सभी सीटों के अंतिम परिणाम चुनाव आयोग की वेबसाइट पर जारी किए जा सकते हैं। फिलहाल रुझानों ने ही सियासी माहौल को गरमा दिया है और सभी की नजरें अंतिम नतीजों पर टिकी हैं।
एमपी में आज 34 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, 6 जिलों में ओलावृष्टि की चेतावनी
TVK: नई पार्टी, बड़ा असर
TVK यानी ‘तमिलगा वेट्री कजगम’ की स्थापना 2 फरवरी 2024 को विजय ने की थी। यह सिर्फ एक राजनीतिक पार्टी नहीं, बल्कि एक जनआंदोलन के रूप में सामने आई, जिसका लक्ष्य सभी वर्गों के विकास और कल्याण पर केंद्रित है। पार्टी ने 2024 के लोकसभा चुनाव से दूरी बनाकर सीधे विधानसभा चुनाव में दमदार एंट्री की।
सियासत में नया हीरो
अभिनेता से राजनेता बने विजय ने कम समय में ही सियासत में अपनी मजबूत पकड़ बना ली है। सियासी गलियारों में उनकी रणनीति और लोकप्रियता की चर्चा तेज है। माना जा रहा है कि TVK ने यह साबित कर दिया है कि नई पार्टी भी जनता का भरोसा जीतकर बड़ी जीत हासिल कर सकती है।