Chambalkichugli.com

WEST BENGAL ELECTION: भवानीपुर में काउंटिंग पर हंगामा, ममता और अधिकारी आमने-सामने

WEST BENGAL ELECTION

HIGHLIGHTS:

  • भवानीपुर में काउंटिंग के दौरान बड़ा विवाद
  • ममता बनर्जी और सुवेंदु अधिकारी पहुंचे सेंटर
  • डेढ़ घंटे तक रुकी रही मतगणना
  • मोबाइल फोन एंट्री से बढ़ा मामला
  • TMC ने लगाए गड़बड़ी के आरोप

 

WEST BENGAL ELECTION: कोलकाता। पश्चिम बंगाल के भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र में मतगणना के दौरान बड़ा विवाद खड़ा हो गया। 12वें राउंड के बाद अचानक परिणाम अपडेट न होने से सियासी हलचल तेज हो गई। इसी बीच मुख्यमंत्रीममता बनर्जी खुद काउंटिंग सेंटर सखावत मेमोरियल स्कूल पहुंच गईं और स्थिति का जायजा लिया। इस घटनाक्रम ने चुनावी माहौल को और गर्मा दिया।

नारद जयंती पर ‘सांस्कृतिक पुनर्जागरण और मीडिया’ का संदेश, डॉ. मयंक चतुर्वेदी ने रखा राष्ट्रीय दृष्टिकोण

काउंटिंग सेंटर पर आमने-सामने

विवाद बढ़ते ही भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी भी काउंटिंग सेंटर पहुंच गए। दोनों बड़े नेताओं की मौजूदगी से माहौल और तनावपूर्ण हो गया। इस दौरान दोनों पक्षों के समर्थकों में भी हलचल देखने को मिली, जिससे स्थिति संवेदनशील बनी रही।

GWALIOR CM MOHAN YADAV: ग्वालियर एयरपोर्ट पर CM यादव बोले- बंगाल में राष्ट्रवाद और लोकतंत्र की जित हुई

डेढ़ घंटे तक रुकी रही गिनती

मतगणना प्रक्रिया करीब डेढ़ घंटे तक रुकी रही, जिससे कई सवाल खड़े हो गए। चुनाव आयोग की वेबसाइट के अनुसार अब तक 13 राउंड की गिनती पूरी हो चुकी है और ममता बनर्जी करीब 5349 वोटों से आगे चल रही हैं। गिनती रुकने को लेकर विपक्ष और सत्तापक्ष दोनों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाए।

खंडवा में बीजेपी कार्यकर्ताओं का जोरदार जश्न, पीएम मोदी की तस्वीरों के साथ बांटी गई झालमुड़ी, गूंजा शहर

मोबाइल एंट्री से बढ़ा विवाद

चुनाव आयोग के एक अधिकारी के मुताबिक गिनती में रुकावट उस समय आई, जब एक व्यक्ति मोबाइल फोन लेकर काउंटिंग सेंटर में प्रवेश कर गया। नियमों के उल्लंघन के कारण प्रक्रिया को अस्थायी रूप से रोका गया और डिवाइस जब्त करने के बाद गिनती फिर से शुरू की गई।

डिजिटल ठगी का नया जाल! बुजुर्ग सबसे ज्यादा निशाने पर, ये 5 उपाय बचाएंगे आपकी मेहनत की कमाई

TMC के आरोपों से गरमाई सियासत

TMC उम्मीदवार गौतम देब ने चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि काउंटिंग में गड़बड़ी की कोशिश की गई। उन्होंने दावा किया कि कुछ पोस्टल बैलेट बॉक्स बिना सील और कवर के मिले। इस पूरे घटनाक्रम के बाद भवानीपुर सीट राज्य की सबसे चर्चित सीट बन गई है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *