Chambalkichugli.com

Samsung Mini LED TV: सैमसंग ने लॉन्च किया 100 इंच तक का AI Mini LED TV, 42,990 रुपये से शुरू कीमत में मिलेगा प्रीमियम स्मार्ट एक्सपीरियंस

 Samsung Mini LED TV: नई दिल्ली। सैमसंग ने अपनी नई Mini LED TV सीरीज लॉन्च कर दी है, जो प्रीमियम डिस्प्ले और AI फीचर्स के साथ स्मार्ट टीवी सेगमेंट में नया अनुभव देने का दावा करती है। इस सीरीज में 43 इंच से लेकर 100 इंच तक के बड़े स्क्रीन टीवी शामिल हैं, जिनकी शुरुआती कीमत लगभग 42,990 रुपये रखी गई है। कंपनी के अनुसार, ये टीवी फिलहाल सैमसंग की आधिकारिक वेबसाइट और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर बिक्री के लिए उपलब्ध हैं।

नई सीरीज में Mini LED बैकलाइट टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है, जिससे बेहतर ब्राइटनेस, गहरा कंट्रास्ट और ज्यादा रियलिस्टिक कलर आउटपुट मिलता है। डिजाइन की बात करें तो इसमें मेटलस्ट्रीम फिनिश दिया गया है, जो एयरक्राफ्ट डिजाइन से प्रेरित है। इसका अल्ट्रा-स्लिम बॉडी और पतले बेजल्स इसे प्रीमियम लुक देते हैं।

Stock Market Crash todayवैश्विक तनाव की मार से डगमगाया बाजार: सेंसेक्स 516 अंक टूटा, निवेशकों की संपत्ति पर बड़ा असर

इन टीवी को कंपनी के NQ4 AI Gen2 प्रोसेसर से पावर किया गया है, जो 20 न्यूरल नेटवर्क की मदद से पिक्चर और साउंड को रियल टाइम में ऑप्टिमाइज करता है। इसमें AI अपस्केलिंग, मोशन Xcelerator 144Hz और AI साउंड कंट्रोल जैसी एडवांस्ड तकनीकें दी गई हैं, जो गेमिंग और स्पोर्ट्स व्यूइंग अनुभव को और स्मूद बनाती हैं।

सिक्योरिटी के लिए Samsung Knox Security सिस्टम दिया गया है, जो यूजर डेटा और कनेक्टेड डिवाइसेज को सुरक्षित रखता है। ये टीवी SmartThings सपोर्ट के साथ आते हैं और One UI Tizen पर चलते हैं, जिसमें 7 साल तक सॉफ्टवेयर अपडेट मिलने का दावा किया गया है।

लॉन्च ऑफर के तहत कंपनी 5% तक कैशबैक और नो-कॉस्ट EMI जैसे फायदे भी दे रही है, जिससे ग्राहक इसे आसान किस्तों में खरीद सकते हैं। साथ ही, यूजर्स को Samsung TV Plus का फ्री एक्सेस भी मिलेगा, जिसमें कई लाइव चैनल और कंटेंट उपलब्ध हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News