Chambalkichugli.com

Ashoknagar News: चंदेरी में बुजुर्ग के खेत से गांजे के 186 पौधे जब्त, 79 वर्षीय मालिक गिरफ्तार

Ashoknagar News

Ashoknagar News: जिले के मढ़ी गांव में पुलिस ने गांजे की अवैध खेती का बड़ा खुलासा किया है। चंदेरी थाना पुलिस ने मंगलवार देर शाम एक 79 वर्षीय बुजुर्ग के खेत से गांजे के 186 पौधे जब्त किए हैं। इनका कुल वजन 58.450 किलोग्राम पाया गया है, जिसकी बाजार में अनुमानित कीमत करीब 26 हजार रुपये बताई जा रही है।

खेत मालिक गिरफ्तार

पुलिस ने खेत के मालिक जगत सिंह लोधी को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 8/20 के तहत मामला दर्ज किया है। बता दें पुलिस ने सभी पौधों को खेत से उखाड़कर जब्त कर लिया है। इस कार्रवाई को गांजे की अवैध खेती पर बड़ी कार्रवाई के रूप में देखा जा रहा है (Ashoknagar News)।

READ MORE: 5 मौतों का जिम्मेदार निकला कैंटर मालिक, दोस्त को बनाया था ‘बलि का बकरा’..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *