Chambalkichugli.com

NH-719 accident: 5 मौतों का जिम्मेदार निकला कैंटर मालिक, दोस्त को बनाया था ‘बलि का बकरा’..

NH-719 accident

NH-719 accident: भिंड-इटावा राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-719) पर 30 नवंबर को हुए दर्दनाक सड़क हादसे की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। हादसे में पांच लोगों की मौत के बाद शुरू हुई जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। बता दें हादसे का जिम्मेदार कोई और नहीं बल्कि कैंटर का मालिक स्वयं था। हैरानी की बात यह है कि पुलिस से बचने के लिए उसने अपने दोस्त को ड्राइवर बताकर ‘बलि का बकरा’ बनाने की कोशिश की थी।

आखिर क्या था मामला?

30 नवंबर को फूप थाना क्षेत्र के टेडी पुलिया के पास एक तेज रफ्तार कैंटर ने दो बाइकों को जोरदार टक्कर मार दी थी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक ही परिवार के चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांचवें घायल ने अस्पताल में दम तोड़ दिया (NH-719 accident) ।

जांच में निकला सच

हादसे के बाद कैंटर मालिक ने दावा किया कि वाहन उसका ड्राइवर चला रहा था। उसने अपने एक दोस्त को ड्राइवर बताकर पुलिस के सामने पेश भी कर दिया। पुलिस ने जब मामले की गंभीरता से जांच की, तो तकनीकी साक्ष्य, प्रत्यक्षदर्शियों के बयान और सीसीटीवी फुटेज से साफ हो गया कि हादसे के वक्त खुद कैंटर मालिक गाड़ी चला रहा था।

फूप थाना प्रभारी सतेंद्र राजपूत के अनुसार, “जांच में मिले सबूतों से यह सिद्ध हो गया कि मालिक ने ही वाहन चलाते हुए हादसा किया। फिर अपने दोस्त को गुमराह करने के लिए आगे किया।”

पुलिस को गुमराह करने के आरोप में कैंटर मालिक और उसके दोस्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। उन पर भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है (NH-719 accident) ।

READ MORE: Pakistan Border तक पहुंची ग्वालियर की महिला, सोशल मीडिया फ्रेंड ने दिया धोखा..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *