Chambalkichugli.com

Gwalior Suicide Case: ग्वालियर के सराफा व्यापारी ने किया सुसाइड, क्या थी वजह तनाव या व्यापारिक घाटा?

Sarafa Vyapari Suicide

HIGHLIGHTS:

  • ग्वालियर के आर्य नगर में सराफा कारोबारी ने फांसी लगाकर दी जान
  • मां के फोन पर बेटा दुकान छोड़ दौड़ता हुआ घर पहुंचा
  • बेटे ने चाकू से लोहे का तार काटकर पिता को नीचे उतारा
  • बिरला अस्पताल में डॉक्टरों ने कारोबारी को मृत घोषित किया
  • पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला, जांच जारी

 

Gwalior Suicide Case: मध्यप्रदेश। ग्वालियर के आर्य नगर इलाके में सदर बाजार के एक सराफा कारोबारी श्रीकृष्ण सोनी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बता दें कि उनकी पत्नी अर्चना सोनी ने जब पति को फंदे पर लटका देखा तो रोते हुए बेटे आशुतोष सोनी को फोन किया। जिसके बाद बेटा अपनी दुकान से तुरंत घर पहुंचा और अपने पिता को अस्पताल लेकर गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि घटनास्थल पर कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, मुरार थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

ChatGPTने 80 साल पुराना गणित का सवाल हल किया, AI की ताकत से वैज्ञानिक जगत हैरान

बेटे ने चाकू से काटा तार

मुरार थाना पुलिस को मुताबिक आर्य नगर निवासी श्रीकृष्ण सोनी की मुरार सदर बाजार में सोने-चांदी की दुकान है। पुलिस का कहना है कि घटना के बाद जब बेटा घर पहुंचा तो उसकी मां और दादी बिलख-बिलख कर रोती नजर आई मां ने बताया कि उसके पिता ने अंदर कमरे में फांसी लगा ली है। आशुतोष भागकर कमरे में गया तो देखा कि उसके पिता छत के कुंदे पर लोहा के तार से लटके हुअ थे, उसने तुरंत फंदे को खोलने की कोशिश की लेकिन न खुलने पर उसने तार काट दिया। उस वक्त पिता की नब्ज हल्की चल रही थी और वह बेहोश थे।

बकरीद (ईद-उल-अज़हा): त्याग, आस्था और इंसानियत का सबसे पवित्र पर्व

डॉ. ने किया मृत घोषित

आशुतोष तुरंत अपने परिजनों की मदद से पिता को कार में डालकर इलाज के लिए गोला का मंदिर स्थित बिरला अस्पताल लेकर भागा। लेकिन अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने श्रीकृष्ण सोनी को मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों के मुताबिक, अस्पताल लाने से कुछ ही देर पहले ही उनकी मौत हो चुकी थी।

पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि: आधुनिक भारत के शिल्पकार को नमन

क्या थी सुसाइड की वजह

घटना की सूचना मिलते ही मुरार थाना पुलिस अस्पताल पहुंची। साथ ही उन्होंने घटना स्थल को जायजा लिया। इसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर उसे पोस्टमार्टम हाउस भेजा। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, जिससे आत्महत्या के कारणों को लेकर रहस्य गहरा गया है। फिलहाल पुलिस इसी थ्योरी पर काम कर रही है कि खुदकुशी के लिए पीछे की वजह क्या है। कोई तनाव, व्यापारिक घाटा या फिर गृह क्लेश।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *