HIGHLIGHTS:
- ग्वालियर में पति ने पत्नी से जान का खतरा बताते हुए पुलिस से मदद मांगी
- पत्नी पर बॉयफ्रेंड को घर में साथ रखने का दबाव बनाने का आरोप
- विरोध करने पर ईंट मारकर सिर फोड़ने का आरोप
- पत्नी बच्चों, पैसे और जेवर लेकर घर से भागी
- पुलिस महिला और बच्चों की तलाश में जुटी
Husband Wife Dispute: मध्यप्रदेश। ग्वालियर से एक हैरान चौकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने अपनी ही पत्नी से जान का खतरा होने की आशंका जताई है। बता दें कि सिकंदर कंपू इलाके में रहने वाले राजकुमार कुशवाह ने एसपी ऑफिस पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई कि उसकी पत्नी पूनम कुशवाह उस पर अपने बॉयफ्रेंड को भी उसी के घर में रखने का दबाव बना रही थी। जब पती ने इसपर विरोध किया तो पत्नी ने उसके साथ मारपीट की और उसका सर फोड़कर फरार हो गयी। इसके बाद घायल हालत में राजकुमार सिर पर पट्टी बांधकर जनसुनवाई में पहुंचा और पुलिस से मदद की गुहार लगाई।
भोपाल में IPS अधिकारी की बेटी ने की आत्महत्या , घर में फांसी लगाकर दी जान
शादी के बाद थे 4 बच्चे
राजकुमार के कहना है कि उसकी शादी साल 2008 में हुई थी, जिस्से उन्हें तीन बेटियां और एक बेटा है। शुरुआत म सबकुछ ठीक था लेकिन बा में दोनों के बिच झगडे़ होने लगे। अब पति ने आरोप लगाया है कि 22 जनवरी 2026 को उसकी पत्नी अचानक घर छोड़कर चली गई थी। काफी तलाश के बाद मार्च में वह वापस लौटी और उसने स्वीकार किया कि वह बॉयफ्रेंड कमल सेन के साथ गई थी। इसके बाद परिवार में विवाद और ज्यादा बढ़ गया।
पत्नी बोली बॉयफ्रेंड भी इसी घर में रहेगा
पति ने आरोप लाया है कि जब पत्नी घर वापस लौटी तो उसने साफ शब्दों में कहा कि अगर मेरे साथ रहना है तो मेरे बॉयफ्रेंड को भी इसी घर में रखना होगा। जिसपर पति ने विरोध जताया तो पत्नी ने उसे झूठे केस में फंसाने की धमकी दी। इसके बाद विवाद बढ़ा तो पत्नी ने राजकुमार के सर पर ईंट से हमला करदिया जिससे उसे गंभीर चोटें आई। इसके बाद वह घर से सोने-चांदी के गहने, नकदी और चारों बच्चों को लेकर चली गई।
उज्जैन में ई-साइकिल वितरण CM मोहन यादव ने ,PM मोदी के 12 साल पूरे होने पर की तारीफ
पुलिस कर रही महिला की तलाश
मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। सीएसपी अनुरागना सिरसाम ने बताया कि राजकुमार ने पत्नी और बच्चों के साथ जेवरात गायब होने की शिकायत की है। पति ने महिला के किसी अन्य व्यक्ति से संबंध होने का भी आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और महिला व बच्चों की तलाश के लिए संबंधित थाना पुलिस को निर्देश दिए गए हैं।