HIGHLIGHTS:
- ग्वालियर में रिटायर्ड BSF जवान ने ससुर-दामाद पर की फायरिंग
- 15 से 20 राउंड गोलियां चलने से इलाके में फैली दहशत
- रेत डंपिंग विवाद में एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर
- गुर्जर समाज में आक्रोश, QRF और भारी पुलिस बल तैनात
- आरोपियों की तलाश में पुलिस की 4 टीमें लगातार दबिश दे रहीं
GWALIOR FIRING NEWS: ग्वालियर। महाराजपुरा थाना क्षेत्र के पटरी रोड पर बुधवार सुबह ताबड़तोड़ फायरिंग हुई जिसके चलते पूरा इलाका दहशत में आ गया। बता दें कि एक रिटायर्ड BSF जवान और उसके साथियों ने ससुर-दामाद पर 15 से 20 राउंड गोलियां चला दी। हमले में महेंद्र उर्फ भोला गुर्जर की मौत हो गई, जबकि सत्यभान गुर्जर गंभीर रूप से घायल है और वेंटिलेटर पर है।
सरकारी जमीन पर रेत डंप करने पर हुआ विवाद
पुलिस के मुताबिक दोनों पक्षों के बीच सरकारी जमीन पर रेत डंप करने को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। बुधवार सुबह इसी बात को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। आरोप है कि बहस और गाली-गलौज के बाद रिटायर्ड फौजी विष्णु दुबे ने अपने साथियों के साथ मिलकर हमला करने की साजिश रची। जब महेंद्र और सत्यभान गुर्जर बाइक से पटरी रोड से गुजर रहे थे तभी आरोपियों ने उनपर हमला कर दिया।
12 घंटे ड्यूटी फिर भी वेतन नहीं, ग्वालियर में 108 एम्बुलेंस कर्मचारियों का फूटा गुस्सा
एक की मौत दूसरा घायल
गोली लगते ही ससुर और दामाद दोनों जमीं पर गिर पड़े, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और दोनों को इलाज के लिए जयारोग्य अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने बताया कि ज्यादा खून बहने के कारण भोला गुर्जर की मौत हो गई, जबकि सत्यभान की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है।
भोपाल का पानी RO से भी ज्यादा शुद्ध? मेयर मालती राय ने प्लांट में खुद पिया पानी
मुख्य आरोपी अभी भी फरार
पुलिस ने मुख्य आरोपी विष्णु दुबे और उसके साथियों के खिलाफ हत्या और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चार विशेष टीमें बनाई गई हैं, जो ग्वालियर के साथ-साथ भिंड और मुरैना में भी दबिश दे रही हैं। मामले को लेकर पुलिस का कहना है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।