HIGHLIGHTS:
- अशोकनगर में खाद संकट को लेकर किसानों में भारी नाराजगी
- भारतीय किसान संघ ने 1 जून को प्रदर्शन की चेतावनी दी है
- 80 हजार किसानों में सेन सिर्फ 13 हजार को मिला खाद
- गांव- गांव जाकर प्रदर्शन में शमिल होने की अपील
- प्रशासन ने की समझाने की कोशिश

ASHOKNAGAR FARMER PROTEST: मध्यप्रदेश। अशोकनगर में खाद की कमी को लेकर किसानो में भरी आक्रोश देखने को मिल रहा है। बता दें कि समय पर खाद न मिलने पर भारतीय किसान संघ ने चेतावनी दी है कि यदि किसानों को जल्द खाद उपलब्ध नहीं कराया गया, तो 1 जून को बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा। इस प्रद्रशन को लेकर पैम्फलेट भी बाटें जा रहें हैं, साथ ही गांव-गांव जाकर किसानों से इसमें शमिल होने की अपील भी की जा रही है।
सिर्फ 13 हजार किसानों को ही मिला खाद
भारतीय किसान संघ के प्रदेश जैविक मंत्री जगराम सिंह यादव ने बताया कि जिले में करीब 80 हजार किसान हैं, लेकिन अब तक केवल 13 हजार किसानों को ही खाद मिल पाया है। उन्होंने यह भी कहा कि मानसून आने में कुछ ही दिन बाकी हैं और ऐसे में 67 हजार किसानों तक खाद पहुंचाना प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती है। किसान नेताओं का आरोप है कि एक महीने पहले अधिकारियों ने मई के अंत तक खाद उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया था, लेकिन अब तक स्थिति जस की तस बनी हुई है।
रीवा में सिलेंडर ब्लास्ट से बड़ा हादसा, मकान में लगी भीषण आग, परिवार के 4 लोग झुलसे
150 गांवों तक में पहुंचे नेता किसान
किसान नेताओं का कहना है कि वे अब तक लगभग 150 गांवों का दौरा कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि जिन किसानों को खाद नहीं मिला है, वे आंदोलन में शामिल होने की तैयारी कर रहे हैं। संगठन की मन साफ है कि जो भी किसान अपने वाहन लेकर आएंगे वो खाद लेकर ही वापस जाएंगे।
इंदौर का रेती मंडी ब्रिज बना इंजीनियरिंग फेलियर का नया उदाहरण, MANIT ने पकड़ी बड़ी खामी
प्रशासन ने कि समझने की कोशिश
मंगलवार शाम को हुई प्रशासनिक अधिकारियों और किसान नेताओं की बैठक में अपर कलेक्टर डीएन सिंह, एसडीएम शुभ्रता त्रिपाठी और डीडीए अमित सिंह भदौरिया मौजूद रहे। जहां किसान नेताओं ने आरोप लगाया कि प्रशासन प्रदर्शन रोकने का प्रयास कर रहा है, लेकिन किसान अब पीछे हटने वाले नहीं हैं। उन्होंने साफ कर दिया है कि जब तक पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध नहीं कराया जाएगा तब तक आंदोलन ऐसे ही जारी रहेगा।